Benefits of Almonds in Pregnancy: जाने गर्भावस्था के दौरान बादाम खाने के फायदे

Benefits of Almonds in Pregnancy: जाने गर्भावस्था के दौरान बादाम खाने के फायदे

बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है| आपने खुद देखा होगा की कैसे बचपन में आपकी मम्मी आपकी मुट्ठी बादाम से भर देती थी|

प्रेगनेंसी में भी बादाम खाना बहुत फायदेमंद होता है| बादाम में हेल्थी फेट, नुट्रिएंट, विटामिन और कैलोरी मौजूद होती है,जिससे गर्भवती महिला को पोषण मिलता है| इसमें मौजूद तत्व भ्रूण का विकास करने में सहायक होते है|

बादाम का सेवन आप कई तरह कर सकते है| इसे आप सूखे ऐसे ही खा सकते है| या फिर बादाम का दूध पी सकते है, या फिर आप बेसन और बादाम के लड्डू भी खा सकते है|

बादाम से एलर्जी होने के अलावा इसे गर्भावस्था में ना खाने के पीछे और कोई कारण नहीं है| यह एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक है| तो चलिए जानते है Benefits of Almonds in Pregnancy, गर्भावस्था में बादाम खाने के फायदे|

Benefits of Almonds in Pregnancy: गर्भवती तथा उसके शिशु के लिए फायदेमंद

मेटाबोलिक रेट बढ़ाये

  • कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान मोटापा तथा मधुमेह की समस्या बढ़ जाती है|
  • ऐसी महिलाओं को नियमित भीगी हुई बादाम का सेवन करना शुरु कर देना चाहिए।
  • बादाम खाने से मेटाबोलिक रेट बढ़ता है तथा रक्त में शुगर की मात्रा भी कम होती है|

कब्ज़ में राहत

शिशु में एलर्जी कम करे

  • गर्भावस्था के दौरान बादाम खाने से बच्चो में एलर्जी होने का खतरा कम हो जाता है|
  • एक शोध में साबित हुआ है की जो महिलाये प्रेगनेंसी के दौरान बादाम का सेवन करती है उनके बच्चो को अस्थमा जैसी बिमारियों का खतरा कम रहता है|

शिशु के दिमागी विकास के लिए जरुरी

  • बादाम में अच्छी मात्रा में फोलेट और विटामिन बी 9 मौजूद होता है|
  • यह दोनों ही तत्व दिमाग और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के बनने में मदद करते है|
  • फोलेट आपके ग्रोइंग बेबी में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स को भी कम करने में मदद करते है|
  • यह बच्चे में होने वाली शारीरिक समस्याओं को रोकने के लिए न्यूरल ट्यूब के दोष को कम करने में मददगार है|

आयरन से भरपूर

  • गर्भावस्था के दौरान महिला को आयरन की बहुत जरुरत है और खासकर पहली तिमाही के दौरान|
  • गर्भवती को अपने गर्भ में पल रहे शिशु की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए 300 मिलीग्राम आयरन की जरुरत होती है|
  • इसलिए महिला को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए, इसमें भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है|

प्री-एक्लेम्पसिया का जोखिम कम करे

  • बादाम के सेवन से प्री-एक्लेम्पसिया का खतरा कम होता है और बच्चो कि हड्डियों का विकास होता है|
  • साथ ही यह एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल भी घटाता है जिससे दिल सेहतमंद रहता है।
Subscribe to