वजन कम करने में बेहद मददगार है फलों का सेवन

वजन कम करने में बेहद मददगार है फलों का सेवन

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कोई भी अपने शरीर का ध्यान ठीक से नहीं रख पाता है| खासकर वो लोग जो कंप्यूटर की जॉब करते है| वे लोग तो अपना ख्याल बिलकुल भी नहीं रख पाते है| लगातार 9-10 घंटे कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से उनका वजन दिन प्रतिदिन बढ़ता जाता है|

ऐसे में वे लोग अपने वजन को कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते है| इससे वे लोग पतले तो हो जाते है| लेकिन जैसे ही वे वापिस पुरानी डाइट पर आते है और खाना पीना शुरू करते है| तो वापिस मोटे होने लगते है| कोई भी इंसान ज्यादा दिन तक भुखे रहकर नहीं जी सकता|

बढ़ते वजन को कम करने के लिए व्यायाम बहुत जरुरी है| जो लोग नियमित रूप से जिमिंग, एरोबिक्स, डांसिंग क्लासेज, योग आदि करते है| उनका वजन हमेशा मेन्टेन रहता है| लेकिन तब क्या जब आपके पास इन क्लासेज जाने का वक्त ही ना हो?

आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| क्योंकि आज हम आपको ऐसी डाइट के बारे में बताएँगे जिससे आपका वजन भी कम होने लगेगा और शरीर में ऊर्जा का स्त्रोत भी बढ़ने लगेगा। हम आपको वतन चाहते है की फलो से सेवन से भी आप अपने शरीर की बढ़ती चर्बी को कम कर सकते है| आज हम आपको ऐसे Weight Loss Fruits in Hindi बताएँगे जिनका सेवन करके आप अपने वजन को कम समय में घटा सकते है।
 

Weight Loss Fruits in Hindi: फलो से घटाए अपना वजन

  Weight Loss Fruits in Hindi   फलो के सेवन से ना केवल आपका वजन कम होगा बल्कि आपके शरीर को भरपूर ताकत भी मिलेगी| क्युकी फलो का सेवन शरीर में होने वाली बीमारियो को भी खत्म करता है। तो आईये जानते है, वजन कम करने वाले फलो के बारे में जिनसे आपका स्वास्थ्य और शरीर दोनों अच्छा रह सके।  

पपीते से घटाए चर्बी

वजन कम करने के लिए शायद ही कभी किसी ने यह सोचा होगा कि पपीता से भी वजन कम किया जा सकता है। दरहसल इसमें विटामिन ए, बी, सी और कैल्शियम मौजूद होता है, जो वजन कम करने में सहायक होता है। पपीते की विशेषता यह है, की यह शरीर के विषैले पदार्थ को बहार निकालता है, और बढ़ती चर्बी को कम करता है।  

मौसम्बी का रस

फलो की तरह उनका जूस भी लाभकारी होता है। मौसम्बी के जूस से भी वजन को कम और नियंत्रित किया सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, और फाइबर की अधिक जिससे आपको भूख कम लगती है। मौसम्बी का जूस पिने से शरीर का कोलेस्ट्रोल संतुलित रहता है, और इससे वजन भी आसानी से कम होने लगता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाना है तो रोज करे काजू का सेवन
 

फायदेमंद सेब

वजन बढ़ने के कई कारण होते है, जैसे मधुमेह, सही खान पान नहीं होना, ह्रदय रोग आदि से वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। और आपने कहावत तो सुनी ही होगी "ईटिंग एन एप्पल अ डे कीप्स अ डॉक्टर अवे" इसलिए ही सेब का सेवन सबसे उत्तम माना गया है, इसमें फाइबर का स्तर उच्च मात्रा में होता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।  

कीवी का सेवन

कीवी खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कई ज्यादा यह शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। इसको खाने से वजन नियंत्रित रहता है और कभी नहीं बढ़ता है। कीवी के बीज में फाइबर अधिक होता है, जो आपके पाचन को सही रखने में मदद करता है। इसीलिए वजन कम करने के लिए यह सबसे अच्छा फल है, आपको इसे अवश्य खाना चाहिए।  

वजन घटाने में मददगार तरबूज

गर्मियों में पानी की पूर्ति करने के लिए हम तरबूज का सेवन करते है| लेकिन Watermelon for Weight Loss भी है| यह वजन कम करने मे और बढ़ती चर्बी को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है, क्युकी यह खाने में काफी हल्का और फैट फ्री होता है। इसलिए गर्मियों में रोजाना तरबूज का सेवन जरूर करे।  

सबकी पसंदीदा स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी ऐसा खट्टा मीठा फल है, जिससे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है, इससे शरीर का मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है, जिससे आपको ऊर्जा मिलती है। रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन करने के साथ-साथ व्यायाम भी अवश्य करे।  

ब्लूबेरी

विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सडेंट से भरपूर ब्लूबेरी आपके शरीर के वजन को नियंत्रित करता है| इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की यह आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसीलिए रोजाना अपने नाश्ते में ब्लूबेरी का सेवन अवश्य करे।  

वजन कम करने के लिए अन्य तरीके इन्हे भी जाने:-

  1. सुबह उठ कर व्यायाम जरूर करे।
  2. खाने में हरी सब्जी और सलाद का सेवन अधिक करे।
  3. खाना खाने से एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही पानी पिए।
  4. दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिए।
  5. नींबू के रस और शहद को गुनगुने पानी में डालकर पानी से भी वजन नहीं बढ़ता है।
  6. रात को सोने के एक घंटे पहले ही खाना खाले और उसके बाद जितना हो सके उतना टहलने की कौशिश करे।
  7. अपने नाश्ते में सही फलो का सेवन करे, जिससे आपको ऊर्जा मिल सके और आपका वजन भी नियंत्रित रहे।
ऊपर आपने जाना Weight Loss Fruits in Hindi. यदि आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो ऊपर दिए गए फलो का सेवन करे| और वजन कम करने के लिए जंकफूड, चॉकलेट, केक, टॉफी, आइसक्रीम खाना कम कर दे|
Subscribe to