Jal Jeera for Weight Loss: स्वादिष्ट जल जीरा पिए और चुटकियों में वजन घटाएं

Jal Jeera for Weight Loss: स्वादिष्ट जल जीरा पिए और चुटकियों में वजन घटाएं

अधिकांश लोगों को जलजीरा पीना अच्छा लगता है। जल जीरा एक पेय पदार्थ है जिसका स्वाद बहुत ही चटपटा होता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। अधिकांश लोग जलजीरे का सेवन गर्मी से बचने के लिए करते है।

जलजीरे का पानी पीने से केवल गर्मी से राहत नहीं मिलती है बल्कि पेट की समस्याओं जैसे अपच, एसिडिटी आदि को भी दूर करने में मदद मिल जाती है। साथ ही यह शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाने में मदद करता है।

जलजीरे का पानी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। यह आसानी से बन जाता है। यह एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक की तरह कार्य करता है।

जलजीरे का पानी पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी होते है यह स्वाद के साथ साथ वजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए जानते है Jal Jeera for Weight Loss.

Jal Jeera for Weight Loss: जानिए कैसे वजन घटाने में सहायक है जलजीरा

Jal-Jeera-for-Weight-Loss-in-Hindi

मोटापा कम करने में सहायक

  • जलजीरे के पानी में शरीर की चर्बी को ख़त्म करने की ताकत होती है। यह शरीर से फेट को बाहर निकालने में मदद करती है।
  • यदि आप दिन में दो बार भी जलजीरे के पानी को पीते है तो इससे आपको भूख नहीं लगती है। जिसके कारण आप कम वसा का ग्रहण करते है। इस तरह आप मोटापे से राहत पा सकते है।
  • जलजीरे का पानी पीने से पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है जिसके कारण पेट की समस्याएं नहीं रहती है। मोटापे के लिए पेट की समस्याएं भी एक कारण होती है जो की इस पानी के सेवन से दूर हो जाती है।

कैसे बनाये घर पर जलजीरा

जलजीरे के पानी का सेवन करने के लिए आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते है। आइये जाने इसे घर पर कैसा बनाया जाता है।

आवश्यक साम्रग्री

  • पुदीना और धनिया के पत्ते
  • निम्बू - 3
  • रायता वाली बूंदी - आधा कप
  • अदरक का टुकड़ा - एक इंच
  • भुना हुआ जीरा - 2 चम्मच
  • हींग - एक चुटकी
  • काली मिर्च - 3/4 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक - आधा चम्मच

जल जीरा बनाने की विधि

  • सबसे पहले पुदीने और धनिये के पत्ते को साफ पानी से अच्छी तरह से धो ले। फिर पुदीने और धनिये के पत्ते के साथ अदरक को अच्छी तरह से ग्राईंडर में बारीक पीस ले।
  • इसके बाद इसे किसी बर्तन में निकाल ले। फिर उसमे हींग, काला नमक, सेंधा नमक, काली मिर्च, भुना हुआ जीरा भी अच्छी तरह से मिला ले।
  • अब इस मिश्रण में चार कप पानी भी मिला ले इसके बाद निम्बू का रस मिला दे।
  • इस तरह हो गया तैयार आपका चटपटा जलजीरा पानी।
  • इसके पानी में आप अपने स्वादानुसार भी साम्रगी की मात्रा को मिला सकते है।

उपरोक्त विधि को अपनाकर आप जल जीरा पानी घर पर ही बना सकते है साथ ही इसका नियमित सेवन करने से अपने वजन को भी कम कर सकते है।

अन्य फायदे

मोटापा को कम करने के अतिरिक्त भी जलजीरा पानी के फायदे होते है जो निम्न है

मितली की समस्या

  • मितली की समस्या को दूर करने के लिए भी जीरे का पानी फ़ायदेमंद होता है।
  • जब भी किसी को मितली आती है तो जीरे का पानी पिलाने से वह दूर हो जाती है।
  • विशेषकर गर्भावस्था के दौरान मितली की समस्या ज्यादा होती है उस समय महिला यदि जलजीरे के पानी का सेवन करती है तो यह मितली से राहत मिलती है।

आयरन की कमी को दूर करे

  • आपको बता दे कि जीरे में आयरन की मात्रा अधिक होती है।
  • जिसके कारण यदि शरीर में आयरन की कमी होती है तो जलजीरे के पानी को पीने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।
  • आयरन की कमी से कई समस्याएं उत्पन्न होती है जैसे हाँथ पैरों में दर्द, हड्डियों में दर्द आदि। साथ ही रक्त की कमी भी दूर हो जाती है।
  • एनीमिया भी आयरन की कमी से होता है जिसके कारण यह समस्या भी जीरे के पानी के कारण नहीं होती है।

विटामिन सी की कमी को दूर करे

  • जलजीरे का पानी बनाते समय उसमे अमचूर पाउडर और निम्बू का भी उपयोग किया जाता है।
  • इन दोनों में ही विटामिन सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिसके कारण शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं हो पाती है।
  • साथ ही विटामिन सी प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है जो बीमारियों से शरीर के बचाव में सहायक होता है।

मासिक धर्म में सहायक

  • महिलाओं को मासिक धर्म के समय होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए भी इसका सेवन करना लाभकारी होता है।
  • पेट दर्द की समस्या हो दूर करता है। मासिक धर्म के दौरान पेट में अधिक गर्मी हो जाती है जिस कारण जलजीरे का पानी पेट की गर्मी को दूर करने का कार्य भी करता है।
  • इसलिए मासिक धर्म के समय इस प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो आप जलजीरे के पानी का सेवन कर सकती है।

डिहाइड्रेशन से बचाये

  • शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।
  • गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने लगती है।
  • जलजीरे का पानी शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं हो पाती है।
  • कोल्ड ड्रिंक आदि के स्थान पर आप जलजीरे का सेवन करे इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।

गैस की समस्या

  • कुछ लोगो को गैस की समस्या अक्सर बनी रहती है जिससे वह खुद तो परेशान रहते है साथ ही उनके कारण उनके आस पास वाले लोग भी परेशान हो जाते है।
  • गैस की समस्या को दूर करने के लिए जलजीरे का पानी पिए।

कब्ज और एसिडिटी

  • कब्ज और एसिडिटी को दूर करने के लिए भी जलजीरे का पानी एक बहुत ही अच्छा विकल्प होता है।
  • यदि कब्ज या एसिडिटी होने पर आप इसका सेवन करते है इनसे जल्दी ही निजात मिल जाता है।

इस तरह आप मोटापा के साथ साथ अन्य समस्याओं को भी जलजीरे के पानी के सेवन से दूर कर सकते है।

नोट- जलजीरा को बाजार से खरीदने की अपेक्षा घर पर ही बनाये। यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

Subscribe to