पेट की गैस को दूर करने के लिए घरेलु उपचार

पेट की गैस को दूर करने के लिए घरेलु उपचार

पेट की गैस की बीमारी बहुत ही आम सी समस्‍या है जो बिना उम्र देखे किसी को भी हो जाती है। गैस का बनना और बाहर निकलना सामान्य बात है। गैस ना केवल पेट में ही रहती है बल्कि यह पूरे शरीर में घूमती रहती है यहां तक की सीने तक भी पहुंच जाती है। पेट में गैस तभी बनती है जब आप सुबह भर पेट नाश्‍ता नहीं करते। यदि आपका भी पेट भूल जाता है तो आपको कुछ ऐसे उपाय आजमाने चाहिये जिससे आपको इससे छुटकारा मिल सके।

गैस वास्तव में हवा का ऑक्सीजन से और भोजन की अशुद्धियों के पाचन की वजह से तैयार होती है। इसमें से कुछ गैस डकार के माध्यम से बाहर आती है और बाकी छोटे आंत्र पथ से गुजरकर बाहर जाती है। कुछ व्यक्तियों के पेट में अतिरिक्त गैस बनती है जो उनके लिए बहुत असुविधाजनक हो सकता है । उचित आहार लेकर गैस उत्पादन में कटौती हो सकती है।

वज्रासन करने से भी पेट में गैस नहीं बनती। यह योग करने के लिये आपको खाने के बाद घुटने मोड़कर बैठ जाना चाहिये और दोनों हाथों को घुटनों पर रख लेना चाहिये। यह आसन 5 से 15 मिनट तक करें। गैस पाचन शक्ति कमजोर होने से होती है। यदि पाचन शक्ति बढ़ा दें तो गैस नहीं बनेगी। योग की अग्निसार क्रिया से आंतों की ताकत बढ़कर पाचन सुधरेगा।

आप यह भी पढ़ सकते है:- चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए घरेलु नुस्खे

पेट के गैस से बचने के लिए अच्छे सुझाव और घरेलु उपाय

  Home Remedies for Stomach Gas  
सोडा और जूस ना पिये:-
हम सोचते हैं कि सोडा पीने से पेट की गैस और दर्द गायब हो जाएंगे। लेकिन सोडे में मिला कार्बोहाइड्रेट और जूस में मिली चीनी गैस को बढावा देते हैं। ऐसा न ही करे तो आपके स्वस्थ के लिए बेहतर रहेगा।
भोजन चबा कर खाएं:-
यह बहुत जरुरी है कि आप खाने का छोटा-छोटा कौर लें और उसे पूरी तरह से चबा कर खाएं। बड़े ग्रास खाने से आपको बहुत समस्या हो सकती है। बिना चबाए और बडा़ टुकडा़ खाने से पेट में गैस बनती है। तो याद रखे की खाना हमेशा चबाकर खाए।
हर्बल चीजे खाएं:-
ऐसी कई हर्बल चीज़े हैं जिसे आप खा सकते हैं जैसे- लौंग, सौंफ, इलायची, चक्र फूल आदि। इसे यदि गरम पानी के साथ खाया जाए तो पेट में गैस नहीं बनाती और आपको पेट से सम्बंधित विकार को दूर रखती है साथ ही आपको स्वस्थ रखती है।
शक्कर से बने पदार्थ का कम सेवन करे:-
कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ मुख्य रूप से गैस पैदा करते हैं। इसलिए शक्कर से भरे खाद्य पदार्थ कम खाएं। लैक्टोज, रफ्फिनोस, सोर्बिटोल, फ्रुक्टोज ऐसी प्रकार की शक्कर गैस तैयार करती हैं। फलों के रस, नाशपाती, प्याज, मीठी टॉफी और च्युइंग गम ऐसी चीनी से भरे हैं। इसलिए ऐसे पदार्थ कम खाएं।
खूब पानी पिये:-
दिनभर में करीब 7-8 गिलास पानी पिए। पानी पीने से भी पेट की खाली जगहें भर जाती हैं इसलिये पेट में गैस नहीं बनती।
रोजाना घूमने के लिये जाएं:-
भोजन करने के बाद हल्‍की वॉक करने जरुर जाये, इससे आपका खाना अच्छी तरह पच जाता है और आपको पेट में गैस से सम्बंधित कोई भी समस्या नहीं होगी। ऐसा करने से वजन भी कम होता है।

ऊपर आपने जाने पेट में गैस बनने पर क्या करे और क्या न करे। तो आप भी अगर पेट संबंधी विकार से परेशान है तो इन् उपाय को ध्यान में रखे और स्वस्थ रहे।