Nasal Polyps Symptoms and Causes: नाक हमेशा बंद रहती है तो जरूर पढ़े

Nasal Polyps Symptoms and Causes: नाक हमेशा बंद रहती है तो जरूर पढ़े

नाक यदि बंद हो जाए तो कई समस्याएं पैदा हो जाती है, जैसे कि घुटन महसूस होने लगती है। यदि सर्दी होने के कारण नाक बंद हो जाती है तो कुछ समय के बाद वह अपने आप ठीक हो जाती है।

इसके अतिरिक्त कई अन्य कारणों से भी नाक बंद होती है। परन्तु यदि हमेशा या बार बार एक या दोनों तरफ की नाक बंद रहे तो उसके पीछे का कारण नाक के अंदर पोलिप्स का बनना भी हो सकता है।

नेजल पोलिप, ड्राप के आकार की एक्स्ट्रा ग्रोथ है। यदि पोलिप बड़े और विकसित होते है तो यह छिले हुए अंगूर के समान लगते हैं। इनके कारण नाक का आकार भी ख़राब हो सकता है।

इस प्रकार कि समस्या से पुरुष लोग ज्यादा पीड़ित होते है। और यह समस्या 40 वर्ष से बड़े लोगो में ज्यादा देखने को मिलती है। जानते है Nasal Polyps Symptoms and Causes और इसके प्रकार के बारे में।

Nasal Polyps Symptoms and Causes: नाक में पोलिप का लक्षण और कारण

Nasal-Polyposis-in-Hindi

नेजल पोलिप क्या होता है?

  • अतिरिक्त श्लेष्मा के रिसाव के परिणाम स्वरूप नेजल पोलिप होता है।
  • यह श्लेष्मा जम जाती है और आकर में वृद्धि होने से तकलीफ़ देती है।
  • स्टेरॉयड लेने से कुछ लोगों को राहत मिलती है। यदि इसका उपाय न किया जाए तो नाक को हानि हो सकती है।

नेजल पोलिप दो प्रकार के होते है

एथमोइदल

यह नाक के भीतर आँख के समीप स्थित साइनस से उत्पन्न होकर अन्य साइनस में भी पनप सकते है। जैसे नाक के ऊपर सर में स्थित फ्रंटल साइनस, नाक के भीतरी भाग में दिमाग से लगा हुआ स्फेनोइड साइनस आदि। इस प्रकार के नेजल पोलिप नाक के दोनों ओर होते है और यह युवा अवस्था के बाद होते है।

एंट्रोकोनल

नाक के समीप चेहरे कि हड्डी में स्थित मेक्सिलरी साइनस से पैदा होकर यह रसोली नाक में आती है। यह आगे और पीछे दोनों ओर बढ़ सकती है, जिसके कारण उस स्थान कि नाक बंद हो जाती है। यह समस्या बच्चों और युवायो में एक ओर ही होती है।

नेजल पोलिप के लक्षण

  • जुखाम, सूंघने की क्षमता में कमी, सर में दर्द होना, छीके आना या फिर दोनों तरफ से नाक का बंद रहना।
  • इसमें दर्द या फिर रक्त स्त्राव नही होता है।
  • कभी कभी यह बढ़ जाने के कारण नाक से बाहर भी दिखायी देने लगते है।
  • नाक के समीप आँख और दिमाग होने के कारण कई बार कठिन समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • नोजल पोलिप होने के कारण इन्फेक्शन, चेहरे में दर्द, आँख के चारों और खुजली भी हो सकती है।

नेजल पोलिप के कारण

  • श्लेष्मा का असामान्य होना और उसका संवेदनशील होना।
  • लगातार एलर्जी का बने रहना या फिर संक्रमण का होना।
  • अस्थमा

उपचार

  1. संक्रमण और एलर्जी को दवाओं के द्वारा नियंत्रित करते है।
  2. यह नेजल स्प्रे या ओरल स्टेरोयड्स दवाओं से इसे कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है।
  3. सिटी स्कैन के द्वारा इनकी वास्तविक स्थिति, आकर व महत्वपूर्ण संरचनाओ से सम्बन्ध का पता लगाया जाता है।
  4. साइनस का दूरबीन से जांच कर इसको स्क्रीन पर देखा जाता है।
Subscribe to