Eyelash Growth Home Remedies: इस तरह बनाये अपनी पलकों को आकर्षक

Eyelash Growth Home Remedies: इस तरह बनाये अपनी पलकों को आकर्षक

हर कोई चाहता है की उसका चेहरा सुन्दर और आकर्षक लगे। चेहरा खूबसूरत तभी दिखता है जब आंखे, होंठ, आईब्रोज और पलकेंं सुन्दर हों। यदि इनमें से एक में भी कमी होती है तो चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है।

लोग सुन्दर आँखों के दीवाने होते है क्योंकि यह सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। आंखे तभी सुन्दर लगती है जब उनकी पलकेंं खूबसूरत और आकर्षक हो।

पलकेंं जब लंबी, घुमावदार और घनी होती है तो वह बहुत ही खूबसूरत लगती है, साथ ही आँखों की सुंदरता को भी बढ़ाती है।

परन्तु कुछ लोगो की पलकें सुन्दर नहीं होती है जिनके कारण उनकी आँखों में खालीपन लगता है। पलकों को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए आप घरेलू उपायों को भी अपना सकते है जो आपकी पलकों को प्राकृतिक रूप से आकर्षक बनाने में मदद कर सकते है इसके लिए जानते है Eyelash Growth Home Remedies.

Eyelash Growth Home Remedies: इन तरीको से पाए सुन्दर पलकें

Eyelash-Growth-Home-Remedies

कारण पलकों के पतले होने का

पलकों के पतले होने के कई कारण होते है जैसे -

  • यदि मेकअप का प्रयोग ज्यादा हो जाता है तो भी वह पलकों के पतले होने का कारण बन जाती है।
  • कुछ लोगो के शरीर में हार्मोन्स परिवर्तन के कारण भी पलकें पतली हो जाती है।
  • यदि शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो भी वह पलकों के पतले होने की वजह बन जाती है।
  • अक्सर देखा जाता है की उम्र बढ़ने के साथ साथ भी पलकें पतली होती जाती है।
  • अनुवांशिकता भी पतली पलकों का कारण होती है।
  • चिकित्सीय कारणों के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • यदि आँखों में किसी प्रकार का संक्रमण होता है तो भी उसका असर पलकों पर पड़ता है।

पलकों के लिए घरेलु उपाय

पलकों को लम्बा, घना और काला बनाने के लिए घरेलू उपाय असरकारी होते है। जानते है इन्ही उपायों के बारे में विस्तार से।

ग्लिसरीन और अंडे का उपयोग

  • ग्लिसरीन और अंडे पलकों के लिए लाभकारी होते है।
  • अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
  • प्रोटीन बालों के लिए फ़ायदेमंद होता है। साथ ही यह पलकों को खूबसूरत बनाने में भी मदद करता है।

उपयोग विधि

  • सबसे पहले एक अंडा ले और उससे अच्छी तरह से फेंट ले।
  • फिर उसके बाद उसमे 1 चम्मच ग्लिसरीन डाल दे और उसे मिलकर उसका मिश्रण तैयार कर ले। यह एक क्रीम की तरह लगेगा।
  • इस क्रीम को अपनी पलकों पर कॉटन की मदद से लगा सकते है।
  • इसे 15 मिनट तक लगा कर रखे और इसके बाद पलकों को ठंडे पानी से धो ले।

ओलिव आयल के साथ कैस्टर आयल का प्रयोग

  • तेल भी पलकों के लिए गुणकारी होता है।
  • कैस्टर आयल और ओलिव आयल दोनों ही पलकों को सुन्दर बनाने में मदद करते है।

उपयोग विधि

  • कैस्टर आयल और ओलिव आयल की समान मात्रा ले और इन्हे अच्छे से मिला ले।
  • इस मिश्रण को अपनी पलकों पर लगाए।
  • इसके नियमित उपयोग से पलकें बढ़ने लगती है।

