कैंसर, कोलेस्ट्रोल जैसे अनेक रोगो में फायदेमंद है अनार

कैंसर, कोलेस्ट्रोल जैसे अनेक रोगो में फायदेमंद है अनार

अनार बुढ़ापा आने से बचाता है, बहुत कम लोग ही इस तथ्य से परिचित हैं दरहसल अनार एंटीऑक्सीडेंट का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसलिए यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है, जिससे आप वक्त से पहले बूढ़े नहीं दिखते। चौंकिए मत, अनार सिर्फ आपको जंवा ही नहीं बना के रखता बल्कि यह तो हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। और सबसे अच्छी बात तो यह है कि यह पूरे साल उपलब्ध रहता है।

हालांकि बहुत कम लोगो को इस पौष्टिक फल के लाभो के बारे में पता है। लेकिन आज हम आप को बताते हैं कि अनार किस तरह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। अनार के कई बडे़ फायदे हैं, जैसे अगर आपके घर में कोई गर्भवती महिला है तो आप उसे नियमित रूप से अनार का जूस पिलाएं। इससे उसका बच्चा स्वस्थ पैदा होगा, और उसके बच्चे को कम वजन या अन्य किसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अनार खाने से पेट की चर्बी कम होती है, खून बढ़ता है, पेट ठीक रहता है आदि| अनार के जूस के भी कई ज्यादा लाभ है| अनार में मुख्य रूप से विटामिन ए, सी, इ, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते है| तो आइये जानते है Pomegranate Benefits in Hindi, अनार से होने वाले लाभ।

Benefits of Pomegranate: अनार के स्वास्थ्यवर्धक लाभ

 

Pomegranate Benefits in Hindi

 

ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाये

अनार का जूस खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रोल को कम करता है, फ्री रेडिकल्स से बचाता है और यहाँ तक की खून का थक्का बनने से भी रोकता है। यानी अनार शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर बनाता है, नतीजनत् खून में ऑक्सीजन का स्तर भी सुधरता है।

कैंसर से बचाव

कुछ अध्यनों के अनुसार Pomegranate Juice (अनार का रस) प्रोस्ट्रेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है। एक प्रयोगशाला में किये गए परीक्षण में पाया गया कि अनार का जूस कैंसर सेल के विकास को धीमा कर उसे मार देता है। एक अन्य प्रयोग में तो यह तथ्य भी सामने आया कि अनार खून की स्थिति को सुधारता है, जिससे हृदय से संबंधित बीमारी से ग्रसित रोगी को स्वास्थ्य लाभ मिलता है पर सावधान रहे अनार का जूस दिल के मरीज की दवाई के साथ रिएक्शन भी कर सकता है

गठिया रोग

अनार गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति के कार्टिलेग को नुकसान पहुंचने से बचाता है। यह फल कार्टिलेग को नष्ट करने वाले एंजाइम से लड़ता है और जलन और सूजन से भी सुरक्षा प्रदान कराता है।

खून जमने से रोके

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। यह शरीर में खून को जमने या थक्का बनने से रोकता है। पहला तो कटने या जलने की स्थिति में खून जमता है, जिससे खून का बहाव रुक जाता है। वहीं खून आंतरिक रूप से भी जमता है, जो बहुत ही खतरनाक होता है। मसलन हृदय या धमनी में खून जम जाने से इसका परिणाम प्राणघातक भी हो सकता है।

एथेरॉसक्लेरॉसिस पर रोकथाम

अनार एथेरॉसक्लेरॉसिस से रोकता है बढ़ती उम्र, गलत खानपान, कोलेस्ट्रोल व अन्य चीजों से रक्तवाहिनी की दीवार कठोर हो जाती है, जिससे चलते रक्त के बहाव में अवरोध पैदा होने लगता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन और कोलेस्ट्रोल को ऑक्सीडाइजिंग से रोकता है। यानी अनार रक्तवाहिनी की दीवार को अतिरिक्त वसा से कठोर होने से बचाता है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- Apple Benefits in Hindi- जानिए सेब से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

अन्य फायदे यह भी जाने:-

  1. अनार का जूस कम ब्लड प्रेशर वाले लोगो के लियें बहुत फायदेमंद है|
  2. अनार खाने से दाँतो से सम्बंधित समस्याओ से निजाद पाई जा सकती है|
  3. अनार का जूस पिने से पेट ठीक रहता है|
  4. अनार से वजन नहीं बढ़ता है, क्योंकि यह बिना कैलोरी वाला फल है।
  5. अनार से थकान मिट जाती है। यह शरीर में एनर्जी के स्‍तर को बढ़ाता है। जिससे व्‍यक्ति एक्टिव हो जाता है
  6. अनार का जूस आर्ट्रिस कि रक्षा करता है, ये आर्ट्रिस में पट्टिकाओं को बनने से रोकने में लाभदायक है|
  7. अगर आप दस्त से परेशान हैं तो अनार खाना अच्छा रहता है। इसका जूस मिचली पैदा होने से भी बचाता है।
  8. अनार खाने से शरीर में खून का प्रवाह ठीक तरह से होता है इसके साथ साथ ये हर्ट अटेक और हर्ट स्ट्रोक को भी ठीक कर देता है|
  9. जो लोग प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से परेशान हैं यदि वो अनार का जूस नियमित तोर पर पियें तो उनका कैंसर बढने से रुक सकता है|
  10. अनार शरीर में स्वस्थ खून को बनाए रखता है और शरीर में आयरन पहुचाने का काम भी करता है जिससे एनीमिया जैसी बीमारी नहीं होती|
हाल में हुए एक शोध में अनार के सेवन का एक नया फायदा (Pomegranate Benefits) पता चला है। जैसे कि अनार के सेवन से हेपेटाइटिस सी जैसे गंभीर वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है। अगर शोधकर्ताओं की मानें तो अनार में मौजूद तीन तत्व - पुनिकालिन, पुनिकैलाजिन और एलैजिक शरीर में एंटी एचसीवी तत्व बढ़ाते हैं जिससे वायरस से लड़ने में सहायता मिलती है। पर अभी यह निष्कर्ष चूहों पर किए गए अपने अध्ययन के आधार पर  निकाला है। यह अध्यन इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) के शोधकर्ताओं ने किया है।

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

 
Subscribe to