जाने किस तरह योग रखता है आपके दिल को सेहतमंद

जाने किस तरह योग रखता है आपके दिल को सेहतमंद

आजकल ह्रदय रोग की समस्या बेहद तेजी से फैल रही हैं। सिर्फ बड़े ही नहीं आजकल किशोरी भी दिल की बीमारियों के शिकार हो रहे है| आपको शायद जानकर यकीन ना हो लेकिन 25 साल की उम्र में भी इसके कई मामले देखने को मिले है|

अगर बढ़ती उम्र में दिल के रोग हो तो इसे समझा जा सकता है| लेकिन कम उम्र में ही दिल की बीमारियो का आगमन सही नहीं है| इसके पीछे का अगर कोई कारण है तो वो है बदली हुई लाइफस्टाइल| आजकल फ़ास्ट फ़ूड का सेवन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, और टेक्नोलॉजी से जुड़ने के कारण फिजिकल गतिविधियाँ कम हो गयी है|

इन् सब आदतो के कारण शरीर को काफी नुकसान पहुँचता है| पर्याप्त पोषण ना मिल पाने के कारण शरीर में खून की कमी होने लगती है| व्यायाम के अभाव से रक्त संचार सही से नहीं होता, जिससे खून गाढ़ा होने लगता है| यह दोनों ही बाते दिल के रोगो को आमंत्रित करती है|

कई बार तो ध्यान न देने से दिल की बीमारिया इतनी गंभीर हो जाती है कि इसका इलाज करना भी संभव नहीं रहता| यह सब बाते जानकर आपको घबराने की जरुरत नहीं है| इस समस्या का भी समाधान है| योग के जरिये दिल की बीमारियो पर काबू पाया जा सकता है| तो आइये जानते है Yoga for Heart in Hindi, जिसकी मदद से आप अपने दिल को सेहतमंद रख सक सकते है|
 

Yoga for Heart in Hindi: हृदय रोग की रोकथाम के लिए

 

Yoga for Heart in Hindi

  रोजाना 30 मिनट का योग आपके दिल को सेहतमंद रखने के लिए अच्छा माना जाता है। योग विशेषज्ञों की माने तो रोजाना किया गया योग तनाव को कम करने में सहायक होता है और यदि तनाव कम होगा, तो आपके दिल का सामान्य स्वास्थ्य अपने आप ठीक बना रहेगा।  

प्राणायाम सबसे फायदेमंद

हृदय रोगो से बचने के लिए प्राणायम सबसे महत्वपूर्ण है| इस योग आसन को करने से तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है| प्राणायाम करने से ऑक्सीकरण की प्रक्रिया सुचारू होती है और हृदय को बेहद लाभ पहुंचता है| इसे करते वक्त आपको सामान्य से थोड़ी अधिक गहरी श्वास लेनी चाहिये|  

ध्यान योग

आजकल की जिंदगी में तनाव भी दिल का दौरा पड़ने का एक सबसे बड़ा कारण है| इसलिए तनाव से दिल को सुरक्षित रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लेना जरुरी है| क्योकि कुछ किये गए अध्यनों में सामने आया है की कामकाजी लोगों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा देखा गया है और इसके पीछे का मुख्य कारण कार्य स्थान का माहौल ज्यादातर तनावपूर्ण होना है।

ऐसे में अपने मस्तिष्क को आराम दिलाने के लिए ध्यान एक वरदान है| यह एक फायदेमंद Yoga for Healthy Heart है| आप चाहे तो घर पर ही ध्यान का अभ्यास कर सकते है या फिर इसकी जानकारी के लिए आप इसकी क्लासेज भी लगा सकते है|
 

ब्लड सर्कुलेशन सुधारे शीर्षासन 

सिर के बल उल्टा होकर करने वाले योग को शीर्षासन कहा जाता है| इसे करते वक्त आपके शरीर का पूरा संतुलन आपके सिर या हाथों पर टिका होता है। योग शास्त्र में इसे करने के कई लाभ बताए गए हैं। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है| ब्लड सर्कुलेशन सही होने से हृदय गति सामान्य रहती है। इसके अलावा इस योग को करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट के अंग जैसे आमाशय, लिवर, किडनी आदि एक्टिव होते हैं|  

त्रिकोणासन

यह भी हृदय के स्वास्थ को बेहतर बनाने वाला योग आसन है। इस आसान को करते वक्त गहरी सांस लेने से सीनाचौड़ा होता है और सहनशक्ति बढ़ जाती है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए योग से कैसे कर सकते है पीसीओएस की समस्या दूर

 

अन्य आसान इन्हे भी जाने

वृक्षासन - ट्री मुद्रा

यह योग आसान करने से मन शांत एवं स्थिर होता है| मन संतुलित होने से दिल को स्वस्थ रहने और सही तरीके से कामकाज करने में मदद मिलती है|
 
वीरभद्रासना - योद्धा मुद्रा

योद्धा मुद्रा शरीर में संतुलन बनाने और शारारिक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। Virabhadrasana Yoga Pose काम करते वक्त दिमाग में होने वाले तनाव को कम करता है और ह्रदय की गति को सामान्य बनाये रखता है|
 
उत्कटासन -अध्यक्ष मुद्रा

यह शरीर को मजबूत बनाने वाला आसन है| इसे करते वक्त आप आप दिल और श्वसन दर में वृद्धि महसूस कर सकते हैं|
 
डॉल्फिन मुद्रा

यह मुद्रा शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाने में मदद करती है| और इसे करने से दिल में पम्पिंग का काम सुचारू रूप से होता है|
 
आज आपने जाना Yoga for Heart in Hindi. कुछ लोगो पर किये गए अध्यनों में सामने आया है की जो लोग नियमित योग करते थे उनके पैरासिम्पेथेटिक कंट्रोल में मजबूती पाई गई। इसका मतलब होता है की दिल की धड़कनो पर बेहतर नियंत्रण जो इस बात का संकेत है कि आपका हृदय स्वस्थ है। इसलिए अपने दिल के सेहतमंद रहने के  लिए योग जरूर करे|

Subscribe to