जानिए रुसी दूर करने के लिए लाभदायक प्राकृतिक उपचार

जानिए रुसी दूर करने के लिए लाभदायक प्राकृतिक उपचार

बालो में रुसी होना आजकल एक बेहद आम समस्या है| आजकल तो हर दूसरा इन्सान इससे पीढ़ीत है| रुसी को अंग्रेजी में डैंड्रफ कहते है, और इसका वैज्ञानिक नाम सेबोर्रहेइक ड्मेटिटिस है| जब भी सिर की त्वचा मे फफूंदी लग जाती है तो इससे रूसी होने लगती है| सिर में रूसी होने के पीछे कई कारण है| जैसे की सिर की त्वचा का रुखा होना, त्वचा पर किसी तरह का संक्रमण या फिर शारारिक बीमारी के कारण|

रुसी आजकल इतनी सामान्य बात हो गई है, की बच्चा हो या बढ़ा, हर आयु वर्ग को इसकी समस्या है| कुछ लोग सोचते है की यह एक तरह की संक्रमण बीमारी है, लेकिन हम आपको बताना चाहते है की यह कोई बीमारी नहीं बल्कि एक प्रकार की एलर्जी होती है जो बालों की जड़ो में होती है| किसी रुसी वाले व्यक्ति की इस्तेमाल की गयी कंघी को फिर से इस्तेमाल करने पर यह आपको नहीं होती है|

रुसी के कारण सिर के त्वचा में खुजलाहट होती है| इससे आपके बाल भी ख़राब हो जाते है| यहाँ की गिरती रुसी के चलते कई बार आपको लोगो के बीच शर्मिंदगी भी महसूस होती है| यदि आपके सिर में भी रूसी की समस्‍या हो गई है| तो बेहतर होगा की घरेलु उपायो का इस्तेमाल किया जाये| घरेलु नुश्खे के इस्तेमाल से आपकी रुसी की समस्या भी ख़त्म हो जाएगी और आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट्स के होने का खतरा भी नहीं रहेगा| तो आइये जाने Home Remedies for Dandruff.
 

Home Remedies for Dandruff: रुसी दूर हटाने के उपाय

 

Home Remedies for Dandruff

 

मेथी से हटाये रुसी

मेथी तो लगभग हर घर के किचन में मौजूद होती है। आपने इसका नाम ना सुना हो ऐसा हो नहीं सकता| मेथी स्‍वास्‍थ्‍य को सुधारने के साथ साथ त्वचा के संक्रमण को ठीक करने में भी लाभदायक होती है| मेथी में पाया जाने वाला प्रोटीन और एमिनो एसिड रुसी के विकास को रोकने में मदद करता है। मेथी के नियमित इस्तेमाल से बाल सिल्की और मुलायम हो जाते हैं।

लगाने की विधि: एक कप पानी में मेथी के कुछ दानें रातभर भिगोकर रख दे। सुबह मेथी के दानों को छान लें फिर उसके बाद उनको पीस लें। फिर मेथी के इस पेस्ट को सिर पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से बाल धो ले|
 

फायदेमंद है एलोवेरा

जैसा की हम जानते है, रुसी होने के पीछे का मुख्य कारण त्वचा में संक्रमण, या फिर त्वचा का रुखा होना है| जब त्वचा को ठीक करने की बात आये तो एलोवेरा का नाम कैसे पीछे रह सकता है| एलोवेरा त्वचा से संबंधित कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है| यहाँ तक की एलोवेरा से कई तरह की स्किन क्रीम्स भी बनती है| Aloe Vera for Dandruff भी रुसी दूर करने के लिए फायदेमंद घरेलु औषधि है|

लगाने की विधि: एलोवेरा की पत्‍ती से जैल को छील कर निकाल लीजिये| ध्यान रखे की फ्रेश एलोवेरा का ही इस्तेमाल करे| इस जेल को अच्छे से सिर की त्वचा पर लगाएं और रातभर ऐसे ही छोड़ दें। दूसरे दिन सुबह पानी से धो लें।
 

तेल से मालिश करे

तेल से मसाज करने से भी रुसी दूर होती है| आप किसी भी तेल का इस्तेमाल जैसे की लैवेंडर का तेल, नारियल तेल, बादाम का तेल ले सकते है| यह तेल आपके सिर को नमी प्रदान करता है और रुसी के कारण सिर में होने वाली खुजली को दूर करता है।

लगाने की विधि: सबसे पहले एक चम्मच लैवेंडर का तेल लें फिर इस तेल को अपनी हथेलियों पर रगड़ें। अब अपने हाथो से तेल को बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं और सिर की मालिश करें। इससे आपका डैंड्रफ जल्द ही दूर हो जायेगा|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- त्वचा से सफ़ेद धारिया (स्ट्रेच मार्क्स) हटाने के असरदारी घरेलू नुस्खे
 

नीम के पत्ते

काफी पुराने से समय से नीम का प्रयोग बालो से कवक हटाने के लिए किया जाता है| नीम में मौजूद एन्टीफंगल गुण कवक को बढ़ने से रोकते है| इसके द्वारा उपचार करने से खुजलाहट से राहत मिलती है|

लगाने की विधि: कुछ ताजे नीम के पत्तों को एक लौटे पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दे| दूसरे दिन सुबह पानी को छान कर उस पानी से सिर को अच्छी तरह से धो लें।
 

अन्य तरीके इन्हे भी जाने:- 

  1. सर से रूसी हटाने के लिए दही भी एक फायदेमंद Natural Remedies for Dandruff है| दही रुसी का सबसे बड़ा दुश्मन होता है| दही में मौजूद एंटी फंगल गुणों के कारण रुसी बहुत जल्दी दूर हो जाती है| आधा कटोरी दही लेकर, इसे अपने बालों की जड़ो में एक मास्क की तरह लगा लें| 1 घंटे रखने के बाद माइल्ड शैम्पू और गुनगुने पानी से बाल धो ले| इससे बालो में चमक भी आ जाएगी|
  2. मेहँदी एक नेचुरल कंडीशनर है| इससे बाल सिल्की होते है| 15 दिन में एक बार इसके इस्तेमाल से रुसी सहित बालों की हर समस्या से निदान मिलता है|
  3. कपूर और एलोवेरा जैल को मिक्स करके सर पर 1 घंटे के लिए लगा ले, फिर पानी से धो ले| इस मिश्रण से संक्रमण पैदा करने वाले रोगाणुओं का नाश होता है।
आज आपने जाना Home Remedies for Dandruff.  ऊपर दिए गए तरीको से आप भी रुसी की समस्या से छुटकारा पा सकते है| इसके अलावा दिन में 2-3 बार कंघी करे| सही ढंग से कंघी ना करने से भी बालों में रूसी की समस्या जन्म लेती है|
Subscribe to