जानिए किस तरह ठण्ड में संतरों का सेवन रखता है बीमारियो से दूर

जानिए किस तरह ठण्ड में संतरों का सेवन रखता है बीमारियो से दूर

संतरा एक रेशेदार और रसीला फल है| इसके खट्टे मीठे स्वाद के कारण यह सबको पसंद आता है| सर्दी हो या गर्मी दोनों ही मौसमों में इसे खाना फायदेमंद होता है| सर्दियों में विटामिन सी के सेवन से रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है| इसलिए सर्दियों में इसे खाने के कई फायदे है| क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है|

संतरे खाने में जितने अच्छे लगते हैं| उससे कहीं ज्यादा हमें इसके फायदे मिलते है| यह हमें स्वास्थ्य लाभ तो देते ही है, साथ ही इसे खाने से त्वचा में भी निखार आता है और सौंदर्य में वृद्धि होती है। और इसका जूस तो पीना तो किसी भी औषधीय गुणों से कम नहीं है|

संतरे का सेवन शरीर को चुस्त और दुरूस्त रखता है। पोषकीय तत्वों और रोग निवारक क्षमताओं से युक्त संतरा बहुत ही उपयोगी फल है। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन प्रतिदिन केवल एक संतरे का सेवन हमारे शरीर की विटामिन सी आवश्यकता को पूरा कर देता है|

संतरे का सेवन से हमारे शरीर को रोगो से लड़ने की क्षमता मिलती है| इसलिए आज से ही इसे अपने आहार में शामिल जरूर करे| आइये जाने Orange Benefits in Hindi, इसे खाने के और भी कई फायदों के बारे में|
 

Orange Benefits in Hindi: जाने संतरे के बेमिसाल फायदे

 

Orange Benefits in Hindi

  संतरे की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि जैसे ही इसका रस शरीर के अंदर पहुचता है, रक्त में रोग निवारणीय कार्य प्रारंभ हो जाता है। दरहसल इसमें ग्लूकोज एवं डेक्सट्रोज जैसे तत्व पाये जाते है, जो शरीर को जीवनशक्ति प्रदान कर शक्तिवर्धन का कार्य करने लगते हैं। यहाँ तक की रोजाना संतरे के जूस का सेवन करने से किसी भी प्रकार का कैंसर होने की भी आशंका कम हो जाती हैं|  

तनाव से दिलाये राहत 

संतरे में कैल्शियम, पोटेशियम और फोलिक एसिड जैसे तत्व पाये जाते है| इस तरह के तत्व उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते है| जिससे ह्रदय का स्वास्थ बेहतर होता है| इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम मस्तिष्क में ऑक्सीजन के संचार में सहायता करता है, जिससे अवसाद में राहत मिलती है। जो व्यक्ति संतरे के जूस का सेवन करते है उनका तनाव और थकान दोनों दूर होती है। और शरीर को उर्जा मिलती है|  

कैंसर से बचाये

कैंसर से बचने के लिए भी संतरा बेहद फायदेमंद है| संतरे में एंटीआक्सीडेट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| Orange Health Benefits कैंसर के प्रभाव को नष्ट करता है। इसलिए कैंसर से बचने के लिए संतरे का सेवन अवश्य करे|  

स्ट्रोक के रिस्क को कम करे

हम आपको यह भी बतादे की संतरे का सेवन से स्ट्रोक के रिस्क को भी कम किया जा सकता है| संतरे में मिलने वाला विटामिन सी का नियमित रूप से सेवन स्ट्रोक के रिस्क को घटाता है। कुछ किये गए अध्यनों में पाया गया है कि जिन लोगो में विटामिन सी की कमी होती है उनमे स्ट्रोक का रिस्क अधिक होता है| इसलिए स्ट्रोक के मरीजों को विटामिन सी युक्त डाइट के सेवन से काफी आराम मिलता है। नियमित रूप से विटामिन सी युक्त डाइट जैसे संतरा, नारंगी आदि का सेवन स्ट्रोक से बचने में मदद कर सकता है|  

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

संतरे के सेवन से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है| इससे प्रसव पीड़ा भी कम होती है साथ ही बच्चा भी स्वस्थ व हृष्ट-पुष्ट पैदा होता है। जो महिला यकृत रोग से ग्रसित हो उनके लिए Orange Juice पीना बहुत फायदेमंद होता है।  

चेहरे का सौंदर्य बढ़ाये

संतरे के छिलके भी सौंदर्य बढ़ाने में फायदेमंद होते है| इसलिए संतरे के सूखे छिलकों का चूर्ण बना ले| इसके लिए संतरों को पहले धुप में सुखाये, और फिर मिक्सी में पीस ले| अब इस चूर्ण में गुलाब जल या कच्चे दूध मिलाकर चेहरे पर लगाये| आधे घंटे तक लेप लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ, सुंदर और बेदाग  हो जाता है। इस्से कील मुँहासे और झाइयों में भी फायदा मिलता है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- ठंड में बीमारियो से बचना है तो रोज खाये मुट्ठी भर बादाम
 

Orange Health Benefits: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. संतरे का रस शराब की लत को कम करने में भी लाभदायक है|
  2. संतरे का रस पीने से टाइफाइड, एनीमिया, अस्थमा जैसे रोगों से बचाव होता है|
  3. दिल के मरीज को संतरे का रस शहद के साथ मिलाकर देने से लाभ मिलता है।
  4. नियमित रूप से संतरे का सेवन करने से बवासीर जैसी बीमारियो में भी लाभ मिलता है।
  5. संतरे का सेवन सूखी खाँसी में फायदा करता है। यह जुकाम में राहत पहुँचाता है और इस्से कफ़ दूर करने में मदद मिलती है|
  6. पेट में गैस, अपच, जोड़ों का दर्द, उच्च रक्तचाप, गठिया और भी कई रोगो में संतरे का सेवन बहुत लाभकारी होता है।
  7. जब बच्चों के दांत निकलते हैं तब वे काफी कमजोर हो जाते हैं और उन्हें दस्त लगते हैं। उस समय संतरे का रस देने से उनकी बेचैनी दूर होती है, और पाचन शक्ति भी बढ़ जाती है।
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to