गुणो का भंडार है टमाटर - सेहत और सौंदर्य दोनों में लाभदायक

गुणो का भंडार है टमाटर - सेहत और सौंदर्य दोनों में लाभदायक

टमाटर खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है| इसका स्वाद अम्लीय (खट्टा) होता है| यह सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जी है। इसका वानस्पतिक नाम सोलेनम लाइको पोर्सिकान है| टमाटर खाने में तो स्वादिस्ट होते ही है साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते है|

शायद यही वजह है की इसका इस्तेमाल सब्जी बनाने में, सलाद के रूप में साथ ही सूप बनाने में किया जाता है| इसको किसी भी रूप में लिया जाये यह शरीर को फायदा ही देता है| टमाटर में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस व विटामिन मौजूद होता हैं। विटामिन ए, बी, सी, के अलावा इसमें तांबा, पोटाश, व सोडियम चूना भी पाया जाता है|

शरीर के लिए तो टमाटर खाना बहुत ही लाभकारी होता है। यह शरीर को कई रोगों का छुटकारा दिलाता है| जैसे टमाटर खाने ने ब्रैस्ट कैंसर का खतरा कम होता है| यह रक्त में शर्करा की मात्रा को संतुलित रखता है| यहाँ तक की यह गुर्दे से रोग के जीवाणुओं को भी निकालता है।

टमाटर खाने से एसिडिटी की शिकायत भी दूर हो जाती है| अगर आपका चेहरा मुरझाया सा लगता है तो फिर आपको टमाटर जरूर खाना चाहिए| इससे आपके शरीर में खून बनता है और चेहरे पर निखार बढ़ता है| याने की यह छोटा सा दिखने वाला टमाटर ना केवल आपकी सेहत बल्कि सुंदरता को भी निखारता है| आइये जानते है Tomato Benefits in Hindi जिन्हें जानकर शायद आप भी टमाटर का सेवन करने लगे|
 

Tomato Benefits in Hindi - टमाटर के है कई फायदे

 

Tomato Benefits in Hindi

 

मधुमेह (डायबिटीज़) में फायदेमंद

टमाटर का सेवन करना मधुमेह रोगियों के लिए बहुत उपयोगी है| टमाटर रक्त में शर्करा को संतुलित रखने में मदद करता है| दरहसल इसमें क्रोमियम नामक तत्व पाया जाता है, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिन लोगो को मधुमेह की समस्या है उन्हें रोज टमाटर का सेवन करना चाहिए। और कच्चे टमाटर ना खाना हो तो टमाटर की सब्जी भी खायी जा सकती है|  

कैंसर से लड़े

कई शोधो में पाया गया है की जो लोग नियमित रूप से टमाटर खाते है उनमे कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है| दरहसल टमाटर प्राकृतिक रूप से कैंसर से लड़ता है। इससे प्रोस्टेट, मुंह, गर्भाशय, पेट और भी कई तरह के कैंसर के खतरे कम होते है। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं|  

वजन घटाए

क्या आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है? तो टमाटर आपको आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है। टमाटर में बहुत सारा पानी और फाइबर होता है| इसलिए वजन कम करने की चाहत रखने वालो को रोज सुबह नास्ते में 2-3 टमाटर का सेवन करना चाहिए| कई लोग इसे फिलिंग फूड भी कहते है, जिसका मतलब होता है ऐसे खाद्य पधार्त जो बिना कैलोरी बढ़ाये पेट भरने का काम करते है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- Banana Benefits In Hindi – अच्छे स्वास्थ के लिए खाइये रोज एक केला
 

त्वचा के लिए फायदेमंद

Tomato Benefits for Skin भी है। टमाटर के सेवन सिर्फ स्वास्थ लाभ ही नहीं बल्कि सौंदर्य लाभ भी मिलते है|

रंग निखारे -  टमाटर के रस को चेहरे पर नियमित रूप से लगाने पर चेहरे का रंग निखरने लगता है और चेहरा कांतिमय बनता है।

सनबर्न हटाये – टमाटर खाने से धुप से झुलसी त्वचा ठीक होती है। इसके अलावा टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन तत्व त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में भी मदद करता है|

आँखों के काले घेरे हटाये - यदि आंखों के नीचे काले घेरे हों गए हो तो टमाटर के रस में थोड़ा सा गाजर का रस मिलाइये| फिर इस रस को आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं| इससे काले धब्बे दूर हो जायेंगे|

खुजली दूर करे -  खुजली की समस्या होने पर भी टमाटर आपकी मदद करता है| खुजली होने पर नारियल तेल में टमाटर के रस की कुछ बूंदे डाले| फिर इस मिश्रण से खुजली वाली जगह मालिश करे और गुनगुने पानी से धो ले| इससे खुजली की समस्या में आराम मिलता है|
 

Tomato Health Benefits - अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. टमाटर के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन शक्ति बढ़ती है।
  2. टमाटर में विटामिन पाये जाते है जिससे बाल मजबूत और चमकदार बनते है|
  3. गर्भवती महिलाओं को भी Tomato Benefits पाने के लिए रोज सुबह एक गिलास टमाटर के रस का सेवन करना चाहिए|
  4. टमाटर में उच्च बायोफ्लेवोनाइड और कैरोटीन मौजूद होता है, जिससे पीठ दर्द से छुटकारा मिलता है|
  5. टमाटर में मौजूद विटामिन ए आँखों की रौशनी बढ़ाता है| टमाटर के सेवन से रतौंधी को रोकने में भी मदद मिलती है|
  6. रोज दो टमाटर का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल की समस्या खतम होती है| इससे हार्ट अटैक आने का खतरा भी कम होता है|
  7. जिन लोगो को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या हो उन्हें भी टमाटर का सेवन करना चाहिए|
  8. यदि किसी को गठिया रोग है| तो एक गिलास टमाटर के रस की सोंठ तैयार करे| और उसमें एक चम्मच अजवायन का चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम लेने से लाभ मिलता है|
  9. इससे हड्डिया मजबूत बनती है। टमाटर में विटामिन के और कैल्शियम मौजूद होता है यह दोनों हड्डियों को मजबूत बनाने और मरम्मत के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
ऊपर आपने देखा Tomato Benefits in Hindi। खाने का स्वाद बढ़ाने वाले इस टमाटर के कई लाभ हैं। टमाटर को लाल रंग देने वाला तत्व लाइकोपीन, सेहतमंद फायदों से भरा है| टमाटर को हर मौसम में खाया जा सकता है|
Subscribe to