क्यों होता है कमर दर्द? इसके मुख्य कारणों को पहचाने और इनसे बचें

क्यों होता है कमर दर्द? इसके मुख्य कारणों को पहचाने और इनसे बचें

बदलती जीवनशैली के चलते आज हर व्यक्ति किसी न किसी तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहा है। जिनमें तनाव, कमर दर्द, मोटापा, बॉडी पैन बहुत ही सामान्य समस्याएं है। कुश समय से कमर दर्द ने एक व्यापक समस्या का रूप ले लिया है। जिसका प्रभाव आज हर वर्ग और आयु के लोगों में देखने को मिल जाता है।

अगर आंकड़ो की बात की जाये तो, पूरी दुनिया में एक जगह बैठकर काम करने वाले लोगों में से 95 प्रतिशत और अन्य 80 प्रतिशत लोग कमर दर्द से परेशां रहते है। सूत्रों की माने तो केवल भारत में ही 60 प्रतिशत लोग किसी न किसी वजह है बैक पैन का शिकार होते है।

सामान्यतः 35 से 55 साल की आयु वाले व्यक्तियों में यह सबसे  ज्यादा देखा जाता देखा जाता है। जिनमें महिलाओ की संख्या बहुत अधिक देखी जाती है। वैसे तो यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन अगर अधिक समय तक आप कमर दर्द से परेशान रहते है तो कोई गंभीर रूप भी ले सकता है। आज हम आपको इसी से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले है। आइये अब हम जानते है Back Pain Causes in Hindi.
 

Back Pain Causes in Hindi: जाने इसके मुख्य कारण

  Back Pain Causes in Hindi   यदि आपको बार-बार कमर दर्द की हो जाती है तो आपको सावधानी बरतना बहुत जरुरी है, क्योंकि अधिक समय तक यह दर्द बना रहे है तो रीढ़ की हड्डी में अर्थराइटिस होने की सम्भावना बढ़ने लगती है। साथ ही यह किडनी व् शरीर के अंगो से जुड़े अन्य रोगों को भी जन्म दे सकता है। कमर दर्द मुख्यतः 3 तरह का होता है -   Postural Syndrome: गलत तरीके से बैठने व् खड़े होने से रीढ़ की हड्डी में मौजूद कोशिकाएं दब जाती है और कमर दर्द होने लगता है। इसे पोस्टुरल सिंड्रोम कहा जाता है।

Derangement Syndrome: रीढ़ की हड्डी में एक डिस्क होती है और इसमें एक तरह का तरल पदार्थ होता है। इस तरल पदार्थ में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने से दूसरे ऊतकों पर अधिक दबाव पड़ता है। इसे स्लीप डिस्क भी कहता है।

Dysfunction Syndrome: यह समस्या हमारी मांसपेशियों, जोड़ों तथा स्नायु के छोटे व् शिथिल हो जाने के कारण होती है।

आइये अब हम आपको बताते है वो कारण, जिनकी वजह है आमतौर पर हर व्यक्ति को कमर में दर्द रहता है।

 

अधिक समय तक बैठे रहना

आज हर व्यक्ति अपने 24 घंटो में से अधिकतर समय कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल में बिताता है। कुछ लोग काम की वजह से एक स्थान पर बैठकर इनका इस्तेमाल करते है। तो कुछ लोग गेम्स खेलने के लिए घंटो एक स्थान पर बैठे रहते है।

हमारे शरीर के अन्य अंगो की तुलना में सिर का भर सबसे अधिक होता है और इसका इस्तेमाल भी हम सबसे ज्यादा करते है। इस स्थिति में सिर की गतिशीलता को बनाये रखने के लिए रीढ़ की हड्डी को अधिक मेहनत करना पड़ती है। जिस कारण अगर हम अधिक समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहते है तो हमारी मांसपेशियां थक जाती है और अगर हम लंबे समय तक अपनी इस आदत को नहीं बदलते है तो यह दर्द स्थाई हो जाता है।
 

अधिक वजन होना

यह बात तो आप भी जानते है कि मोटापा कई शारीरिक समस्याओं को जन्म देता है। कमर दर्द का कारण यह भी है क्योंकि मोटापे का असर आपकी रीढ़ की हड्डी पर भी पड़ता है।
 

वजन उठाते समय ध्यान रखें

जल्दी-जल्दी काम करने के चक्कर में या ऊंचाई से सामान उठाते और रखते समय हम शरीर की पोजीशन का ध्यान नहीं रखते है। जिस कारण हमारी मांसपेशियों पर बहुत दबाव पड़ता है। गलत तरीके से शरीर की स्थिति का अधिक समय तक बने रहना भी परेशानी का सबब बन सकता है।  

कपड़ो का सही चयन

आज हर व्यक्ति फैशनेबल दिखना चाहते है। जिसके चलते हम कंफर्टेबल कपड़ो की बजाय स्किन टाइट जीन्स या टी-शर्ट पहनना पसंद करते है। यह हमारे शरीर को तनाव की मुद्रा में ले जाते है जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशीओं में रक्त का संचार बाधित होने लगता है जिसकी वजह से भी कमरदर्द सहित अन्य परेशानिया सामने आती है।  

सावधानी से करें व्यायाम

व्यायाम और योगा करना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन अगर इसे ध्यान व् सावधानी पूर्वक न किया जाये तो यह अन्य शारीरिक परेशानियां उत्पन्न कर देता है। इसलिए जब भी आप किसी पुस्तक या टीवी में देखकर व्यायाम कर रहें है तो पहले उनकी स्टेप्स को अच्छे से समझें उसके बाद इसका अभ्यास करें या आप पहले किसी योग्य शिक्षक की मदद से इसे करें।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- पीठ और कमर दर्द से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक तरीके

 

सोने का तरीका हो सही

सामान्यतः हम अपनी सुविधा के अनुसार सोना पसंद करते है। परंतु सोने का तरीका सही नहीं है तो यह आपकी कमर के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में आप ध्यान रखें कि सोते समय आपकी कमर आराम दयाक मुद्रा में हो।

 

कमर दर्द के अन्य कारण

  1. किसी तरह का मानसिक तनाव या डिप्रेशन भी इसका एक कारण हो सकता है।
  2. गर्भवती महिलाओं में शरीर का वजन बढ़ने से दर्द रहता है।
  3. बढ़ती उम्र के कारण
  4. धूम्रपान का अत्यधिक सेवन भी कमर दर्द का कारण हो सकता है।
  आज आपने जाना Back Pain Causes in Hindi. यहाँ हमने आपको कमर में होने वाले दर्द के कुछ ऐसे कारण बताये है। जिनकी वजह से अधिकतर लोगों में यह समस्या देखी गई है। आप इन्हें अच्छे से पढ़े और ध्यान रखें कि आप ऐसा कुछ न करें, जिससे आपको भी इस परेशानी से गुजरना पड़े।
Subscribe to