घर पर ही हेयर स्पा से बालों को बनाइये आकर्षक और मजबूत

घर पर ही हेयर स्पा से बालों को बनाइये आकर्षक और मजबूत

हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है| सुन्दर दिखने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते, अच्छा पहनावा पहनते है, मेकअप करते है, यहाँ तक की आजकल के किशोरी तो अपने बालों के साथ भी प्रयोग करते है| जैसे अलग अलग हेयर कट, हेयर स्ट्रेटनिंग, हेयर कलिरग आदि| यह सब करके वो आकर्षक दिखने लगते है|

लेकिन क्या आप जानते है इस तरह से सुन्दर तो दिखा जा सकता है, लेकिन बाद में बालो का कितना नुकसान होता है| इस टेम्पररी लुक को संवारना उन्हें बेहद मेहंगा पढ़ जाता है| बालो पर किये गए प्रयोग से बालों का झरना, बेजान होना और रुसी जैसी समस्या देखने को मिलती है|

इसके अलावा आजकल की जीवन शैली भी हमारे बालो को नुकसान पहुँचाती है| बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग फ़ास्ट फ़ूड को ज्यादा तवज्जो देने लगे है| संतुलित खाना तो जैसे उनकी लिस्ट में है ही नहीं|

हम आपको बताना चाहते है की बालों को सेहतमन्द रखने के लिए पौष्टिक खुराक लेना जरुरी है| बालों के खराब होने की समस्या तो आजकल आम होती जा रही है| लेकिन हेयर स्पा की मदद से अपने बालो को सेहतमंद रखा जा सकता है| और जरुरी नहीं है की हेयर स्पा करवाने के लिए आपको पार्लर ही जाना पढ़े| इस लेख में हम आपको Hair Spa at Home in Hindi, घर पर ही हेयर स्पा लेने के तरीके बता रहे है, जिससे की आप बिना पैसे खर्च किये खूबसूरत बाल पा सकती है|
 

 Hair Spa at Home in Hindi - इस तरह ले घर पर हेयर स्पा 

 

Hair Spa at Home in Hindi

  हेयर स्टाइलिंग तो आज के वक्त की जरुरत है| तो हेयर स्टाइल को कोम्प्रोमाईज़ करने से अच्छा है की हम अपने बालो की बेहतर देखबाल करे ताकि स्टाइलिंग से बाल ख़राब ना हो|  Hair Spa Treatment इसमें आपकी मदद कर सकता है| यह एक डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट है जो आपके बालों की ग्रोथ और एक्स्ट्रा केयर के लिए जरुरी है| हेयर स्पा लेने से ना केवल बाल मजबूत और शाइनी होते हैं बल्कि डैंड्रफ, बालों का झरना और बालो की अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। हेयर स्पा सुन्दर शाइनी बाल पाने का बेहतर उपाय है।  

तेल से मालिश

हेयर स्पा की पहली स्टेप में तेल से मालिश की जाती है| मालिश करने से सर में ब्लड सर्कुलेशन होता है और बाल अच्छे होते है| इसके लिए नारियल और बादाम का तेल सबसे अच्छा विकल्प है| एक कटोरी में थोड़ा तेल गर्म कर ले, फिर कम से कम 15 से 20 मिनट तक सर की अच्छे से चम्पी करे| तेल की नमी से बाल मुलायम भी होते है|  

बालों को भाप दे

Hair Spa in Home में अब बारी आती है बालों को भाप (स्टीम) देने की| बालो को भाप देने के लिए आप स्टीमिंग मशीन का उपयोग कर सकते है| और यदि आपके पास स्टीम मशीन ना भी हो तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| आप एक साफ टॉवेल लेकर उसे गरम पानी में भिगोकर हल्का निचोड़ लें। इसके बाद इस टॉवेल को तेल लगे बालों पर अच्छी तरह लपेट लें। 20 मिनट तक इसे सर पर रखे| टॉवेल के ठन्डे होते ही वापिस पानी में भिगोकर गरम करे| इस प्रक्रिया के करने से सर के रोम छिद्र खुल जाते है और तेल अच्छे से अंदर जा पता है|  

बालों को धोए

अब बालो को गुनगुने पानी की मदद से धोया जाता है| एक बात का ख्याल रहे की बालो को धोने के लिए ज्यादा गरम पानी का इस्तेमाल ना किया जाये और किसी अच्छी कंपनी के माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल किया जाये|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- हेयर ग्रोथ टिप्स – बालो को लम्बा बनाने के प्रभावी उपाय
 

कंडीशनिंग भी जरुरी

बालो को मुलायम बनाने और फ्रिज़्ज़ी होने से बचाने के लिए शैम्पू करने के बाद बालों को अच्छी तरह कंडीशन करें। इसके लिए आप होममेड या मार्केट से ख़रीदा हुआ कोई भी कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते है| होममेड कंडीशनर को 15 से 20 मिनट और मार्केट से ख़रीदे हुए कंडीशनर को 5 मिनट तक रखे| इसके बाद बाल धो ले|  

हेयर मास्क लगाये

हेयर स्पा के सबसे अंतिम स्टेप में हेयर मास्क आता है| इसके लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है| दही के पैक को लगाकर बीस-तीस मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू की सहायता से धो लें। फिर बालो को सुखा ले| इससे बाल देखने में सुंदर लगेंगे।  

Hair Spa Benefits in Hindi – इन्हे भी जानिए

  1. हेयर स्पा लेने से आपके बाल कोमल और चमकदार बनते है|
  2. इससे बालों को सम्पूर्ण पोषण मिलता है और बालों का टूटना, गिरना रुक जाता है
  3. हेयर स्पा से बाल हेल्‍दी बनते हैं और दोमुंहे बालों की समस्‍या भी दूर हो जाती है।
  4. हेयर स्पा की मदद से आपके बेजान बालों में जान आ जाती है| इस ट्रीटमेंट को लेने के बाद आप किसी भी तरह की हेयरस्‍टाइल बना सकती हैं।
  5. बालो के इस ट्रीटमेंट में हम तेल का इस्तेमाल करते है| जिससे सर की स्कैल्प अच्छी होती है और रुसी की समस्या से निजाद मिलती है|
आज आपने जाना Hair Spa at Home in Hindi. इसकी प्रोसेस में आपको लगभग 45 मिनट के आसपास का समय लग सकता है| ये आपको बेजान बालो में जान डालकर इन्हे मजबूत और आकर्षक बनाता है| महीने में कम से कम दो बार हेयर स्पा जरूर लीजिये और बनाइये आपके बालो को खूबसूरत|
Subscribe to