Curd Rice Health Benefits: दही चावल खाये और बीमारियों को दूर भगाये

Curd Rice Health Benefits: दही चावल खाये और बीमारियों को दूर भगाये

कई कारणों के चलते हमारी सेहत ख़राब हो जाती है जैसे कभी बिगड़ते मौसम के कारण तो कभी अनियमित जीवन शैली के कारण। इसलिए ही पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द, एसिडिटी, अपच और भूख न लगना एक आम बात हो गयी है।

आपने सुना ही होगा की कुछ लोग चावल को कम खाने की सलाह देते है क्योंकि उनका मानना होता है की चावल खाने से केवल वजन बढ़ता है। पर यदि इन्ही चावल को दही के साथ मिला कर खाया जाये तो क्या यह तब भी फ़ायदेमंद नहीं है?

क्या आपने कभी इसके बारे में सोचा है? आपको बता दे की दही चावल का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है।

पेट की समस्याओं से लेकर कई बीमारियों के लिए यह लाभप्रद है। इससे मोटापा भी कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते है और भी कई Curd Rice Health Benefits in Hindi.

Curd Rice Health Benefits in Hindi: क्या आप जानते है दही चावल के इतने फायदे?

Dahi-Chawal-Ke-Fayde

पाचन के लिए लाभकारी

  • दही चावल पेट की समस्याओं लिए सबसे अच्छा होता है क्योंकि यह पचने में आसान होता है।
  • दही चावल में उपस्थित दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होता है। जो की आंत के अंदर अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है जिससे कब्ज और पेट में दर्द की समस्या दूर हो जाती है।

यह शरीर को शांत करता है

  • दही चावल आदर्श रूप से ठंडा खाना चाहिए।
  • दही प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा करता है और आंतरिक शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है।
  • गर्मी के दिनों में यह बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।

मोटापे में असरकारी

  • मोटापे को कम करने के लिए भी दही चावल का सेवन अच्छा होता है।
  • दही चावल का एक कटोरा आपके पेट को भर सकता है और आपको ज्यादा खाने से बचा सकता है।
  • इसके लिए चावल को भगोने में उबाल ले फिर उसका मांड निकाल दें।
  • फिर चावल में दही मिलाकर खाएं।
  • इस तरह इसे एक महीने तक नियमित खाने से मोटापा कम होता है।

तनाव से मुक्ति

  • दही और चावल का सेवन करने से तनाव कम हो जाता है।
  • इसमें मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया, एंटी-ऑक्सीडेंट और अच्छे फैट्स के कारण यह मूड को अच्छा बनाते है।
  • यह दही चावल न केवल एक स्वादिष्ट भोजन है बल्कि तनाव को दूर करने वाला भी है।

यह प्रतिरक्षा को बढ़ाता है

  • जब भी आप बीमार होते है तो दही चावल सबसे अच्छा भोजन माना जाता है।
  • दही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर को शक्ति देता है। यह बीमार होने पर शरीर को बहुत आवश्यक ऊर्जा देता है।

इसके अतिरिक्त यह बुखार में भी लाभकारी होता है। पेट खराब होने पर भी आप दही चावल का सेवन कर सकते है।

Subscribe to