Home Remedies for Freckles: झाइयां जड़ से दूर करने के आसान घरेलू उपचार

Home Remedies for Freckles: झाइयां जड़ से दूर करने के आसान घरेलू उपचार

व्यक्ति को त्वचा से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं होती है जिसमे से एक है झाइयों की समस्या। झाइयां चेहरे की सुंदरता को खराब कर देती है। जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में भी कमी आने लगती है।

झाइयों का होना त्वचा से संबंधित समस्या होती है। झाइयां गहरे कत्थई या फिर काले रंग की होती है। त्वचा का धूप के संपर्क में आना, हार्मोनल चेंजेस होना इसके मुख्य कारण है।

संतुलित आहार न लेने और अपने चेहरे की सही देखभाल न करने से भी झाइयो की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही तनाव और चिंता के कारण भी आप इस समस्या से प्रभावित हो सकते है।

झाइयों को दूर करने के लिए पुराने ज़माने से ही कई घरेलू उपायों का सहारा लिया जाता है। जानते है Home Remedies for Freckles क्या है?

Home Remedies for Freckles in Hindi: त्वचा की झाइयां दूर करें

How-to-Get-Rid-of-Freckles-Naturally

झाइयों को दूर करने में सहायक टमाटर

  • टमाटर में त्वचा की किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने का गुण पाया जाता है।
  • उपयोग के लिए एक टमाटर ले ले और उसे पीसकर उसका पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट का उपयोग प्रभावित त्वचा पर करे। साथ ही 2 से 3 मिनट तक चेहरे पर हलके हांथो से मालिश करे।
  • फिर 15 मिनट के लिए सूखने दे और साफ पानी से चेहरे को धो ले।

फ़ायदेमंद पपीता

  • झाइयों को दूर करने के लिए पपीता बहुत ही लाभकारी होता है।
  • इसके लिए पपीते के गूदे को चेहरे पर लगा ले।
  • फिर धीरे धीरे पपीते को चेहरे पर रगड़े।
  • इतना करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।
  • यह झाइयो को दूर करके चेहरे को ग्लोइंग भी बनाता है।

गुणकारी मुल्तानी मिट्टी

  • मुल्तानी मिटटी त्वचा के लिए बहुत फायदा करती है।
  • झाइयों के लिए मुल्तानी मिटटी के साथ बेसन, हल्दी मिला ले और पानी मिलकर इसका पेस्ट बना ले ।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले और फिर आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले।
  • झाइयो को दूर करने के साथ साथ यह चेहरे की रंगत में निखार भी लाती है।

झाइयों में असरकारी नींबू का रस

  • नींबू आसानी से घरों में उपलब्ध होता है।
  • झाइयों को दूर करने के लिए पहले एक नींबू ले फिर उसके दो भाग कर ले।
  • उसके बाद उसके रस को चेहरे पर लगाए ।
  • 15 मिनट सूखने के बाद चेहरे को धो ले।
  • झाइयो को दूर करने के लिए इसे नियमित रूप से लगाए।

झाइयो को दूर करने में मददगार आलू

  • आलू एक ऐसी सब्जी है जो की 12 महीने उपलब्ध रहती है।
  • झाइयों पर इसके उपयोग के लिए पहले आलू को छील ले और फिर उसकी 1 स्लाइस काट ले।
  • फिर बर्तन में थोड़ी छाछ ले ले। उस छाछ में आलू के स्लाइस को डुबोकर उसे झाइयो पर लगाए और 5 मिनट तक मालिश करते रहे।
  • नियमित रूप से इसे करने पर झाइयां दूर हो जाती है।
Subscribe to