Does Using Quilt Bring Down Fever: क्या बुखार आने पर कम्बल ओढ़ना सही है?

Does Using Quilt Bring Down Fever: क्या बुखार आने पर कम्बल ओढ़ना सही है?

अक्सर बुखार आने पर लोग मेडिसीन लेने के साथ ही कुछ घरेलू उपाय भी करते है। जैसे की तेज बुखार होने पर और गर्म कपड़े पहन लेना ताकि पसीना आने लगे या फिर कम्बल का उपयोग करना। ऐसा घर के बड़े बुजुर्ग हमेशा करते है।

कभी कभी बुखार आने के साथ साथ ठंड भी लगती है जिसमे लोग बहुत सारे कम्बल एक साथ ओढ़ लेते है। पर क्या आप जानते है की ऐसा करना आपकी सेहत के लिए सही है या गलत?

बुखार आने पर शरीर के तापमान में वृद्धि होती है और कम्बल ओढ़ने से शरीर का तापमान और भी बढ़ सकता है जो की हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है।

अतः यह जानना ज़रुरी है की कहीं आप बुखार में कोई गलती तो नहीं कर रहे जो आपके लिए घातक हो सकती है। तो चलिए आज के लेख में जानते है Does Using Quilt Bring Down Fever?

Does Using Quilt Bring Down Fever: बुखार में कम्बल फायदेमंद या नुकसानदायक

cover-with-blanket-during-fever-could-be-dangerous

कम्बल के उपयोग से बढ़ सकती है समस्या

  • कम्बल या गर्म कपड़े पहनने से शरीर के तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
  • जिससे आपको बेचैनी होने की सम्भावना भी हो सकती है।
  • बेचैनी होने से भी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

कम्बल ओढ़ने के बजाय क्या है सही विकल्प??

पर्याप्त मात्रा में लिक्विड पदार्थ दे

  • बुखार आने से शरीर में पानी की मात्रा में कमी आ जाती है।
  • इसलिए तरल पदार्थ देने से ये शरीर के तापमान को बढ़ने नहीं देती।
  • डॉक्टर्स कहते है की तरल पदार्थ का सेवन करने से पेशाब जल्दी जल्दी आती है जिस वजह से बुखार कम होने लगता है।

करे पट्टी का उपयोग

  • डॉक्टरों का मानना होता है की यदि मरीज को बुखार में पानी से भीगी पट्टी रखी जाए तो शरीर के तापमान में गिरावट होने लगती है।
  • बुखार में पानी से भीगी पट्टी बुखार को कम करने में फ़ायदेमंद होती है। इसलिए कम्बल के जगह गीली पट्टी का उपयोग करे।

डॉक्टर को जरूर दिखाये

  • जब भी तेज बुखार हो तो डॉक्टर को दिखाना न भूले।
  • साथ ही डॉक्टर द्वारा दी गयी मेडिसीन को समय समय पर अवश्य ले।
  • नहीं तो यह बुखार आपके लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है क्योंकि कई बुखार टायफाईड और डेंगू जैसे रोगों के कारण भी होते है।

हलकी चादर ओढे

  • बुखार होने पर कम्बल और गरम कपडे ओढ़ने की जगह पर हलकी चादर ही ओढ़ना चाहिए।
  • ऐसा करने से आपके शरीर का तापमान भी नहीं बढ़ेगा और आपको बेचैनी की समस्या भी नहीं होगी।
  • मरीज़ को किसी हल्‍के कंबल से कवर करना ही अच्छा होता है। कोल्‍ड स्पॉन्जिंग तापमान को रेगुलेट करने का बेहतर उपाय होता है।

हल्का भोजन दे

  • बुखार के समय रोगी को हल्का भोजन ही दे। जो रोगी को पचाने के लिए भी आसान होता है।
  • आप चाहे तो रोगी को दलिया या फिर खिचड़ी भी दे सकते है।

कॉटन के कपड़े पहने

  • बुखार के समय रोगी को कॉटन के कपड़े ही पहनने चाहिए।
  • यह बुखार के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक होते है। साथ ही आरामदायक भी रहते है।
Subscribe to