आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए करे सौंफ का सेवन, जाने और भी कई फायदे

आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए करे सौंफ का सेवन, जाने और भी कई फायदे

हमारे देश में सामान्यतः सौंफ का इस्तेमाल खाना खाने के बाद में किया जाता है| हम सभी इससे परिचित है| यह लगभग हर घर में प्रयोग किया जाने वाला मसाला है। खासकर इसका इस्तेमाल अचार के मसाले में किया जाता है, इससे अचार का स्वाद बढ जाता है। इसके अलावा कुछ लोग कढ़ी, नमकीन यहाँ तक की मीठी चीज़ो में भी स्वाद बढ़ाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल करते है|

सौंफ को मसालों की रानी भी कहा जाता है| इसका पौधा पतली-पतली कोमल पत्तियों वाला होता है और इसकी उचाई बहुत कम होती है| इसके फूलो का रंग पिला होता हैं और जो फल होते है उसे ही सौंफ कहते हैं। अंग्रेजी में सौंफ को फेनल कहते हैं।

सौंफ में कैल्सियम, ताँबा, आयरन, पोटाशियम, ज़िन्क, मैग्नेशियम और भी कई महत्वपूर्ण तत्व पाये जाते है| सौंफ को खाने के कई फायदे है| इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, इसलिए गर्मियों में इसका प्रयोग बेहद लाभप्रद है| इसके अलावा मुँह की बदबू दूर करने के लिए ये एक बेहतर माउथ फ्रेशनर है|

आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन यह कैंसर जैसी समस्या को भी दूर करता है| सौंफ की मदद से त्वचा, पेट और स्तन कैंसर की संभावना को कई हद तक कम किया जा सकता है| इस लेख में जानिए और भी कई Saunf Ke Fayde in Hindi.
 

Saunf Ke Fayde in Hindi: सौंफ के स्वास्थ्य लाभ

 

Saunf Ke Fayde in Hindi

 

पाचन क्रिया बढाये

खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करने से, भोजन को ठीक तरह से पचने में मदद मिलती है| इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ रात में लेने से भी पाचनक्रिया सही रहती हैं और यह पेट में होने वाली कब्ज़ और गैस जैसी अन्य समस्या को भी दूर रखता हैं।  

आँखों की रौशनी बढाये

यदि किसी को आँखों की वजह से चश्मा लगा हो, तो उनके लिए भी Fennel Benefits लाभदायक है| इसके सेवन से आँखों की रौशनी भी बढ़ती है| इसके लिए सौंफ, मिश्री और बादाम को पीस कर पाउडर बना ले। इस पाउडर को नियमित एक से डेड चम्मच तीन बार खाए| कुछ ही दिनों में आपको फरक नजर आने लगेगा|  

पेट सम्भंदित परेशानियों से पाये छुटकारा

कई बार ज्यादा खाना खाने की वजह से पेट फूल जाता है, और मितली जैसा होने लगता है| ऐसे में सौंफ का सेवन आपके लिए फायदेमंद है| इसके सेवन के थोड़ी देर पश्चात आपको तरोताजा महसूस होने लगता है| यदि आपको बार बार यह समस्या होती है तो भुनी हुई सौंफ का सेवन दिन में 2 से 3 बार करना लाभकारी हैं।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए ठंड में अंजीर (फिग) खाने के स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ
 

उच्च रक्तचाप नियंत्रित करे

कुछ किये अध्यनों से पता चला है की सौंफ खाने पर यह लार मैं नाइट्राइट की मात्रा को बढ़ाकर प्राकृतिक तरीके से उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करती हैं। इसके अलावा सौंफ में पोटाशियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो की कोशिकाओ और बॉडी फ्लूइड के ज़रूरी तत्व में से एक है। ये तत्व हमारे शरीर में हृदय की गति और ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते है| इसलिए खाना खाने के बाद सौंफ को चबा चबाकर खाना लाभप्रद है|  

वजन घटाए

सौंफ न केवल बीमारियो से बचाती हैं, बल्कि शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए भी फायदेमंद है|, यह शरीर के मेटाबोलिज्म रेट को बढ़ा कर वजन कम करती हैं| सौंफ के साथ काली मिर्च के मिश्रण का सेवन करने से भी वजन क़म होता हैं, साथ ही यह क्लोरेस्ट्रोल के स्तर को भी कम करने में मददगार है|  

कैंसर का खतरा कम करे

सौंफ में भरपूर मात्रा में मैंगनीज मौजूद होता है। शरीर के अंदर जाने के बाद यह मिनरल एक शक्तिशाली एन्टी-ऑक्सिडेंट एन्जाइम का उत्पादन करता है जो की कैंसर की संभावना को कम करता है। सौंफ को नियमित रूप से चबाने पर त्वचा, पेट और स्तन कैंसर होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है|  

Fennel Benefits: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. त्वचा के लिए फायदेमंद: सौंफ का सेवन आपको मुहासों की समस्या से राहत दिलाता है| सौंफ में मौजूद एंटी- बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणो के कारण यह त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होती हैं| इसके नियमित सेवन से त्वचा पर दिखने वाले बढ़ते उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है|
  2. प्राकृतिक टोनर: सौंफ का इस्तेमाल आप टोनर की तरह भी कर सकते है| इसके लिए पानी में सौंफ को तब तक उबाल लो जब तक की इसका रंग बदल नहीं जाये, फिर इस मिश्रण को ठंडा करके टोनर के रूप में 15 से 20 मिनट लगाये फिर पानी से धो ले| इससे त्वचा मुलायम बनेगी और धुप से झुलसी त्वचा की टैनिंग घटेगी|
  3. नींद न आना: अगर नींद नहीं आने की समस्या हैं, तो सौंफ का काढ़ा बनाकर उसमे दूध और शहद मिलाकर पिने से नींद अच्छे से आती है|
  4. खांसी से पाये आराम: सौंफ से खांसी की समस्या भी दूर होती है, इसके लिए 2 चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच सौंफ को आधा लीटर पानी में उबाल ले, फिर इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर छान ले। इस पानी का प्रयोग दिन में कुछ घंटे के अंतराल में 2-3 बार करने से खांसी की समस्या दूर हो जायेगी।
ऊपर आपने जाना Saunf Ke Fayde in Hindi. यदि आपको ऊपर दी गयी कोई भी समस्याए है तो इसका उपयोग जरूर करे|
Subscribe to