Destination Wedding: खूबसूरत लोकेशंस पर बनाये अपनी शादी को यादगार

Destination Wedding: खूबसूरत लोकेशंस पर बनाये अपनी शादी को यादगार

पहले लोग शादी के लिए अपने घर के छत या फिर घर के पास की खुली जगहों का इस्तेमाल कर लेते थे और इन्हीं जगहों पर शादी करा दिया करते थे। लेकिन आज जमाना बदल गया है लोग अपनी शादी के लिए अपने पसंद के अनुसार जगहों को चुनने लगे हैं।

आज कल शादी के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन जोरो शोरो पर चल रहा है। कई सेलिब्रिटीज भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही है। आपको बता दे की हाल ही में अनुष्का और विराट कोहली ने भी डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके अलावा भी कई जानी मानी हस्तियां डेस्टिनेशन बेडिंग कर रही है।

अगर आप भी अपनी शादी को लेकर कुछ इस प्रकार के सपने देख रहे है तो आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग का सहारा ले सकते है। यह शादी एक प्लांड वे में किया जाता है जहाँ सब कुछ पहले से निश्चित कर दिया जाता है।

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आप जगहों का चुनाव भी अपने अनुसार कर सकते है। आप चाहे तो इंडिया के बाहर भी इसके लिए प्लान कर सकते है या फिर भारत में भी ऐसी कई जगहें है जहाँ पर डेस्टिनेशन वेडिंग की जा सकती है। आईये जानते है Destination Wedding के बारे में विस्तार से।

Destination Wedding: क्या है डेस्टिनेशन वेडिंग? कौन सी जगहें शादी के लिए बहुत डिमांड में हैं।

Destination-Wedding

क्या होती है Destination Wedding?

  1. डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी के लिए ऐसी जगहों का चुनाव किया जाता है जहाँ भीड़ भाड़ कम हो।
  2. साथ ही ऐसी जगहें होती है जो बहुत ही खूबसूरत होती है। डेस्टिनेशन वेडिंग की शादी में दूल्हा दुल्हन और उनके परिवार के कुछ सदस्य ही शामिल होते है।
  3. किसी वेडिंग प्लानर की मदद से शादी के स्थान को सजाया जाता है।

डेस्टिनेशन वेडिंग्स के प्रकार

डेस्टिनेशन वेडिंग्स को दो भागो में बांटा गया है। एक कंटेम्प्ररी डेस्टिनेशन वेडिंग और दूसरी रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग।

कंटेम्प्ररी डेस्टिनेशन वेडिंग

  • कंटेम्प्ररी डेस्टिनेशन वेडिंग्स में बहुत सारे फूलों से सजावट की जाती है और उसका ज्यादा से ज्यादा लुक वेस्टर्न टच का होता है।
  • बेज और पेस्टल कलर्स का उपयोग ज्यादा इस प्रकार की वेडिंग में ज्यादा किया जाता है।

रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग

  • रॉयल वेडिंग में वैदिक विधि विधानों को ज्यादा पसंद किया जाता है।
  • यह थीम सभी को बहुत पसंद आती है। इसमें जो लोग रॉयल शादी करवाते है वह शाही अंदाज में अपने रीति-रिवाजों को अपनाते है।

कौन सी जगहें हैं शादी के लिए डिमांड में: Destination Wedding Locations

भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी कई सारी जगहें है। यहाँ पर आप अपनी शादी करवा सकते है और उसका वजट भी आपके पॉकेट के अनुसार रहता है। जानते है वह जगहें कौन कौन सी है।
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा, उदयपुर, जयपुर, हैदराबाद, अंडमान निकोबार द्वीप, जोधपुर जैसी जगहे बहुत फेमस है। लोग ऐसी जगहों पर ज्यादा वेडिंग प्लान करते है।

1. राजस्थान में रॉयल वेडिंग

यदि आप रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की इच्छा रखते है तो राजस्थान जैसी जगहें आपके लिए बहुत अच्छी है। यहाँ के महल रॉयल वेडिंग के लिए उपयुक्त होते है। रॉयल प्‍लेस को आप वेडिंग के लिए रेंट पर ले सकते है। राजस्थान में कुछ जगहें जैसे जयपुर का जल महल, उदयपुर का सिटी पैलेस कांपलेक्‍स या देवी गढ़ चुन सकते है। इसके अलावा जोधपुर, रनबांका पैलेस का भी चुनाव कर सकते है यह भी बहुत शानदार जगहें होती है वेडिंग के लिए।

