जानिए कड़ी पत्ता (मीठी नीम) के अनसुने स्वास्थ्य लाभ

जानिए कड़ी पत्ता (मीठी नीम) के अनसुने स्वास्थ्य लाभ

कड़ी पत्ते का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है| कई लोग इसे मीठी नीम के नाम से भी जानते है| लेकिन कन्नड़ भाषा में इसे काला नीम कहा जाता है| दरहसल इसकी पत्तियां देखने में बिलकुल कड़वे नीम की तरह होती हैं। लेकिन हम आपको बता दे की कड़ी पत्ते का नीम के पेड़ से कोई संबंध नहीं है।

कड़ी पत्ता ना केवल खाने का जयका बढ़ता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है| इससे मधुमेह, लिवर जैसी बड़ी बीमारिया भी दूर होने लगती है। आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है, उनके लिए भी यह फायदेमंद है|

दक्षिण भारत और पश्चिमी-तट के राज्यों में कई तरह के व्यंजन में इसकी पत्तियों का उपयोग बहुतायत किया जाता है| इसका उपयोग आयुर्वेद में जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है| इसमें कई तरह के औषधीय गुण जैसे ऐंटी-डायबिटीक, ऐंटीऑक्सीडेंट, ऐंटीमाइक्रोबियल पाये जाते है|

कड़ी पत्ते के सेवन से दस्त में फायदा मिलता है, इससे पाचन तंत्र सुधरता है आदि| मधुमेह के रोगियों के लिए तो यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है| कढ़ी पत्ता लम्बे और स्वस्थ बालों के लिए भी बहुत लाभप्रद माना जाता है| आइये जाने Curry Leaves Benefits in Hindi कड़ी पत्ते के और भी कई गुणों के बारे में|
 

Curry Leaves Benefits in Hindi: कड़ी पत्ते के फायदे

 

Curry Leaves Benefits in Hindi

 

कड़ी पत्ते से घटाए वजन

यह जानकर आपको आश्चर्य होगा की कड़ी पत्ते से आप आपका वजन भी कम कर सकते है| दरहसल इसके पत्तों के सेवन से आपके शरीर का जमा फैट बाहर निकल जाता है और इसमें मौजूद फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों या टॉक्सिन को निकाल देता है। इसके इस्तेमाल से आपके शरीर की जमी हुई चर्बी कम होने लगेगी, और वजन भी आसानी से कम हो जायेगा|  

पाचन में लाभदायक

कड़ी पत्ते अक्सर खाने में अच्छे नहीं लगते है, लेकिन अगर आप इसके सही फायदों का लाभ उठाना चाहते है, तो खाने के साथ इसके पत्ते को भी खाए इससे आपकी पाचन क्रिया सही रहती है।  

गर्मी में ठंडक पहुँचाये

गर्मियों में अक्सर पेट में जलन और दर्द होने की समस्या होने लगती है, तो उसके लिए आपको कुछ नहीं करना है बस जो छाछ की लस्सी आप पीते है, उसमे आपको कड़ी पत्ते डालकर सेवन करना है, इससे आपको पेट में जल्द ही ठंडक महसूस होने लगेगी।  

भोजन में शामिल करे कड़ी पत्ते

भोजन में इसको नियमित रूप से शामिल करेंगे उतना आपका तनाव और दूर होगा, सिर्फ यही नहीं इससे आपके बालो को काला होने में भी मदद मिलेगी।  

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक

डायबिटीज रोगियों के लिए भी Curry Leaves बेहद फायदेमंद है, कड़ी पत्ते को रोजाना सुबह उठकर 3 महीने तक लगतार सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा, सिर्फ यही नहीं मधुमेह से होने वाला मोटापे को दूर करने में भी यह मदद करता है|  

दस्त की समस्या से निजाद

कड़ी पत्ते में एन्टी बैक्टिरीयल और एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण मौजूद होते है| जिसके चलते यह पेट में होने वाली गड़बड़ियों से राहत दिलाते है| इसमें मौजूद अन्य गुण "माइल्ड लैक्सटिव", दस्त से राहत दिलाने में मददगार है| दस्त होने पर कड़ी पत्ते को क्रश करके बटरमिल्क के साथ दिन में तीन बार लेने से राहत मिलती है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए ठंड में अंजीर (फिग) खाने के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ
 

कड़ी पत्ते से मिलने वाले अन्य लाभ इन्हे भी जाने

  1. कड़ी पत्ते का सेवन कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार है|
  2. यह इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
  3. कड़ी पत्ते किडनी के लिए लाभकारी होते है।
  4. कड़ी पत्ते से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।
  5. Kadi Patta आँखों की ज्योति बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है।
  6. इसका सेवन डायरिया, डिसेंट्री, पाइल्स, पाचन आदि में असरदारी है|
  7. यह बालो को काला करने के साथ ही सफ़ेद होने से और झड़ने से भी रोकता है।
  8. इसके पत्तों का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से जुओं से छुटकारा मिलता है।
  9. कड़ी पत्ते के पेस्ट को जले और कटे स्थान पर लगाने से लाभ मिलता है।
  10. आँखों की बीमारियों में लाभकारी है कड़ी के पत्ते, यह नेत्र ज्योति को भी बढाता है।
  11. कड़ी पत्ते को आवले के तेल में मिलाने से यह बालो में टॉनिक का काम करता है।
  12. वजन कम करने के लिए रोजाना कुछ मीठी नीम की पत्तियाँ चबाना फायदेमंद होता है|
  13. कड़ी पत्ते में एंटी ओक्सीडेंट होते है जो और केंसर कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देते है|
  14. कड़ी पत्ते पेन्क्रीआज़ के बीटा सेल्स को एक्टिवेट करके मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते है|
  15. इसके हरे पत्ते में शरीर के लिए फायदेमंद तत्व आयरन, कॉपर, जिंक, केल्शियम, विटामिन ए और बी, अमीनो एसिड, फोलिक एसिड आदि मौजूद होते है|
  16. यदि जहरीले कीड़े ने काट लिया हो तो इसके फलों के रस को निम्बू के रस के साथ मिलाकर लगाने से लाभ मिलता है|
 

Curry Leaves for Hair in Hindi: बालो के लिए भी फायदेमंद

कड़ी पत्ते से बालो का गिरना भी कम किया जा सकता है, क्युकी इसमें विटामिन बी1, बी3 और बी9 मौजूद होता है, साथ ही इसमें आयरन, फ़ॉस्फ़ोरोस और कैल्शियम भी मौजूद होता है, जिसका सेवन करने से आपके बाल घने लम्बे और मजबूत बनते है। इसके अलावा यह आपके बालो में होने वाले डैंड्रफ को भी खत्म करता है।

कड़ी पत्ते के तेल से भी आप अपने बालो की देखबाल अच्छे से कर सकते है, इसका तेल बनाने के लिए कड़ी पत्तो को धो ले, और धोने के बाद इसे धुप में सूखने के लिए रख दे जब तक की यह कड़क ना हो जाये, फिर इसे पीस ले अब इस पाउडर को 200 एम एल नारियल के तेल में अच्छी तरह मिलाने के बाद एक उकाली लेले। ठंडा होने के बाद एक शीशी में भर के रोजाना बालो में मसाज करे, इससे आपके बालो में जल्द ही फायदा मिलेगा।

ऊपर आपने जाना Curry Leaves Benefits in Hindi, आप भी कड़ी पत्ते से कई तरह के लाभ उठा सकते है|

Subscribe to