पुरुषों में बालों का झड़ना - समझें कारण और जाने उपाय

पुरुषों में बालों का झड़ना - समझें कारण और जाने उपाय

यह तो सभी जानते है कि व्यक्तित्य को निखारने में बालों की अहम भूमिका होती है| ऐसे मे जरूरी हो जाता है कि हम अपने बालों का बेहद ध्यान रखें| आज के समय मे बालों का झड़ना या गंजापन एक सामान्य समस्या बन गयी है| एक उम्र के बाद यह समस्या होना मुमकिन है लेकिन आजकल कम उम्र मे भी लोग बालो के टूटने या झड़ने की समस्या से जूझ रहे है|

जब असामान्य रूप से बहुत तेजी से बाल झड़ने लगते है तो नए बाल उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाते| अगर बाल उग भी आते है तो पहले की अपेक्षा पतले और कमजोर होते है| इसके चलते बालों का घनत्व धीरे-धीरे काम होने लगता है और धीरे-धीरे यह गंजेपन का रूप ले लेता है| गंजेपन की मात्रा कम या अधिक हो सकती है लेकिन यह हमे एक तरह का मानसिक तनाव दे जाती है| गंजेपन को एलोपेसिया भी कहा जाता है|

ऐसी हालत में हमें सावधान हो जाना चाहिए और इस समस्या का हल ढूंढना चाहिए| अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो आइये जानते है क्या है Hair Fall Solution for Men in Hindi.

 

Hair Fall Solution for Men in Hindi: पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या का समाधान

 

hair fall solution for men in hindi

 

बालो के झड़ने के उपचार के पहले हमें यह जानना होगा की इसके पीछे के कारण क्या है| तभी हम इसी समस्या को जल्दी दूर कर पाएंगे| आइये जानते है Hair Fall Causes in Hindi.

 

बालो के झड़ने का कारण -

पुरुषों में बालों का झड़ना बहुत आम हो गया है आइये जानने की कोशिश करते है बालो के झड़ने की मुख्य वजह –

 

अनुवांशिक कारण

चिकित्सकों के अनुसार, ज्यादातर लोगों में बालों का झड़ना एक अनुवांशिक कारण होता है| इस तरह के लोगों में बालों के झड़ने का तरीका अपने पिता या दादा से मिलता जुलता होता है|

 

हार्मोन्स में परिवर्तन

बालों का झड़ना हार्मोन्स में परिवर्तन की वजह से भी होता है| ऐसी स्थिति उन लोगों के साथ होती है जिनके परिवार में यह समस्या कभी नहीं रही हो| आमतौर पर टेस्टोस्टेरॉन की कमी या अधिकता की वजह से ऐसा होता है|

 

रूसी या धूल

पुरुषों के बालों में रूसी होना बहुत ही सामान्य है| दिन भर धूप और धूल में रहने की वजह से बालों में रुसी होने लगती है जो धीरे-धीरे हमारे बालो को कमजोर करने लगती है| जेल का प्रयोग या बालों पर कलर करने से भी बाल गिरना शुरू हो जाते है|

 

खराब पोषण

भारत में बालो के गिरने का एक मुख्य कारण पोषक तत्व, विटामिन्स और आयरन (एनीमिया) की कमी भी माना जाता है, क्योकि पोषक तत्वों के अभाव से शरीर में आंतरिक कमजोरी रहती है जिससे बाल गिरना शुरू हो जाते है|

 

भावनात्मक या शारीरिक तनाव

आज व्यक्ति की जीवन-शैली इतनी असंतुलित हो गयी है कि मानसिक और शारीरिक तनाव बना रहता है| जिस वजह से बाल कमजोर होकर गिरने लगते है| धूम्रपान भी इसका एक कारण है|

 

Hair Fall Solution for Men in Hindi: करें यह उपाय

अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है और इसकी रोकधाम के लिए वाकई फिक्रमंद है, तो पार्लर या महंगे कॉस्मेटिक्स में पैसे व्यर्थ न गवाएं| हम आपको बता रहे है Hair Fall Solution for Men in Hindi

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- स्वस्थ और खूबसूरत बालों के लिए जानिए बेहतरीन आहार

 
  1. नारियल के तेल में कपूर मिलाएं और इसे बालो की जड़ो में लगाएं| ऐसा करने से बालो का गिरना कम होगा साथ ही दिमागी तनाव भी कम हो जायेगा| यह प्रक्रिया रोजाना रात को सोने से पहले करने से नींद भी अच्छी आती है |
  2. आलू को किसकर उसका रस निकाल लें और इसे 15 मिनट तक बालो में लगा रहने दे| इसके बाद शैंपू से बालों को धो ले| यह बालों का गिरना तो कम करेगा ही साथ ही यह एक प्राकृतिक कंडीशनर भी है|
  3. रासायनिक कलर का इस्तेमाल छोड़कर, मेहंदी का उपयोग करें, यह आपके बालो को रंगत तो देगा ही साथ ही उनकी देखभाल भी करेगा| मेहँदी में थोड़ा सा आंवला पावडर मिलाकर 15-20 मिनट तक बालो में लगा रहने दे| बाद में इसे शेम्पू से धो लें| यह बालों को रंगत और मजबूती दोनों प्रदान करता है|
  4. गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें| सुबह नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में अच्छी तरह से लगा लें, बाद में हल्के गरम पानी से इसे धो ले| कुछ दिन तक ऐसा करने पर आपके बालो का गिरना बंद हो जायेगा|
  5. प्याज का रस बालो के लिए बहुत लाभप्रद होता है| प्याज के रस को बालो की जड़ो पर लगाये और 15-20 मिनट तक लगा रहने दे| बाद में शैंपू से धो लें|
  6. अंडे में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है साथ ही इसमें ज़िंग, सलफर, आयरन, फास्फोरस और सेलेनियम भी होता है| यह बालो के गिरने की प्रक्रिया को रोकता है तथा उन्हें स्वस्थ्य बनाये रखता है|

आप इन Hair Loss Treatment for Men को अपनाये और इन नुस्खों को अपनाकर बालो के पतन की समस्या से छुटकारा पाइए|

Subscribe to