अश्वगंधा (Ashwagandha) से स्वस्थ रखे अपने शरीर को

अश्वगंधा (Ashwagandha) से स्वस्थ रखे अपने शरीर को

अश्वगंधा के सेवन से योग्य पौष्टिक और बलवीर्यवर्द्धक गुणों से भरपूर औषधि है। लैटिन में इसका नाम वाइथनिया सोम्निफ़ेरा है। यह तासीर में गर्म और उष्णवीर्य है। इसका सेवन उपचार के रूप में किया जाता है। आइये जानते है Ashwagandha Benefits in Hindi.

यह काफी बलवर्द्धक, रसायन, कड़वी, गरम, वीर्यवर्द्धक तथा वायु, कफ, श्वेतकुष्ठ, शोथ तथा क्षय, इन सबको हरने वाली है। यह हलकी, स्निग्ध, तिक्त, कटु व मधुर रसयुक्त, विपाक में मधुर और उष्णवीर्य है। अत्यन्त शुक्रल अर्थात शुक्र उत्पन्न करने वाली है। इससे आप बहुत सी बीमारी को ठीक कर सकते है और साथ ही यह संभोग शक्ति को बढ़ाने में भी अपनी मदद करती है।

यह एक औषधीय पौधा है जिसे हम दक्षिण एरिया और उत्तर अमेरिका में आसानी से पा सकते है। इसका मुख्य उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है। आइये जानते है इसके बारे में और भी अधिक जानकारी।

विभिन्न भाषाओं में अश्वगंधा को इन नाम से जाना जाता है:-

  1. संस्कृत- अश्वगन्धा
  2. हिन्दी- असगन्ध
  3. मराठी- आसगन्ध
  4. गुजराती- आसंध
  5. बंगाली- अश्वगन्ध
  6. कन्नड़- आसान्दु, अश्वगन्धी
  7. तेलुगू- पिल्ली आंगा, पनेरु
  8. तमिल- आम कुलांग
  9. फारसी- मेहेमत वररी
  10. इंग्लिश- विण्टर चेरी
  11. लैटिन- विथेनिया सोमनीफेरा
अश्वगंधा की जड़ से क्यूसिओहायग्रीन, एनाहायग्रीन, ट्रॉपीन, एनाफेरीन आदि 13 क्षाराभ निकाले गए हैं। इसमें कुल क्षाराभ 0.13-0.31 प्रतिशत होता है। इसके अतिरिक्त अश्वगंधा की जड़ में ग्लाइकोसाइड, विटानिआल, अम्ल, स्टार्च, शर्करा व एमिनो एसिड आदि पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।

You may also like:- अनेकों बीमारी को दूर करे अदरक (Ginger)

Ashwagandha Benefits in Hindi: आइये जानते है अश्वगंधा के गुणों के बारे में संपूर्ण जानकारी

Ashwagandha-Benefits in Hindi

एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर अश्वगंधा:-

एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर अश्वगंधा आपके एलडीएल ऑक्सीकरण में कमी लाते है जिससे हृदय रोगो के जोखिम में कमी आती है। यह आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद:-

यह गर्भवती महिलाओं के सेवन करने से बहुत लाभ देता है। यह उनके रक्त को शुद्ध करता है और साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

मन को शांत करें:-

अश्वगंधा को एक शामक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।  यह मन को शांत करता है और आपको आरामदायक नींद को बढ़ावा देते है। यह एक आयुर्वेदिक चिकित्सा में तनाव को रोकने और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है।

शरीर में फायदेमंद:-

इसकी पत्तियों को पीसकर शरीर की सूजन, फुंसी फोड़े कम करता है। इसकी पत्तियों को शहद, घी, पीपल आदि के साथ सेवन करने से फायदा होता है।

मोतियाबिंद में फायदेमंद:-

यह आँख संबंधी रोग को ठीक करता है और आपको मोतियाबिंद की शिकायत से दूर रखता है।

ऊपर आपने जाने अश्वगंधा के बहुमूल्य फायदे जिनकी मदद से आप बहुत सी बीमारी को दूर कर सकते है।

Subscribe to