जानिए किस तरह चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फायदेमंद है बेसन

जानिए किस तरह चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फायदेमंद है बेसन

आपने हमेशा ही बेसन का प्रयोग अपने आहार में किया होगा, लेकिन क्या आप जानते है की यह आपको सौंदर्य गुण भी देता है| चेहरे पर इसका प्रयोग करके आप अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ा सकते है| दरहसल बेसन के फेस पैक एवं मास्क का प्रयोग करके आप अपनी त्वचा को चमकदार तथा गोरा भी बना सकते है|

आपका चेहरा चाहे रुखा हो या तैलीय हो, इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए आपको इसकी सही देखबाल करना जरुरी है| हर तरह की त्वचा की देखबाल के लिए बेसन का इस्तेमाल फायदेमंद है| बेसन में कई तरह के गुण होते हैं और इसलिए ही इसके प्रयोग से आपकी त्वचा पर निखार आने लग जाता है।

दरहसल बेसन से त्वचा की देखभाल करना कोई नयी बात नहीं है, प्राचीन समय से इसका प्रयोग सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है| बेसन वाले फेस पैक को लगाने से चेहरे पर जमी धूल मिटटी को आप आसानी से हटा सकते है|

बेसन का फेस पैक बनाने के लिए आपको किसी तरह की मेहनत की भी जरुरत नहीं पढ़ती है| यह आपके चेहरे को निखारने के लिए सस्ता एवं बेहतरीन उपाय है| खास बात तो यह है की आपको इसे लगाने से किसी तरह का साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता है| तो आइये जानते है Besan Powder for Face, चेहरे के लिए बेसन के फायदे|
 

Besan Powder for Face: जानिए त्वचा के लिए बेसन के फायदे

 

Besan Benefits for Face

 

मृत त्वचा हटाये

बेसन के पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा कर रखे और उसके बाद हलके हाथो से रगड़ कर जमे हुए मेल को निकाल ले। इससे चेहरे की डेड स्किन साफ़ हो जाएगी।  

मुहांसे दूर करने के लिए फायदेमंद

बेसन के इस्तेमाल से आप चेहरे के मुहांसे भी दूर कर सकते है| इसके प्रयोग के लिए बेसन में एक चमच शहद, चन्दन पाउडर, गुलाब की कुछ बुँदे और हल्दी पाउडर मिलाकर इसके पैक को चेहरे लगाये| धीरे धीरे आपके मुहांसे दूर हो जायेंगे|  

बेहतरीन स्क्रब

बेसन का इस्तेमाल स्क्रब की तरह भी किया जा सकता है, इसके लिए बेसन में ओटमील पाउडर मिलाये, उसके बाद इसमें शहद और आधा चम्मच नींबू निचोड़ ले, अब इस स्क्रब को चेहरे पर लगाये और फरक देखे।  

टेनिंग दूर करे

बेसन टेंनिग को दूर करने के लिए भी काफी असरदार है, इसको बनाने के लिए 4 बादाम के पाउडर में एक चम्मच दूध, निम्बू का रस और बेसन मिला कर पेस्ट बना लीजिये| अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाये| लगातार एक हफ्ते तक प्रयोग करने से आपकी त्वचा की रंगत हलकी ही जाएगी|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- घर पर ही हेयर स्पा से बालों को बनाइये आकर्षक और मजबूत
 

त्वचा दमकाये

पपीता के 4 से 5 टुकड़े पीस कर उसमे 2 बड़े चम्मच ऑरेंज जूस और एक बड़ा चम्मच बेसन पाउडर डालकर पैक बना ले, उसके बाद उस पैक को चेहरे पर पूरी तरह से लगा ले और कुछ देर रखने के बाद ठन्डे पानी से धोले, चेहरा गोरा लगने लगेगा और चेहरे पर चमक भी आयेगी|  

बेजान त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आपकी त्वचा बेजान या फिर रूखी है, तो बेसन का प्रयोग आपके लिए बेहद ही फायदेमंद है| इसके प्रयोग के लिए आपको बेसन में एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाना है, और कुछ देर तक चेहरे पर इस पैक को लगाये रखना है| थोड़ी देर रखने के बाद ठंडे पानी की मदद से इसे धोले ले, ऐसा करने से त्वचा में आपको जल्द ही फरक दिखने लगेगा और चेहरे मे नई रोनक भी दिखने लगेगी।

सबके चेहरे की त्वचा अलग अलग होती है| बेसन सभी तरह के चेहरे के लिए फायदेमंद और उत्तम है| अगर आपकी त्वचा तेलिय है तो इसके लिए आप बेसन में कुछ बून्द गुलाब जल डालकर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाये, ऐसा करने से आपकी त्वचा साफ़ और चमकदार दिखने लगेगी।
 

चेहरे के लिए बेसन के अन्य फायदे  

  1. बेसन पैक से चेहरे की त्वचा में कसाव आता है|
  2. बेसन फेस पैक चेहरे की त्वचा को गोरा करने में प्रभावी है|
  3. Besan Flour for Face, तेलिये चेहरे को साफ़ कर उसे चमकदार बनाता है।
  4. बेसन का पैक पिम्पल से लड़ने में भी मदद करता है।
  5. बेसन फेस पैक से दाग धब्बे से दूर होने लगते है।
ऊपर आपने जाना Besan Benefits for Face. त्वचा को निखारने के लिए बेसन फेस पैक बहुत लाभकारी है| यदि आप भी अपनी त्वचा पर निखार लाना चाहते है तो बेसन में नींबू और मिल्क क्रीम मिलाये और इस फेस पैक को कुछ देर के लिए चेहरे पर लगा के रख ले और थोड़े देर बार इसको ठन्डे पानी से धो ले, इससे आपका चेहरा दमकने और चमकने लग जायेगा। इसके अतिरिक्त बेसन का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालो को हटाने के लिए भी किया जाता है|

अकसर हमारे चेहरे पर बारीक़ बाल आने लग जाते है, जिसके लिए ब्लीच का प्रयोग करना पड़ता है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते है तो बेसन में निम्बू का रस और थोड़ा सा पानी मिलाये और उसको चेहरे पर लगा ले कुछ देर बाद उसको सूखने के बाद हलके हाथो से रगड़ ले। इससे चेहरे के बारीक़ बाल आसानी से निकल जायेंगे।

Subscribe to