घर पर बनाए यम्मी दही वड़े, जानिए इसे बनाने कि विधि

घर पर बनाए यम्मी दही वड़े, जानिए इसे बनाने कि विधि

दही वडा भारतीय लोगो का बहुत ही पसंदीदा व्यंजन होता है। यह एक उत्तर-भारतीय व्यंजन है। जिन लोगो को दही-वडा बहुत अच्छा लगता है, वो लोग प्रायः बाजार में चाट वाले की दुकान में जाकर या स्ट्रीट में मिल रहे दही-वड़े खाने जाते है, जो कि बहुत स्वादिष्ट भी होता है, परन्तु वह हाइजीनिक हो इसकी गारंटी नहीं होती है।

अक्सर बारिश के दिनों में स्ट्रीट में मिलने वाला आहार दूषित हो जाता है, जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर दही वड़े को साफ सफाई के साथ या फिर घर पर बनाया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है, क्योंकि इसे खाने से व्यक्ति के पेट में कोई खराबी हो तो वो भी दूर हो जाती है।

बच्चों के बीच भी दही वडा बहुत लोकप्रिय होता है, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि बच्चों को खट्टा, मीठा स्वाद वाला व्यंजन ज्यादा पसंद होता है, इसलिए वो लोग दही वड़े बहुत ही शौक से खाते हैं। दही वडा की एक विशेषता होती है कि इसका वडा बहुत ही नरम और स्पंजी होता है, जिसके कारण दही और खटाई अच्छे से वड़े के अंदर तक पहुंच जाती है। इसलिए आज हम आपको Dahi Vada Recipes in Hindi बता रहे हैं, जिसे आप घर पर ही बना कर अपने परिवार और दोस्तों को खिला सकते हैं।
 

Dahi Vada Recipes in Hindi: जाने स्वादिष्ट दही वड़े की 2 लोकप्रिय विधि

 

Dahi Vada Recipes in Hindi

 

साधारण दही वडा बनाने की विधि:

सामग्री: 2 कप गाढ़ा दही, 1 कप उरद दाल, 1 कप मूंग दाल, 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच जीरा, तेल, पानी, थोड़ा भुना हुआ ज़ीरा पाउडर, कटी हुई मिर्च, थोड़ा सा काला नमक, कटा हुआ अदरक 1 चम्मच लाल मिर्च, इमली, हींग ।
 
विधि:

दही वडा बनाने की विधि बहुत ही आसान है।
 
दही तैयार करने के लिए:

दही को एक कटोरे में ले। आधा चम्मच नमक और 2 चम्म्च शक्कर ले और दही में मिला दें। दही को अच्छे से फेंट ले। आपका दही तैयार हो चुका है।
 
इमली की चटनी बनाने के लिए:

  1. इमली की चटनी बनाने के लिए ध्यान रखे कि जब आप दाल गलाने रखते हैं, उसी समय दूसरे कटोरे में इमली डाल दे और उसमे पानी डालकर गला दें।
  2. गली हुई इमली को मिक्सर में अच्छे से पीस ले। अब इसे मिक्सर से निकल कर इसमें गुड का पानी डालकर इसे पका ले। फिर इसमें भुना हुआ जीरा दाल दे। आपकी इमली की चटनी तैयार हो चुकी है।
  वडा बनाने के लिए:
  1. सबसे पहले दाल को धो ले और 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
  2. अब 2 घंटे बाद दाल में से पानी निकाल कर अलग कर लें और दाल में हींग दाल दें।
  3. अब इसे मिक्सर में अच्छे से पीस ले। पीसी हुई दाल को एक बर्तन में दाल ले। अब इसमें नमक दाल कर अच्छे से फेंट लें।
  4. अब एक कड़ाई ले, उसमे तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें।
  5. फेटी हुई दाल के वड़े बना ले और कड़ाई में गरम तेल में तलने के लिए दाल दें और सारे वड़े अच्छे से तेल में तल ले और जब तक वड़े कड़ाई में भूरे ना हो जाये, तब तक कड़ाई से बहार ना निकालें।
  6. एक बर्तन में पानी ले और उसे हल्का गुनगुना होने के लिए रख दें। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तब तब उसमे थोड़ा सा नमक दाल दें। इस नमकीन गुनगुने
  7. पानी में तले हुए वड़ो को डाल दे, फिर 10 सेकंड के बाद ही वडो को उसमे से बहार निकल लें। इन वडो को हाथो से दबा कर पानी निकल लें और दूसरे बर्तन में रख लें। ध्यान रहे की बड़ो को नमकीन पानी में ज्यादा देर तक ना रखे।
  परोसने का तरीका:

अब आपका स्वादिष्ट दही वडा तैयार हो चूका है। इसे सर्व करने के लिए एक प्लेट में वडा ले और उसमे ऊपर से दही और इमली की चटनी डाले। फिर काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर छिड़क दे। आखिरी में इसे धनिया से सजाए और परोसे।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- बारिश के मौसम के खास व्यंजन – घर में तैयार करें और आनंद उठाएँ

 

ब्रेड आलू दही वडा बनाने की विधि

  सामग्री:

3 से 4 आलू, 500 ग्राम दही, 7-9 ब्रेड की स्लाइस, 1 हरी कटी हुई मिर्च, थोड़ा बारीक़ कटा हरा धनिया, 1/2 कप इमली की चटनी, नमक स्वादानुसार, तेल, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1/2 चम्मच काला नमक।
 
विधि:
 
दही तैयार करने के लिए :

दही ले और उसमे थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छे से फेंट ले।
 
आलू का मसाला तैयार करने के लिए:

  1. सबसे पहले आलू ले और उसे कुकर में उबलने के लिए रख दे। आलू उबालने के बाद उसे बाहर निकाल कर छील ले और मसल ले।
  2. मसले आलू में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च डाले और एक साथ मिला ले। अब आपका आलू का मसाला तैयार है।
  ब्रेड की स्लाइस तैयार करने के लिए:

अब एक कटोरे में पानी ले और उसमे ब्रेड की स्लाइस को डुबो कर तुरंत बाहर निकाल ले और फिर ब्रेक को भी दबा कर उसमे से पानी निकाल लें।
 
वडा बनाने के लिए:

  1. ब्रेड की स्लाइस में २ चम्मच बनाया हुआ आलू का मसाला भरकर उसे गोल आकर में कर लें और हलके हलके से दबा आकर उसे वड़े का आकार दें। इसी तरह सारे वड़े तैयार कर लें।
  2. एक कड़ाई में तेल डालकर उसे गरम करने रख दें।
  3. बने हुए वडो को तेल में तलने के लिए डाल दें और जब तक वड़े हल्के भूरे ना हो जाएँ, तब तक कड़ाई से ना निकाले। अब आपका वड़े तैयार है।
  परोसने का तरीका:

एक प्लेट में वडा रखे और उस पर दही, इमली की चटनी डाले। फिर चाट मसाला और काला नमक छिड़क दें। सजाने के लिए हरे धनिया की पत्ती उस पर डाल दें।
आपका स्वादिष्ट ब्रेड-आलू दही वडा तैयार है। इस व्यंजन को खाकर मजेदार स्वाद का आनंद लें।
 
ऊपर आपने जाना Dahi Vada Recipes in Hindi. अब जब भी आपको और आपके परिवार के सदस्यों को कुछ चटपटा खाने का मन करें तो इस रेसिपी को जरूर अपनाए।

Subscribe to