चाहते हो स्वस्थ और निरोगी शरीर पाना - हेल्दी डाइट प्लान जरूर अपनाना

चाहते हो स्वस्थ और निरोगी शरीर पाना - हेल्दी डाइट प्लान जरूर अपनाना

आजकल हर व्यक्ति अपनी डाइट और फिटनेस को लेकर काफी सजग दिखाई देता है। यह बहुत अच्छी बात है, क्योंकि स्वस्थ और बेहतर शरीर के लिए यह बहुत ही आवश्यक है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमे अपने नियमित रूटीन में किस तरह की डाइट को फॉलो करना चाहिए अर्थात अगर आप 8 से 10 घंटो तक एक ही स्थान पर बैठे रहते है तो आपको क्या कहना चाहिए। जिससे आपका वजन भी न बड़े और आप फिट भी रहे।

आमतौर पर हम अपनी डाइट में वो चीजे लेना पसंद करते है। जो हमे अच्छी लगती है या जो आपका पेट जल्दी भर सके। परंतु हर व्यक्ति की अपनी एक अलग डाइट होती है। आज हम आपको इसी विषय में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। जिन्हें जानकर आप भी सोच में पड़ जायेंगे कि अब तक आप जो खा रहे थे, वो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद था या नहीं।

आपको इसी असमंजस से निकालने के लिए हम यहाँ कुछ ऐसे डाइट प्लान्स बता रहे है। जिसे हर व्यक्ति बहुत ही आसानी से अपने रूटीन में एडजेस्ट कर सकता है और इसके लिए उन्हें कुछ खास मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। तो आइये अब हम जानते है Healthy Diet Plan in Hindi.
 

Healthy Diet Plan in Hindi: स्वस्थ और मजबूत शरीर के लिए

  Healthy Diet Plan   आमतौर पर अधिकतर लोगों का Diet Routine कुछ इस प्रकार होता है। सुबह उठकर नित्यक्रम के बाद चाय-ब्रेड या चाय टोस्ट का सेवन करना। फिर नाश्ते में सैंडविच, पराठे आदि का प्रयोग करना। इसके बाद वो अपने अन्य कार्यो में लग जाते है। अगर लंच की बात की जाये तो उसमें दाल, चावल, रोटी और सब्जी लेते है।

इसके बाद दोपहर में भूक लगने पर अधिकतर लोगों का सबसे पसंदीदा भोज्य समोसे, कचोरी, बर्गर, पिज़्ज़ा, फास्ट फूड या अन्य कोई इसी तरह का पदार्थ शामिल होता है और आखिर में बारी आती है रात के भोजन की तो अमूमन व्यक्ति रात का खाना या तो रोटी सब्जी के रूप में खाता है या फिर मार्केट में फ्राइड राइस, इडली-सांभर, डोसा, टिक्की आदि का सेवन करना पसंद करता है।

अगर आप ऊपर बताई गई बात पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि 80-90 प्रतिशत लोग इसी तरह की डाइट का प्रयोग अपनी नियमित दिनचर्या में करते है। अब आप खुद सोचिये, क्या इस तरह के भोजन से आपका शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकता है, नहीं बिलकुल भी नहीं। यहां हम आपको इजी और हेल्दी डाइट प्लान बता रहे है। अगर आप एक माह भी इसका सक्रियता से पालन करेंगे तो यकीन मानिए आप स्वस्थ रहेंगे और रोग आपसे दूर भागने लगेंगे।
 

शहद और निम्बू को कहे गुड मॉर्निंग

अगर आप सुबह की चाय या कॉफी को बाय-बाय करें और शहद और निम्बू की इन करें तो यकीनन सुबह की इससे अछि शुरुआत हो ही नहीं सकती है। एक गिलास पानी में 1 चम्मच निम्बू का रस और शहद मिलाकर सुबह के समय लेने से शरीर में मौजूद विषेले तत्व बाहर हो जाते है।
  • पेट अच्छे से साफ होता है।
  • कब्ज की समय से मुक्ति मिलती है।
  • वजन घटने में मदद करता है।
  • शरीर का एनर्जी लावेल बढ़ाते है।
  • इसमें मौजूद विटामिन कि, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व खांसी और जुखाम से बचते है।
 

नाश्ते में अंकुरित अनाज

सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज और दालों का सेवन शरीर को रोग मुक्त और स्फूर्तिवान बनाता है। अंकुरित अनाज क्लोरोफिल, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D और विटामिन K अलावा कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन जैसे खनिज तत्वो का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसकी एक खासियत यह होती है पेट जल्दी भर जाता है तथा यह बहुत आसानी से पच जाता है।

 

ठंड में ड्राई फ्रूट के लड्डू

अगर मौसम ठण्ड का है तो आप अंकुरित अनाज के स्थान पर ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू का सेवन भी कर सकते है। यह आपके शरीर को ऊर्जावान बनाने के साथ-साथ सार्ड हवाओं से भी श्री को बचते है तथा शरीर को अंदर से गर्म बनाये रखने में सहायक होते है। बच्चो के लिए तो यह बहुत ही अच्छा नाश्ता है।

 

दिन का भोजन हो थोड़ा हैवी

नाश्ते के बाद जब आप दिन का भोजन करते है तो वो थोड़ा हैवी होना चाहिए ताकि आपको जल्दी भूक ना लगे। इसलिए दोपहर के भोजन में केवल रोटी-सब्जी पर सीमित न रखकर। दिन के भोजन में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, रायता, सलाद आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शाम को जल्दी भूक नहीं लगेगी और आपको बाजार के तले-चटपटे समोसे-कचोरी खाने से भी मुक्ति मिलेगी।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- तेजी से वजन घटाने के लिए प्रभावी वेट लॉस डाइट प्लान

 

शाम के नाश्ते में फ्रूट्स

अगर दोपहर में हैवी खाना-खाने के बाद भी आपको भूक लगती है तो  आप फ्रूट्स का सेवन करें। यह स्वास्थ के लिए बहुत ही अच्छे होते है। इनके सेवन से दिल से जुडी बीमारियां दूर रहती है, रक्तचाप नियंत्रित रहता है। साथ ही शरीर को सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में मिल जाते है।

 

रात का भोजन हो हल्का

दिन के भोजन की तुलना में रात का भोजन बहुत हल्का होना चाहिए। इसके अलावा रात में सोने से तक़रीबन ३ घंटे पहले रात्रि भोजन कर लेना चाहिए, ताकि कहना अच्छे से पच सके और शरीर को इसका फायदा मिल सके। रात के समय आप दलिया, बिरयानी या अन्य हलके खाद्य पदार्थो का सेवन करें। इसका सबसे बेहतरीन फायदा यह है कि आप हमेशा फिट रहेंगे और कभी भी Weight Loss करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

आज अपने जाना Healthy Diet Plan in Hindi. यहाँ हमने जो प्लान आपको बताया है। उसे अगर हर व्यक्ति फॉलो करता है तो यकीन मानिए आपको कभी डॉक्टर के पास जाने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी और ना ही आप कभी किसी रोग से ग्रस्त होंगे।

Subscribe to