Best Indoor Plants for Health: इन पौधों से रखे हवा को शुद्ध व परिवार को तंदरुस्त

Best Indoor Plants for Health: इन पौधों से रखे हवा को शुद्ध व परिवार को तंदरुस्त

हम सभी जानते है की पेड़ पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। पेड़ पौधे ही तो हमे प्रदूषण से बचा कर स्वच्छ हवा प्रदान करते है।

आजकल पेड़ पौधे की संख्या में कमी आती जा रही है जिसके कारण मनुष्य कई बीमारियों की चपेट में आ रहा है। कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। हवा-पानी सभी प्रदूषित हो रहे है।

बीमारियों से बचने और वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यकता है अधिक से अधिक पौधे लगाने की। आप चाहे तो अपने घरों में भी पौधे को लगा कर अपने आस पास के वातावरण को अच्छा रख सकते है।

पौधे को घर में लगाने से आप एक स्वच्छ वातावरण तो पा सकेंगे साथ ही आप तनाव, चिंता आदि समस्याओं से भी दूर रह पाएंगे। इसके लिए इस लेख के जरिये जानते है Best Indoor Plants for Health के बारे में।

Best Indoor Plants for Health: सेहत और घर के वातावरण को अच्छा रखे

Air-Purifying-Plants

सुगंधित और खुशबूदार - चमेली का पौधा

  • इस पौधे को घर में लगाने से इसकी महक से सारा घर महक उठता है।
  • खुशबू के साथ साथ यह अच्छी नींद के लिए भी बहुत उपयोगी होता है।
  • चमेली के पत्ते मुँह के छालों के लिए एक औषधि का कार्य भी करते है।

कीटाणु रहित वातावरण लाये - तुलसी के पौधे

  • तुलसी का पौधे अधिकतर घरों में लगाए जाते है।
  • तुलसी की पौधे की पूजा तो होती ही है साथ ही यह वायु को शुद्ध करता है।
  • इसे लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, साथ ही घर में कीटाणु नहीं आते है।

पाचन समस्याओ से निजात दिलाये - पुदीने का पौधा

  • पुदीने का पौधा घर में लगाने से यह कई कार्यो में उपयोग किया जाता है।
  • खाद्य सामग्री में इसका प्रयोग तो करते है ही साथ ही इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती है।
  • पुदीना पर्यावरण को भी सुगन्धित रखता है।

ऑक्सीजन की कमी को पूरा करे - एलोवेरा का पौधा

  • सौंदर्य प्रसाधनों में एलोवेरा का उपयोग किया जाता है।
  • आपको बता दे की यह रात के वक्त ऑक्सीजन छोड़ता है जिसके कारण नींद अच्छी आती है।
  • इससे सेहत पर भी अच्छा असर होता है।

तनाव को दूर करे - लेवेंडर का पौधा

  • इस पौधे को लगाने से घर की वायु शुद्ध हो जाती है।
  • शुद्ध वायु के कारण आपको घबराहट की समस्या नहीं होती है साथ ही तनाव भी नहीं रहता है।
  • यह एक अच्छी नींद लाने के लिए भी फ़ायदेमंद होता है।

अन्य पौधों को लगाने के फायदे

  • नींबू का पौधा लगाने से यह वायु को शुद्ध रखता है साथ ही इसके सेवन से दस्त, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • अजवाइन का पौधा घर में लगाने से इसका सेवन करने पर पेट से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है।
  • मेंहदी का पेड़ लगाने से सिर का दर्द दूर हो जाता है। यह हवा को शुद्ध करने का काम भी करती है।
  • स्नेक प्लांट ऑक्सीजन देने का कार्य करता है। साथ ही इसे घर में लगाने से नींद भी अच्छी आती है।
Subscribe to