जानिए पत्‍ता गोभी के स्वास्थवर्धक लाभ

जानिए पत्‍ता गोभी के स्वास्थवर्धक लाभ

पत्‍ता गोभी को स्वस्थ आहार का एक जरुरी हिस्सा माना जाता है। पत्‍ता गोभी कई रंगों और कई किस्मो में आती है। लाल और हरी रंग की गोभी बहुत ज्यादा पायी जाती है। इसे पका कर या कच्चे सलाद के रूप में भी खा सकते है। गोभी के बहुत से फायदे है। पत्‍ता गोभी में विटामिन, आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइये जानते है स्वास्थवर्धक Cabbage Benefits in Hindi.

पत्‍ता गोभी जिसे हम बंद गोभी के नाम से भी जानते हैं, ब्रेसिका परिवार का एक सदस्‍य है जिसमें अन्‍य सब्जियां जैसे - ब्रोकली, फूलगोभी और ब्रूसल स्‍प्राउट आते है। यह सभी सब्जियां बड़ी और फूल के आकर की बड़े पत्‍तों वाली होती है। जिनकी पैदावार की शुरूआत, पूर्वी भूमध्‍य सागर और एशिया माइनर में मानी जाती है। यह साल के सभी दौर में मिलती है और इन्‍हे स्‍वस्‍थ आहार का हिस्‍सा माना जाता है।

पत्‍ता गोभी का उपयोग इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के खाने में किया जाता है। यह सब्जी बड़ी और फूल के आकर में बड़े पत्तो वाली होती है। यह साल के हर सीजन में मिलती है और इसे स्वस्थ के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- जाने गाजर खाने के फायदे – Carrot Benefits in Hindi

Cabbage Benefits in Hindi: पत्‍ता गोभी के अनमोल फायदे

कैंसर से लड़ने में सहायक है:

बंदगोभी में ऐसे तत्‍व होते है जो कैंसर की रोकथाम करने और उसे होने से बचाने में मदद करता है। इसमें डिनडॉलीमेथेन ( डीआईएम ), सिनीग्रिन, ल्‍यूपेल, सल्‍फोरेन और इंडोल - 3 - कार्बीनॉल ( 13 सी) जैसे लाभदायक तत्‍व होते है। ये सभी कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है और आपको स्वस्थ रखता है।

कब्ज से राहत दिलाये:

इसमे बहुत ज्‍यादा रेशा होता है जिसकी वजह से पाचन क्रिया अच्‍छे से होती है और पेट दरुस्‍त रहता है। इस वजह से कब्‍ज की समस्‍या कभी नहीं हो पाती।

इम्युनिटी बढ़ाये:

पत्‍ता गोभी, शरीर में इम्‍यूनिटी सिस्‍टम को स्‍ट्रांग बनाती है और इम्यून सिस्टम को बढ़ा देती है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे बॉडी का इम्‍यूनिटी सिस्‍टम काफी मजबूत हो जाता है।

Cabbage Benefits in Hindi

पेप्टिक अलसर के इलाज में सहायक:

पत्‍ता गोभी, पेप्टिक अल्‍सर के इलाज में सहायक होती है। इस रोग से पीडित व्‍यक्ति अगर वंदगोभी का नियमित सेवन करें तो उसे आराम मिल सकता है क्‍योंकि इसमें ग्‍लूटामाइन होता है जो अल्‍सर विरोधी होता है।

मोतियाबिंद में सहायक:

पत्‍ता गोभी के सेवन से मोतियाबिंद का खतरा कम होता है। इसके लगातार सेवन से बॉडी में बीटा केराटिन बढ़ जाता है जिससे आंखे सही रहती है।

वजन कम करता है:

पत्‍ता गोभी एक खास सब्‍जी है लेकिन इसके सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है। एक कप पकाई बंदगोभी में सिर्फ 33 कैलोरी होती है जो वजन नहीं बढ़ने देती। बंदगोभी का सूप शरीर को ऊर्जा देता है लेकिन वसा की मात्रा का घटा देता है।

अल्‍माइजर को कम करता है:

हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि पत्‍ता गोभी के सेवन से अल्‍माइजर जैसी समस्‍याएं दूर हो जाती है। इसमें विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे अल्‍माइजर की समस्‍या दूर हो जाती है।

मासपेशियों का दर्द कम करे:

पत्‍ता गोभी में लैक्टिक एसिड काफी मात्रा में होता है जो मांसपेशियों के चोटिल होने और उसे रिकवर करने में काफी सहायक होती है। इससे आपकी मांसपेशियां दर्द नहीं करती है।

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to