जानिए बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के घरेलू उपाय

जानिए बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के घरेलू उपाय

आज के युग में हम सबकी जीवन शैली बहुत ही बदल गई है, और इसी वजह से हमारा खान-पान भी बदल गया है। कई बार शारीरिक गतिविधियों के अभाव में और खान-पान पर ध्यान न देने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।
इसके अतिरिक्त मोटापा, धूम्रपान, अत्यधिक शराब पीने से, उम्र बढ़ने से, जेनेटिक्स की वजह से, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी या लिवर में रोग आदि की वजह से भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के रक्त में मौजूद एक वसायुक्त पदार्थ होता है, जो कि कोशिका-झिल्ली के निर्माण और उसे बनाए रखने के लिए और सूरज की रौशनी को विटामिन-D में परिवर्तित करने एवं अन्य कार्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

आमतौर पर रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200mg/dL से कम होना चाहिए| 200 और 239mg/dL के बीच के स्तर को सीमा रेखा माना जाता है और अगर इसका स्तर 240 या उससे ज्यादा mg/dL हो जाता है, तो उसे उच्च कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol) माना जाता है। इसे हायपरकोलेस्टरोलेमिया (Hypercholesterolemia) कहते हैं, जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और गम्भीर और घातक स्वास्थ्य संबंधी समस्याए उत्पन्न कर सकता है। ऐसे अवस्था में, कोलेस्ट्रॉल धमनी की दीवारों पर जमने लगता है और ह्रदय रोग की समस्या को बढ़ा सकता है। इससे राहत पाने के लिए जाने How to Reduce Bad Cholesterol in Hindi.
 

How to Reduce Bad Cholesterol in Hindi: जल्द राहत के लिए उपचार

 

How to Reduce Bad Cholesterol in Hindi

कोलेस्ट्रॉल को ठीक रखने के लिए व्यायाम करना जरुरी है। इसके लिए आप सुबह के समय नियमित रूप से सैर करे। इसके अतिरिक्त अपने खानपान की आदतों पर गौर करना भी जरुरी है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपचारों को अपनाकर भी आप इस पर नियंत्रण रख सकते है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जाने Home Remedies for Cholesterol in Hindi.  

लाल प्याज

हाई-कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए लाल-प्याज बहुत ही फायदेमंद होती है। शोध से पता चलता है कि लाल-प्याज रक्त से खराब-कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ह्रदय रोग होने की समस्या भी कम हो जाती है। जाने इसे प्रयोग करने के कुछ तरीके:-
  1. एक चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच शहद ले और इसे मिलाये। अब रोज़ाना इसे एक बार पिए।
  2. आप चाहे तो एक बारीक कटी हुई प्याज और 1/4 चम्मच काली मिर्च को एक कप छाछ में मिलाकर नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं।
  3. इसके अलावा, अपने आहार में प्याज के साथ अदरक और लहसुन को भी शामिल करें।
 

सेब का सिरका

सेब के सिरके से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह अन्य रोग जैसे कि- उच्च रक्तचाप, गठिया, ऊपरी श्वास-संक्रमण आदि के उपचार के लिए भी अच्छा होता है। जाने इसे प्रयोग में लाने का तरीका:
  1. एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिलाये और मिश्रण तैयार कर ले।
  2. अब इसे 1 महीने तक रोजाना 2 से 3 बार पिए।
  3. धीरे धीरे आप इस मिश्रण में सेब के सिरके की मात्रा को बढ़कर 2 चम्मच तक मिला सकते हैं।
  4. अगर आपको सेब के सिरके का स्वाद अच्छा नहीं लगता है, तो आप इसे ताज़े संतरे के रस, सेब के रस, अंगूर के रस या अन्य फलों के रस के साथ मिश्रित करके पी सकते हैं।
 

नारियल का तेल

नारियल का तेल भले ही एक सैचुरेटेड-वसा होता है, पर हाई-कोलेस्ट्रॉल के उपचार के लिए यह बहुत ही उपयोगी होता है, क्योंकि इसमें लॉरिक-एसिड पाया जाता है, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है और LDL/HDL के अनुपात में सुधार करता है। जाने इसे प्रयोग में लाने का तरीका:
  1. नारियल के तेल की कुछ मात्रा अपने आहार के साथ लेना शुरू करें।
  2. ध्यान रखे कि कभी भी परिष्कृत (refined) या संसाधित (processed) नारियल के तेल का खाने में प्रयोग ना करें।
  3. भारतीय करौंदा
  4. भारतीय करौंदा या आमला हाई कोलेस्ट्रॉल के उपचार के लिए अच्छा माना जाता है। जानिए इसके प्रयोग का तरीका:
  5. एक चम्मच भारतीय करौंदे का पाउडर या सूखा पाउडर लें और एक गिलास गरम पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  6. रोज सुबह उठकर खाली पेट इसे पिए।
 

धनिया के बीज

धनिया के बीज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, और यह मधुमेह के उपचार के लिए भी फायदेमंद होता है। यह Natural Remedy to Lower Cholesterol है। जाने इसे प्रयोग में लाने का तरीका:
  1. 2 चम्मच धनिया के बीज को एक कप पानी में मिलाये।
  2. इस मिश्रण को कुछ देर तक उबाले।
  3. अब इस मिश्रण को दिन में 1 से 2 बार पीए।
  4. आप चाहे तो इस मिश्रण में दूध, चीनी और इलायची भी मिला सकते हैं और चाय के बदले इसे नियमित रूप से पी सकते हैं।
अगर आपके पास धनिया के बीज का पाउडर नहीं है, तो बस धनिया के बीज को इस्तेमाल करे या फिर उन्हें पीस कर उसका पाउडर तैयार कर सकते हैं।  

फलियां (Beans)

किसी भी तरह की फली LDL स्तर के लिए फायदेमंद होती हैं। इसमें एक तरह का कंपाउंड पाया जाता है, जिसे पेक्टिन कहते हैं। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जाने इसे उपयोग में लाने का तरीका:
  1. 2 कप फलियों का रोज़ाना सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर 22% तक कम हो सकता है।
  2. अपने आहार में सभी प्रकार की फलियों को शामिल करें और उसका सेवन करे, यह व्यक्ति के दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही मददगार होते है।
 

हर्बल चाय

दालचीनी की स्टिक शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के काम आती है। जाने इसे प्रयोग में लाने का तरीका:
  1. दालचीनी की चाय बनाने के लिए 1 इंच की 10 दालचीनी स्टिक ले।
  2. इसे 2 ग्लास पानी में उबाले।
  3. अब इसमें से दालचीनी स्टिक को निकाल कर इस गरम चाय को पी लें।
  4. आप चाहे तो इसे मीठा बनाने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
  5. कोलेस्ट्रॉल स्तर को संतुलित रखने के लिए इसे रोज़ एक बार अवश्य पीए।
  ऊपर आपने जाना How to Reduce Bad Cholesterol in Hindi. अगर आप या आपके परिजन कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं, तो दिए हुए उपचारों का जरूर प्रयोग करें|
Subscribe to