दमे पर नियंत्रण के लिए इसके प्रमुख लक्षणों को पहचाने

दमे पर नियंत्रण के लिए इसके प्रमुख लक्षणों को पहचाने

अस्थमा या दमा एक गंभीर बिमारी है| इसे सांस की बिमारी भी कहा जाता है, क्योकि इसमें पीढित की श्वास नली बंद हो जाती है, जिसके चलते शरीर के महत्वपूर्ण अंगो की ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है| इस समस्या में सांस लेने में तकलीफ होती है| यह समस्या ना केवल बड़ो को बल्कि बच्चो को भी होती है|

ऐसा कहा जाता है की दवाई के जरिये अस्थमा पर नियंत्रण पाया जा सकता है, किन्तु अभी तक इसका कोई भी स्थाई इलाज नहीं है| अस्थमा में हमारा शरीर एक या एक से अधिक चीजों के प्रति अस्वीकृति दिखाता है| कहने का तात्पर्य यह है की हमारा शरीर कुछ चीजों को सहन नहीं कर पाता, और उस चीज़ के प्रति विरोध दिखाने लगता है|

कई लोगो में इसके लक्षण एकदम से सामने आ जाते है, वही कुछ लोगो में यह धीरे धीरे उभरता है| अस्थमा से पीड़ित लोग इस समस्या के चलते बहार अकेले आने जाने में भी डरते है| यह बिमारी ऐसी है की कई बार इसके चलते कुछ लोगो की मृत्यु भी हो जाती है|

इसके नियंत्रण के लिए कई इलाज जैसे घरेलू इलाज, अलोपेथिक इलाज मौजूद है| लेकिन इसके लिए आपको इसके लक्षणों की जानकारी होना जरुरी है| केवल खांसी आना भी इसका एक लक्षण है| आइये आज के लेख में विस्तार से जाने Asthma Symptoms in Hindi.
 

Asthma Symptoms in Hindi: दमा (अस्थमा) के लक्षण

 

Asthma Symptoms in Hindi

 

सांस लेने में कठिनाई

जब दमा का रोंग बहुत बड चूका होता है तो यह बहुत ही गंभीर हो जाता है| इसमें रोगी को दौरे पड़ने लगते है जिसके चलते वो सांस नहीं ले पाता है| ऐसे में व्यक्ति छटपटाने लगता है और कई लोग मूर्छित हो जाते है|  

थकान महसूस होती है

Asthma Attack के दौरान व्यक्ति बहुत अधिक थका महसूस करता है| क्योकि इसमें दिल की धड़कन और साँस लेने की रफ्तार दोनों बढ़ जाती हैं| कई बार बहुत पसीना आकर उलटी भी होती है|  

सीने में जकडन

दमा के पीड़ित रोगी को सांस लेनें में बहुत अधिक कठिनाई होती है और सीने में जकडन लगने लगती है। कई रोगियों को शुरुआती समय में पहले खांसी आती है और सांस उखड़ने लगती है|  

रात के समय परेशानी

अस्थमा के मरीज को रात के समय बहुत परेशानी होती है लगभग 2 बजे के बाद दौरे पड़ने का खतरा अधिक होता है| साथ ही यह रोंग स्त्री और पुरुष दोनों को होता है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- रोगों में फायदेमंद घरेलू औषधियाँ, जाने और अपनाये

 

अन्य लक्षण इन्हें भी जानिए:-

  1. तेजी के साथ सांस फूलने लगती है|
  2. बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है और छोटी छोटी सांस ले पाते है|
  3. सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है, जिसके कारण चेहरा नीला पड़ने लगता है|
  4. इसके कारण फेफड़ो में भी संक्रमण होने लगता है|
  5. सांस लेने के लिए बहुत जोर लगाना पड़ता है जिसके चलते रोगी का चेहरा लाल हो जाता है।
  6. जब भी पीड़ित सांस लेता है तो हल्की-हल्की सीटी बजने की आवाज भी सुनाई पड़ती है।
  7. दमा रोग से पीड़ित रोगी को कफ आता है। बलगम के साथ या बगैर भी खांसी होती है|
  8. व्यायाम या किसी भी गतिविधि के कारण सांस बहुत जल्दी फूलने लगती है| यह बहुत ही सामान्य Symptoms of Asthma  है|
  9. जब अस्थमा से पीड़ित रोगी को दौरा पड़ता है तो उसे सूखी और ऐठनदार खांसी आती है|
  10. रोगी को रोग के शुरुआती समय में बार बार खांसी के दौरे पड़ने लगते है, जो की रात के समय ज्यादा होते है|
  11. सांस लेने या छोड़ने दोनों में ही काफी जोर लगाना पड़ता है, जिसके कारण व्यक्ति असहज महसूस करने लगता है|
  ऊपर आपने जाना Asthma Symptoms in Hindi. सर्दियों के मौसम में यह लक्षण ज्यादा दिखाई देते है| यदि आप सावधानी बरते तो इस रोंग को नियंत्रित कर सकते है| इसके रोगी को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए| और मौसम के बदलने पर अपना अच्छे से ख्याल रखना चाहिए|
Subscribe to