कैल्शियम और कई पोषक तत्वों से भरपूर है बाजरा, जाने इसके फायदे

कैल्शियम और कई पोषक तत्वों से भरपूर है बाजरा, जाने इसके फायदे

पुराने ज़माने में लोग मोटा अनाज जैसे जौ, चना,बाजरा खाना पसंद करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज की पीढ़ियों के लोग सिर्फ गेंहू से बनी रोटी ही खाना पसंद करते है, क्युकी वह नहीं जानते की पहले वाले इन् मोटे ऑटो में कितनी पौष्टिकता होती थी। बाजरा भी उन्ही में से एक है, जिसको खाने से ढेरो फायदे होते है|

इसमें प्रोटीन और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है| अक्सर इसे लोग ठण्ड के दिनों में ही खाना पसंद करते है| क्युकी बाजरा प्राकृतिक रूप से गरम होता है। इसको खाने से गठिया,बाव, दमा और आर्थराइटिस जैसी समस्या नहीं होती है। तो आईये जानते है बाजरे से मिलने वाले इसके कई और मुख्य फायदों के बारे में जिनसे आपकी बड़ी परेशानियां कम हो सकती है।

बाजरे की रोटी खाने से सेहत स्वस्थ रहती है, अगर गेहू या फिर चावल की बात करे तो बाजरे में ऊर्जा का स्तर उनसे कई गुना ज्यादा पाया जाता है। बाजरे में कैल्शियम भरपूर होता है, जिससे हड्डियों की परेशानी दूर होती है।

बाजरा कई समस्याओ में रामबाण औषधि की तरह काम करता है। क्युकी इससे मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है| अगर वो इसका सेवन नियमित रूप से करे तो उनकी डायबिटीज काफी हद तक नियंत्रित होने लगती है। वही गर्भवती महिलाओं को भी यदि कैल्शियम की कमी हो रही है तो उन्हें बाजरे की रोटी का सेवन करना गुणकारी होता है। पढ़िए Bajra Benefits in Hindi, यहाँ आप इसके और भी कई सारे फायदों को जान सकेंगे।

 

Bajra Benefits in Hindi: जानिए बाजरा खाने के बेमिसाल फायदे

  Bajra Benefits in Hindi  

मधुमेह में फायदेमंद

रक्त में शर्करा की मात्रा अधिक होने से मधुमेह की समस्या बढ़ने लगती है, लेकिन बाजरे का सेवन आपके शरीर में ग्लूकोस की मात्रा को कम करने लगता है। इसीलिए बाजरे का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप मधुमेह की समस्या से पीड़ित है तो इसके लिए बाजरे की रोटी का सेवन करे|

 

गर्भावस्था में फायदेमंद

अक्सर गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की कमी होने लगती है, इसलिए उन्हें इस कमी को पूरा करने के लिए बाजरे की दो रोटी खाना चाहिए| एक किये गए अध्यन के अनुसार जब गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की जगह Bajra Roti दी गयी तो इससे उनके बच्चों को जन्म से लेकर पांच साल की उम्र तक कैल्शियम और आयरन की कमी वाले रोग नहीं हुए|

 

हड्डियां मजबूत रखे

हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाने की वजह से हड्डियां कमजोर होजाती है| और खून की कमी से एनीमिया की समस्या होने लगती है। पर बाजरे की रोटी को खाने से आप इस सभी परेशानियों से राहत पा सकते है। इससे आपकी कैल्शियम की कमी पूरी होने लगती है।

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है सिंघाड़े, अच्छी सेहत के लिए जरूर खाये
 

कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम करे

बाजरे में मौजूद लेसितिण और मेथिओनीने नामक एमिनो एसिड पाया जाता है। जो शरीर में LDL कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है और HDL की मात्रा को बढ़ाता है। आपकी दिल की सेहत के लिए इसका सेवन जरुर करे|

 

पाचनक्रिया में सहायक

बाजरा में डायरेक्टरी फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे शरीर का खाना धीरे-धीरे और आसानी से पचने लगता है। इसके साथ ही बाजरे का सेवन पेट से सम्भंदित अन्य परेशानियों को दूर करने में भी सहायक होता है।

 

त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा के लिए भी Bajra Benefits है| इसमें मौजूद लाइसिन नामक तत्व आपकी त्वचा के सेल्स को बनाता है और उनकी देखभाल करता है| इसलिए चेहरे पर होने वाले दाग धब्बे, एंटी-एजिंग की समस्या, त्वचा का रूखापन और ब्लैकहेड्स जैसी कई और परेशनियों को दूर करने के लिए बाजरे का सेवन प्रभावकारी होता है।

 

मोटापे और वजन को करे कम

व्यायाम की कमी और फ़ास्ट फ़ूड के अधिक सेवन से हमारे शरीर मे वसा की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है| शरीर में जमे हुए एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए बाजरे का सेवन गुणकारी होता है। बाजरा शरीर के खाने को धीमी गति से पचाता है और इसमें मौजूद रेशे आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराते है। इससे वजन और मोटापा दोनों को कम करने में सहायता मिलती है।

 

Millets Benefits in Hindi: अन्य फायदे इन्हें भी जाने

  1. बाजरे का सेवन पाचन क्रिया को सही रखता है।
  2. बाजरे की रोटी खाने से हड्डियों में कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
  3. बाजरा लीवर से संबंधित रोगों को भी कम करता है।
  4. गेहूं और चावल के मुकाबले बाजरे में ऊर्जा का स्त्रोत कई गुना ज्यादा होता है।
  5. बाजरे में मौजूद मैग्नीशियम सिर दर्द एवं हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
  6. बाजरे में पाया जाने वाला फाइबर स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है।
  7. बाजरा छोटे बच्चों में होने वाले अस्थमा रोग की सम्भावना को कम करता है।
  8. बाजरे को रोटी, इडली, हलवा किसी भी रूप में खाया जाये इसका सेवन लाभकारी होता है।
  9. गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए बाजरे की रोटी खाना चाहिए|
  10. बाजरे का नियमित रूप से सेवन किया जाय तो इससे कुपोषण, क्षरण सम्बन्धी रोग और असमय वृद्धहोने की प्रक्रियाओं दूर होती है|

ऊपर आपने जाना Bajra Benefits in Hindi. बाजरे का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है| शरीर में कमजोरी, उच्च रक्तचाप, हृदय सम्भंदित परेशानियां, कैल्शियम की कमी जैसी और भी कई बड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजरे की रोटी का सेवन करे|

Subscribe to