Healthy Pregnancy Snacks: गर्भावस्था के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट स्नैक्स

Healthy Pregnancy Snacks: गर्भावस्था के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट स्नैक्स

गर्भावस्था के दौरान खान पान पर विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान आपको भूख भी बहुत लगती है। गर्भवती को ऐसा आहार खाने की आवश्यकता होती है जिससे भूख भी शांत हो जाये और माँ और बच्चे दोनों को पोषण तत्व भी मिल सके।

गर्भावस्था में तरह तरह की चीजे खाने का मन करता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान हर समय शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है इसलिए पोषित ब्रेकफ़ास्ट,लंच और डिनर के साथ ही बीच-बीच में हेल्दी स्नैक्स का सेवन महत्वपूर्ण होता है।

लेकिन गर्भवती महिलाओ को जब कभी भी भूख लगती है वो या तो वापिस खाना खा लेती है। या फिर कुछ महिलाओ को चटपटा खाने का मन करता है तो वे अटरम शटरम चीज़े खा लेती है जो की सही नहीं है।

अपनी फ़ूड क्रेविंग को दूर करने के लिए महिलाएं कुछ भी खा लेती हैं जो कि गलत है। इस समय सही आहार का चुनाव करना जरुरी है। इसलिए आज के लेख में हम आपको Healthy Pregnancy Snacks जो आपकी छोटी मोटी भूख को दूर करने में मदद करेंगे।

Healthy Pregnancy Snacks: भूख लगने पर ये खाएं गर्भवती महिलाएं

अंकुरित स्प्राउट्स

  • अंकुरित स्प्राउट्स पोषण से भरपूर होते हैं। ये आयरन और फाइबर के अच्छे स्त्रोत हैं।
  • आप चाहे तो स्प्राउट्स का सलाद बनाकर उसे कच्चा खा सकती हैं या फिर उन्हें रायते में भी मिला सकती हैं।

प्रोटीन वाले बिस्कुट

  • गर्भावस्था में प्रोटीन और फाइबर आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए बहुत आवश्यक होता है।
  • इसलिए आप हेल्थी स्नैक्स में प्रोटीन व फाईबर वाले बिस्कुट भी ले सकती हैं।

दूध या दही

  • गर्भावस्था के दौरान प्रतिदिन कम से कम 3 बार कम वसा वाले दूध का सेवन अवश्य करें। क्यूंकि इससे आपकी कैल्शियम की पूर्ति हो जाती है।
  • शिशु के अच्छे विकास के लिए कैल्शियम की सही मात्रा होना जरुरी है। इससे उसके दांत और हड्डियां मजबूत बनती है।
  • यदि आपको दूध पसंद नहीं है तो आप दही भी ले सकते है। दही को टेस्टी बनाने के लिए आप उसमे फलों के कटे टुकड़े डाल सकती है।

सैंडविच

  • अनाज से बने हुए ब्रेड का सैंडविच भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
  • ब्रेड पर चीज लगाकर उसमें खीरा,टमाटर आदि के साथ एक हेल्थी सैंडविच बना सकते हैं,यह लाभकारी होता है।

चने या छोले की चाट

  • चने या छोले प्रोटीन,आयरन,कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स के अच्छे स्त्रोत होते है।
  • आप चनों को उबालकर उनमें ताजा कटी सब्जियां जैसे कि खीरा,प्याज,टमाटर,हरी मिर्च और धनिया पत्ती आदि मिला सकती है।
  • गर्भवती महिलाओ के लिए यह ना केवल स्वादिष्ट बल्कि बेहद पौष्टिक स्नैक है।
  • आप उबले हुए चनो/छोलों में लहसुन और नींबू का रस मिलाकर भी तैयार कर सकती हैं।
  • साथ ही इसे गाजर,साबुत अनाज की ब्रेड और खीरे की फांकों के साथ भी खाया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त आप चीज़,सूखे मेवे,फ्रूट सलाद,सूप और शेक,कॉर्न,ढोकला,उपमा,इडली,भुने हुए चने आदि भी खा सकती है।

Subscribe to