Carrot Juice Benefits: गुणों से भरपूर होता है गाजर का जूस, जाने इसके फायदे

Carrot Juice Benefits: गुणों से भरपूर होता है गाजर का जूस, जाने इसके फायदे

सभी जानते है कि गाजर का सेवन सेहत के लिए कितना फ़ायदेमंद रहता है और अधिकांश लोगो को तो गाजर का हलवा भी बहुत ही पसंद आता है।

गाजर खाने से आँखों कि रोशनी भी बढती है साथ ही शरीर कि कमज़ोरी भी दूर होती है।गाजर में सभी प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते है।गाजर शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है।

क्या आपने गाजर खाने के अलावा गाजर का जूस भी पिया है? इसका जूस बहुत से लोगो को पसंद होता है और यह फ़ायदेमंद भी होता है। उसी प्रकार सब्जियों का जूस भी लाभकारी होता है पर यह कडवा होने के कारण लोग नहीं पी पाते।

परन्तु गाजर के जूस को आप आसानी से पी सकते है।यह आपके शरीर को कई प्रकार के रोगों से दूर रखता है।आइये जानते है Carrot Juice Benefits क्या है।

Carrot Juice Benefits: गाजर के जूस के बेमिसाल फायदे

Gajar-Ke-Ras-Ke-Fayde

पाचन तंत्र सुधारे

  • खाना खाने के 20 मिनट पहले गाजर का जूस पीना चाहिए।
  • इसे पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

आँखों के लिए लाभदायक

  • गाजर में बीटा केरोटिन पाया जाता है।
  • यह आँखों की रेटिना पर असर करता है।
  • गाजर के रस का सेवन करने से आँखों को मोतियाबिंद और रतोंधी से निजात मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

  • गाजर के रस में भरपूर मात्र में एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते है।
  • इसलिए इसे पिने से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।
  • इम्यून सिस्टम के मजबूत होने के कारण शरीर को रोगों से लड़ने कि क्षमता मिलती है।

ब्लड शुगर पर नियंत्रण

  • गाजर के रस में अधिक मात्रा में कैरोटिनॉइड पाया जाता है।
  • यह शरीर के ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में सहायता करता है।
  • जिस कारण शरीर से मधुमेह कि बीमारी दूर हो जाती है।

त्वचा में चमक

  • गाजर के रस में विटामिन A और C जैसे तत्व और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते है।
  • यह तत्व सूरज कि किरणों से त्वचा को डैमेज होने से बचाते है।
  • आपको बतादे की यदि शरीर में विटामिन A कि कमी पायी जाती है तो उससे बाल, त्वचा और नाख़ून रूखे हो जाते है।
  • गाजर का जूस पीने से खून भी साफ होता है।

इसके अतिरिक्त अन्य फायदे

  • गाजर का जूस बीपी को कंट्रोल में रखने में भी सहायता करता है।
  • नियमित रूप से गाजर का जूस पीने वाले लोगों को कैंसर का खतरा नहीं होता है।
  • यदि शरीर का कोई अंग जल जाए तो गाजर का रस उस स्थान पर लगाना लाभकारी होता है।
  • गाजर का जूस पुरुषों के लिए बहुत लाभदायक होता है, जिससे पुरुष कि शक्ति में वृद्धि होती है।
  • गाजर का जूस नियमित पीने से दाँत मजबूत होते हैं साथ ही मसूड़ों से खून आना भी रुक जाता है।
Subscribe to