पाइए बेदाग और निखरी हुई त्वचा सिर्फ दो हफ्तों में

पाइए बेदाग और निखरी हुई त्वचा सिर्फ दो हफ्तों में

हर लड़की साफ़ और दमकती त्वचा चाहती है| त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए वो कई तरह के जतन भी करती है| लेकिन कभी त्वचा पर ब्लैकहेड्स उभर आते हैं, या फिर चेहरे के दाग-धब्बे उनके सर दर्द का कारण बनें रहते हैं।

त्वचा के दाग धब्बे धूप में हो रही टैनिंग की वजह से हो या बरसों पुरानी चोट का निशान हो। इन धब्बों से छुटकारा पाना थोड़ा ट्रिकी हो सकता है| लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है| क्योकि हम आपको इन ज़िद्दी दाग-धब्बों से जल्दी और असरदार तरीके से छुटकारा पाने और साफ़-बेदाग त्वचा पाने के लिए कुछ असरदारक तरीके बता रहे है|

अब आप सोच रहे होंगे की जरूर हम आपको बाजार में मिलने वाले महंगे महंगे उत्पादों के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे| लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, क्योकि हम आपको घर पर मौजूद चीज़ो के लाभो के बारे में बताएंगे| प्राकृतिक चीज़ो के इस्तेमाल का यह फायदा होता है की उस से किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं रहता है| तो आइये जाने Beauty Care Tips in Hindi, सुंदरता निखारने के तरीके|
 

Beauty Care Tips: इन् तरीको से दमकेगी आपकी त्वचा 

 

Beauty Care Tips in Hindi

 

गुणकारी दही

दही आसानी से हर जगह मिल जाता है| सेहत के साथ साथ इसमें सौंदर्य के भी कई गुण है| एक कटोरी में दो चम्मच दही लेकर उसमें लगभग दो चम्मच जौ का आटा मिलाएं। अब इस मिश्रण में एक चम्मच जैतून का तेल और इतनी ही मात्रा में नींबू का रस डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाये, पांच से सात मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा नियमित 2 हफ्तों तक करने से आपके चेहरे पर कुदरती चमक आती है, और चेहरे के धब्बे भी धीरे धीरे खत्म होने लगते है|

असरदारी नींबू

क्या आप जानते है की इतने सस्ते मिलने वाले निम्बू से भी आप दमकती त्वचा पा सकते है? नींबू में प्राकृतिक अम्ल होता है, जो त्वचा की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। ये त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ अतिरिक्त तेल को भी हटाता है और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी ख़त्म करता है। नींबू का रस निकाल कर उसे कॉटन की मदद से स्किन पर लगाएं। चूंकि नींबू में एसिड अधिक मात्रा में होता है तो धयान रखें की इसे स्किन पर ज़्यादा देर ना छोड़े, ऐसा करने से स्किन में खुजली और जलन हो सकती है। इसे केवल 10 मिनट रखे फिर उसके बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो ले|

टमाटर

टमाटर भी आपकी त्वचा को साफ करने के लिए बेहद कारगर चीज है। टमाटर के पल्प को अपनी त्वचा पर अच्छे से मसाज करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से ब्लैकहेड और सफेद दानों की समस्या हल हो जाएगी। टमाटर में प्रचुर मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स होता हैं| यह मुँहासे दूर करता है और सनटैन से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। इसलिए ये साफ़ दमकती त्वचा पाने के लिए बहुत ही बेहतर विकल्प है|

मेथी के पत्ते

आपको जानकर शायद आश्चर्य होगा लेकिन मेथी की पत्त‍ियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से भी त्वचा की अंदरूनी सफाई हो जाती है, और झाइयां, दाग आदि नहीं रहते। असरदार तरीके से इसका इस्तेमाल करने के लिए इन्हें पानी के साथ अच्छे से मैश करके इनका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाएं तब चेहरा ठन्डे पानी से धो लें|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- रूखी त्वचा के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स
 

लाभदायक चन्दन

चन्दन दाग-धब्बों से निजाद दिलाने और त्वचा का संतुलन बनाने में बहुत ही असरदार हैं। और इसके साथ अगर गुलाबजल का इस्तेमाल किया जाये तो और भी चमत्कारी नतीजे मिलते है| इसके लिए चन्दन पाउडर और गुलाबजल दोनों को समान मात्रा में लें और पतला पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और सूखने तक छोड़ दे| ऐसा नियमित रूप से करने से आपके चेहरे का रंग भी खिलेगा और दाग धब्बे भी दूर होंगे|

अन्य तरीके इन्हे भी अपनाये :-

  1. जब आपको दाग धब्बे दीखते है आप तब ही अपने चेहरे का ख्याल रखते है, लेकिन ऐसा ना करे, हमेशा ही अपने चेहरे का ख्याल रखे| रोजाना माइल्ड फेस वाश से चेहरा धोये और हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएशन जरूर करे|
  2. अगर आपका ज्यादातर समय धुप में बीतता है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें| सनस्क्रीन का नियमित इस्तेमाल करने से आप पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों से बच सकती हैं।
  3. कम से कम दिन में 8 ग्लास पानी पिए | इसके अलावा दिन में दो कप हर्बल टी भी ले| यह आपके शरीर के सेल्स को नुकसान से बचाती है क्यूंकि उसमें एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं|
  4. रोजाना व्यायाम करे, क्योकि इसे करने से तनाव कम होता है | कुछ शोधो से पता चला है की आपके तनाव का आपके एक्ने पर सीधा असर पड़ता है| तो यदि आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं तो अपना मनपसंद व्यायाम करके उसको कम करने की कोशिश करें|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

 
Subscribe to