एलोवेरा का उपयोग

  • एलोवेरा का उपयोग त्वचा, बालों और पलकों सभी के लिए लाभकारी होता है।
  • एलोवेरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसके कारण बालों की जड़ों को पोषण मिलता है।

उपयोग विधि

  • एलोवेरा का उपयोग करने के लिए आप प्राकृतिक एलोवेरा या फिर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती है।
  • इसके लिए पहले एलोवेरा जेल ले लें और उसे ब्रश की मदद से पलकों की जड़ों पर अच्छे से लगाए।
  • आप चाहे तो कॉटन की सहायता से भी एलोवेरा जेल को पलकों की जड़ों पर लगा सकते है।
  • साथ ही यदि आप एलोवेरा के जेल में जजोबा आयल को मिलकर लगाते हैं तो भी यह फ़ायदेमंद होता है।

नींबू का छिलके का इस्तेमाल

  • जिस तरह निम्बू फ़ायदेमंद होता है उसी तरह उसका छिलका भी लाभकारी होता है।
  • निम्बू के छिलके से भी पलकों को सुन्दर बनाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से पलकें घनी और लम्बी होती है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए निम्बू के छिलको को पहले सूखा ले और उनके छोटे छोटे टुकड़े कर ले।
  • सुखाने के बाद एक छोटा बर्तन ले ले और उसमे एक चम्मच सुखाये हुए निम्बू के छिलके के पाउडर को डाले ।
  • फिर इसमें ओलिव आयल की कुछ बूंदो को डालें। निम्बू के छिलके तेल को सोख लेते है। इसे कुछ समय के लिए वैसे ही रहने दे।
  • फिर इस मिश्रण को पलकों पर लगाए और रात भर के लिए छोड़ दे। फिर सुबह इसे अच्छे से धो ले।

ग्रीन टी का उपयोग

  • ग्रीन टी सेहत के लिए अच्छी होती है साथ ही यह पलकों के लिए भी लाभकारी मानी जाती है।
  • ग्रीन टी का उपयोग करके पलकों को घना और आकर्षक बनाया जा सकता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए सबसे पहले ग्रीन टी का काढ़ा बना ले।
  • इस काढ़े को रात के समय कॉटन की मदद से अपनी पलकों पर लगाए। नियमित उपयोग से पलकों की ग्रोथ में वृद्धि होगी।
    • ग्रीन टी में कैफीन होता है जो की पलकों को घना बनाने और उसे मजबूती देने के लिए उत्तम होता है।

इसके अतिरिक्त रखे इन बातों का ख्याल

  • घरेलू उपाय अपनाने के साथ साथ अपने खान पान पर भी ध्यान दे । पलकों की ग्रोथ के लिए एक पोषित आहार भी ज़रुरी होता है। इसलिए आहार में पोषक तत्वों को ज़रूर शामिल करे।
  • रात को सोने से पहले मेकअप को हटाना न भूले। मेकअप के कारण पलकें टूटने लगती है।
  • पलकों को सुन्दर बनाने के लिए उनकी मालिश करना भी ज़रुरी होता है। इसलिए नियमित रूप से रात को सोने से पहले पलकों की मालिश करे। हो सके तो पलकों की ब्रशिंग भी करे। ऐसा करने से रक्त परिसंचरण अच्छे से होता है।
  • जितना हो सके नकली पलकें लगाने से बचे।
  • 2 से 3 महीने में एक बार अपनी पलकों को ट्रिम कर सकती है। इससे भी पलकों को बढ़ने में मदद मिलती है।

इस तरह आप अपनी पलकों को सुन्दर और आकर्षक बना सकती है। आपको बता दे की इन उपायों को नियमित रूप से करने पर भी आप इनके लाभ प्राप्त कर सकती है।

तो फिर देर किस बात की है घर में यह चीजें आसानी से मिल जाती है तो आज ही इनका उपयोग शुरू कर दे । यदि आपको इन्हे लगाने पर कोई जलन या अन्य समस्या हो रही है तो इनका उपयोग न करे। अपने डॉक्टर से परामर्श करें ।

Subscribe to