रोजाना दौड़ने से स्वस्थ होता है बेहतर और फिट

रोजाना दौड़ने से स्वस्थ होता है बेहतर और फिट

फिट रहने के लिए दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम है, अन्य‍ व्यायाम की तुलना में दौड़ने के लिए किसी खास तकनीक की भी आवश्यकता नहीं होती। यह सिर्फ आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि आपको स्वस्थ और फिट बनाने में भी मदद करता है। इससे आप पर उम्र का असर भी देर से दिखाई देता है। आज की आरामतलब जीवनशैली में लोगों के पास व्यायाम के लिए समय नहीं। दौड़ने से ना केवल मांस पेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर भी फिट रहता है।

दौड़ना एक उच्च तीव्रता वाला कार्डियोवास्कुलर (दिल और रक्त वाहिकाओं) वर्कआउट है जिसके कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस लाभ हैं। यह सबसे अधिक आसानी से किया जाने वाला एरोबिक व्यायाम है। दौड़ने से श्वसन (फेफड़ों) फिटनेस में सुधार होता है। यह दिल के दौरे के जोखिम कम करता है और इसी तरह बहुत सी दिल और फेफड़ों की बीमारियों और कुछ तरह के कैंसरों के खतरे को कम कर देता है।

एक अध्‍ययन में बताया गया था कि जो व्‍यक्ति एक सप्‍ताह में 50 मील तक दौड़ता है उनमे अन्‍य की तुलना में एचडीएल अधिक बढ़ता है, कोलेस्‍ट्रॉल (अच्‍छा वसा) कम होता है और शरीर में वसा में बहुत ज्‍यादा कमी होती है, सीराइड की मात्रा कम होती है और चक्रिय हृदय रोग घटते हैं, उन लोगों की तुलना में जो प्रति सप्‍ताह 10 मील दौड़ता है।

दौड़ने के कई मनोवैज्ञानिक लाभ भी हैं। दौड़ते समय एंडोर्फिन नामक हार्मोन शरीर में छोड़ा जाता है जो फील गुड फैक्टर की भावना देता है। धावक खुश और तनावपूर्ण कम लगता है। चूंकि दौड़ना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण गतिविधि है यह हर सत्र को पूरा करने पर उपलब्धि और गर्व की भावना देती है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए ध्यान से मिलने वाले अनगिनत लाभ और इसे करने का तरीका

दौड़ने से होने वाले अनेकों स्वस्थ लाभ

 

Running Benefits in Hindi

 
तनाव कम करता है:-
दौड़ना व्यायाम का एक आरामदायक रूप है, क्योंकि यह स्वास्थ्य को बढ़ा देता है और आपके तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत करता है:-
नियमित रूप से दौड़ने से ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी हड्डी से संबंधित रोगों के खतरे कम होते हैं, और यह आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दौड़ना हमारे पैरों और कमर की हड्डी के घनत्व में सुधार लाने में मदद करता है।
मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार लाता है:-
दौड़ना पूरे शरीर में प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस के कारण, आपके दिमाग को अधिक ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं, जो आपको काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सक्षम बनाते हैं।
ऊर्जा बढ़ाता है:-
सुबह उठते ही आपको थकान होने लगती है, इसीलिए सुबह की थकान को दूर करने के लिए आपको रोज दौड़ना शुरू कर देना चाहिए। आपको दौड़ने को अपने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्‍सा बनाना चाहिए। इससे आपकी ऊर्जा का स्‍तर बढ़ेगा और आप दिन भर अधिक क्षमता से काम कर पाएंगे।
वजन घटाता है:-
यदि आप अतिरिक्त किलो घटाना चाहते हैं, तो दौड़ना शुरू कर दीजिए। दौड़ना व्यायाम का एक उत्कृष्ट रूप है, क्योंकि यह कैलोरी को जला देता है, लेकिन चोटों से बचने के लिए धीमी गति से शुरू करें।
फायदेमंद एरोबिक व्यायाम:-
नियमित रूप से दौड़ना एरोबिक व्यायाम का एक रूप भी है, यह आपका मूड अच्छा करने में मदद करता है आप शारीरिक रूप से फिट बने रहते हैं और आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है:-
नियमित रूप से दौड़ लगाने वालों को एलर्जी, ठंड और खांसी जैसी सामान्‍य बीमारियां कम होती हैं। नियमित रूप से दौड़ लगाने से हमारा इम्‍यून सिस्‍टम बेहतर होता है, जिससे हम कई संभावित बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं।

ऊपर आपने जाने दौड़ने से होने वाले स्वस्थ लाभ। तो आज से रोजाना दौड़ना शुरू कर दीजिये क्युंकि यह आपके स्वस्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है।

Subscribe to