2. अंडमान और निकोबार द्वीप में वेडिंग

यदि आप अपनी शादी में बीच भी चाहते है तो आप अंडमान और निकोबार द्वीप को चुन सकते है। यहाँ पर भी काफी संख्या में डेस्टिनेशन वेडिंग की जाती है। इस जगह पर सफ़ेद रेत और खूबसूरत बीच है। साथ ही प्राकृतिक ग्रीनरी भी बहुत ज्यादा है जो सभी का दिल अपनी और आकर्षित करती है। लोग यहाँ पर हेवलॉक और रोस आईलैंड को अधिक पसंद करते है और इन जगहों पर वेडिंग प्लान करते है।

3. गोवा सबकी पसंद

डेस्टिनेशन वेडिंग्‍स के लिए सबसे ज्यादा लोग गोवा को पसंद करते है। गोवा के प्रसिद्द बीचेज पर वेडिंग करने का अपना अलग ही आनंद होता है जो बहुत ही शानदार लगता है। आप यहाँ पर गार्डन वेडिंग, सनसेट वेडिंग या फिर बीच वेडिंग का चुनाव कर सकते है। यदि आप होटल चाहते है तो वह भी अच्छा विकल्प होता है। इन जगहों पर आपकी वेडिंग को प्लान करने के लिए कई सारे वेडिंग प्लानर भी रहते है जिनकी मदद भी ली जा सकती है।

3.हाथी पर लाये बारात

केरल एक ऐसी जगह है जहाँ पर आप अपनी वेडिंग प्लान कर सकते है। केरल में आप एलीफेंट थीम वेडिंग भी प्लान कर सकते है जिसमे दूल्हा हाथी पर सवार हो कर शादी में लाया जाता है। साथ ही केले के पत्तों पर भोजन परोसा जाता है।

कितना खर्च पड़ता है इन पर: Destination Wedding Cost

  1. यदि आप राजस्थान जैसी जगहों का चुनाव करते है तो ऐसी जगहों के लिए 50 लाख से शुरुआत होती है।
  2. इंडिया में यदि और दूसरी लोकेशन पर जाना चाहते है तो इसकी कीमत कीमत 5 से 10 करोड़ भी पहुंच सकती है।
  3. यह शादी के सिचुएशन के अनुसार ही तय की जाती है।
  4. यदि आप इंटरनेशनल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते है तो उसके लिए खर्च लगभग 10 से 15 करोड़ तक भी हो सकता है।

कौन करते हैं ये शादियां प्लान: Destination Wedding Planner

डेस्टिनेशन वेडिंग कराने के लिए कई वेडिंग प्लानर होते है जो आपकी वेडिंग को इंडिया और इंडिया के बाहर अरेंज करवा सकते है। इसके लिए आप उन्हें ऑनलइन भी सर्च कर सकते है।

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कुछ जरुरी टिप्स

  • यदि आप इंडिया के बाहर या फिर इंडिया में वेडिंग प्लान कर रहे है तो अवसर को देखते हुए ही सही व्यंजनों का चुनाव करे यह भी बहुत ज़रूरी होता है। यदि आप भारत के बाहर वेडिंग कर रहे है तो अपने साथ आपको भारतीय वेंडर भी ले जाना पड़ सकता है।
  • यदि आप ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे है जहाँ की भाषा से आप अनजान है तो ऐसी जगहों पर आपको बातचीत में परेशानी आ सकती है इसलिए ऐसे स्थानों पर उन लोगो को साथ ले जाना चाहिए जो वहां की भाषा के बारे में जानकारी रखता हो।

यदि आप अपनी शादी इंडिया में कर रहे है तो उसके लिए भी आप उस स्थान के व्यंजनों की विशेषता जानने वाले को रख सकते है ताकि लोग उस स्थान के विशेष व्यंजनों का स्वाद ले सके।
इस तरह आप अपनी वेडिंग को इंडिया में और इंडिया के बाहर आसानी से प्लान कर सकते है। ऑनलाइन भी आप इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

Subscribe to