आइये चुकंदर की मदद से बनाये अपने आप को स्वस्थ

आइये चुकंदर की मदद से बनाये अपने आप को स्वस्थ

लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिये कई मायनों में फायदेमंद है। चुकंदर में अच्छी मात्रा में लौह, विटामिन और खनिज होता है जो हीमोग्‍लोबिन बढाता है और रक्‍त को साफ करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक सब्जी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और कम मात्रा में प्रोटीन और वसा पाया जाता है। इसका जूस सब्जियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह प्राकृतिक शुगर का सबसे अच्छा स्रोत है।

इसमें सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और सी पाया जाता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। इसका जूस कई बीमारियों के उपचार में लाभदायक होता है। आइये इस लेख में हम आपको विस्तार से बताते हैं चुकंदर के गुणों के बारे में।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए अनानास (पाइनएप्पल) के अद्भुत स्वास्थ्यवर्धक लाभ

 

चुकंदर आपके स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद है

  Beetroot Benefits in Hindi  
एनीमिया:-

चुकंदर का रस शरीर में हीमोग्‍लोबिन बनाता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है और शरीर में ताज़ा आक्सीजन का संचार करता है। एनीमिया जैसी बीमारी में चुकंदर बहुत लाभदायी है। इसकी जड़ में विटामिन सी और चुकंदर में विटामिन ए होता है।

कब्ज और बवासीर में:-

चुकंदर के नियमित सेवन से कब्ज से बचा जा सकता है। यह बवासीर के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले एक गिलास या आधा गिलास जूस दवा के तौर पर पीना फायदेमंद होता है।

अन्य बीमारियों के लिए:-

चुकंदर का जूस अकार्बनिक कैल्शियम को संग्रहित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। इस कारण यह उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारियों और पांव की नसों के लिए उपयोगी होता है। किडनी और पित्ताशय विकार में चुकंदर के रस में गाजर और खीरे के जूस को मिलाकर पीना उपयोगी होता है।

त्वचा की समस्या:-

चुकंदर को उबाल कर उस पानी को मुहांसों पर, त्वचा पर हुए संक्रमण पर लगाने से त्वचा की समस्या से छुटकारा मिलता है। चुकंदर में सिरका मिलाकर मीजल्सर जैसे बुखार में भी लगाया जा सकता है।

दिल की बीमारियों का इलाज:-

चुकंदर का रस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। चुकंदर के रस में नाइट्रेट नामक रसायन होता है, जो रक्त के दबाव को कम कर देता है। इससे दिल की बीमारी अथवा दौरे का जोखिम कम होता है। चुकंदर का जूस व्यायाम के दौरान रक्तचाप स्थिर रखता है।

पाचन के लिए:-

चुकंदर का जूस पीलिया, हेपेटाइटिस, मतली और उल्टी के उपचार में लाभप्रद होता है। चुकंदर के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इन बीमारियों में तरल भोजन के रूप में दिया जा सकता  है। गैस्ट्रिक अल्सर के उपचार के दौरान सुबह नाश्ते से पहले एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चम्मच शहद को मिलाकर पियें।

अधिक उम्र में बढाए ऊर्जा:-

उम्र के साथ ऊर्जा व शक्ति कम होने लगती है, चुकंदर का सेवन अधिक उम्र वालों में भी ऊर्जा का संचार करता है। अधिक उम्र के लोगों में व्यायाम के दौरान अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऐसे मे व्यायाम से पूर्व चुकंदर का रस लें।

महिलाओं के लिये:-

चुकंदर का जूस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं से दूर रखता है। खासतौर पर स्त्रियों के लिए यह बहुत लाभकारी होता है। पीरियड्स से संबंधित कई समस्याओं में इसका सेवन लाभप्रद होता है।

ऊपर आपने जाने चुकंदर के फायदे। इन फायदों को ध्यान में रखकर बनाये अपने आप को स्वस्थ और सुन्दर।
Subscribe to