Exercise and Cancer Prevention: व्यायाम से कम करें कैंसर का खतरा

Exercise and Cancer Prevention: व्यायाम से कम करें कैंसर का खतरा

नियमित व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। व्यायाम हमारे शरीर को शेप में तो रखता ही है साथ ही इससे कई बीमारियाँ भी दूर होती है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा की कैंसर जैसी बीमारियों को भी व्यायाम की मदद से दूर रखा जा सकता है। कई शोधो में यह बात सामने आयी है की जितनी ज्यादा आपकी फिजिकल एक्टिविटी होगी, उतनी ज्यादा आपमें कैंसर की संभावना कम होगी।

व्यायाम एक बहुत महत्वपूर्ण एक्शन है जो आप खुद को कई तरह के कैंसर से बचाने के लिए ले सकते है। कैंसर से सम्बंधित 1/3 डेथ मोटापे और गलत जीवनशैली के चलते होती है।

आपको बतादे कि अधिकतर कैंसर के कारण गलत जीवनशैली से जुड़े होते है ना की जीन से। तो चलिए आज के लेख में हम जानते है Exercise and Cancer Prevention, ताकि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम कर सके।

Exercise and Cancer Prevention: व्यायाम करें और कैंसर से दूर रहे

Trim-your-cancer-risk-with-exercise

प्रोस्टेट कैंसर

  • आपको भले ही दिनभर ऐसी में कंप्यूटर के सामने बैठकर करने वाली जॉब पसंद हो लेकिन यह आपके शरीर को नापसंद हो सकती है।
  • पूरा दिन एक जगह बैठकर काम करने वालों को सक्रिय रहते हुए काम करने वालों की तुलना में प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना 30% अधिक होती है।
  • यदि आप इसके खतरे को कम करना चाहते है तो विभिन्न तरह के व्यायाम करे या फिर प्रतिदिन एक घंटा टहलना भी काफी है।

ब्रेस्ट कैंसर

  • आपको जानकारी हो की पूरी दुनिया में महिलाओं को सबसे ज्यादा अपनी चपेट में लेने वाली बीमारी स्तन कैंसर है।
  • जो किशोरी लड़किया या बड़ी उम्र की लड़किया शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहती है उनको इसका खतरा ज्यादा रहता है।
  • चिकित्सकों की माने तो यदि कम उम्र से ही लड़किया ही नियमित व्यायाम करे तो शरीर में एस्ट्रोजन नामक हार्मोन का स्त्राव कम होता है।
  • क्योंकि जब इस हार्मोन का स्त्राव बढ़ जाता है, तब स्तन कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

पाचन ग्रंथि का कैंसर

  • व्यायाम को नकारने वाले लोगों में पाचन ग्रंथि ग्रंथी (पैंक्रियाज) का कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।
  • दरहसल शारीरिक गतिविधि के अभाव में ब्लड में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जो कि पैंक्रियाटिक कैंसर होने की संभावना को बढाती है।
  • इस कैंसर से पीड़ित अधिकतर मरीजों का इलाज काफी मुश्किल है इसलिए बेहद जरुरी है कि आप अपने वजन को नियंत्रित रखे।
  • वजन को नियंत्रित रखने से इसके होने का खतरा 50% तक घट जाता है।

फेफड़ों का कैंसर

  • एक शोध में सामने आया है कि व्यायाम करने से फेफड़ों के कैंसर की संभावना कम होती है।
  • जो लोग फिजिकली एक्टिव रहते है उनमें फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना 20% तक घट जाती है।
Subscribe to