Benefits of Botox: जानिए बोटॉक्स क्या है, और इसके फायदे क्या है?

Benefits of Botox: जानिए बोटॉक्स क्या है, और इसके फायदे क्या है?

खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। आज के इस आधुनिक युग में लोग खूबसूरत दिखने के लिए कई प्रकार की तकनीक भी अपनाते है।

बाजार में भी इसके लिए कई उत्पाद उपलब्ध है। पर यह सब वस्तुएँ एक आयु सीमा तक ही चलती है। एक उम्र के बाद त्वचा पर उनका असर नहीं होता है।

इसलिए आजकल महिलाये अपनी खूबसूरती के निखार को बरक़रार रखने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने लगी है जैसे की बोटॉक्स । बोटॉक्स एक अत्याधुनिक प्रचलित कॉस्मैटिक उपाय है।

ज्यादातर देखा जाता है की कामकाजी महिलाओं को अपनी बढ़ती उम्र को छुपाने की समस्या ज्यादा रहती है। क्योंकि कार्य क्षेत्र में ऐसे बहुत सी जगहें होती है जहाँ पर अपनी पर्सनालिटी को कायम रखने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार की महिलाये भी अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए बोटॉक्स का सहारा लेती है। इस लेख के जरिये जानते है Benefits of Botox in Hindi.

Benefits of Botox in Hindi: त्वचा में कसाव लाये और झुर्रियां मिटाये

What-is-Botox-Treatment

बोटॉक्स क्या है?

  1. ये त्वचा को निखारने का एक नॉन सर्जिकल उपाय होता है।
  2. इससे चेहरे और आँखों की नीचे आयी लकीरें व् झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं। साथ ही इसके द्वारा चेहरे पर अनचाहे धब्बों से भी निजात मिल जाता है।
  3. आमतौर में बोटॉक्स में इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है। जिसमे सामान्यतः 1 से 3 इंजेक्शन प्रत्येक मांसपेशियों में लगाए जाते है। और इंजेक्शन के निशान भी एक दो दिन में दूर हो जाते है।
  4. बोटॉक्स के जरिये स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे की मांसपेशियों की ऐंठन व पसीना आने की समस्या को कम किया जाता है।
  5. इस प्रक्रिया में समय बहुत ही कम लगता है। साथ ही इसका प्रभाव पांच से छह महीने तक बना रहता है।

बोटॉक्स के फायदे

  1. त्वचा की झुर्रियों को समाप्त करने के लिए यह एक उत्तम उपाय होता है।
  2. दो सालों तक निरंतर बोटॉक्स करवाने से त्वचा की मांसपेशियाँ रिलैक्स हो जाती है ।
  3. बोटॉक्स देते वक्त किसी भी प्रकार का एनेस्थीसिया का उपयोग नहीं किया जाता है।
  4. इसकी यह खासियत होती है की बोटॉक्स को जितना अधिक समय तक किया जाता है उसका असर भी उतने लम्बे समय तक बना रहता है।
  5. वक्त से पहले बूढी हुई त्वचा को बोटॉक्स के जरिये आसानी से ठीक किया जा सकता है।
  6. इसके द्वारा मीग्रैन के दर्द को कम करने में भी राहत मिलती है।

सावधानियां :-

  1. बोटॉक्स गर्भवती महिला या फिर बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओ को नहीं करना चाहिए।
  2. जिन लोगो को दवाओं से एलर्जी हो तो उन्हें भी यह नहीं लेना चाहिए।
  3. यदि किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो उस दौरान भी बोटॉक्स नहीं करना चाहिए।
  4. जिस स्थान पर इंजेक्शन लगा है उस स्थान पर मसाज नहीं करवाना चाहिए ।
  5. जिस स्थान पर बोटॉक्स करवाना है तो यदि उस जगह पर कोई संक्रमण है तो वहां बोटॉक्स नहीं करवाना चाहिए।
Subscribe to