Vitamin C Benefits In Hindi- अनेक रोगो का रामबाण इलाज

Vitamin C Benefits In Hindi- अनेक रोगो का रामबाण इलाज

विटामिन्स हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरुरी है।  विटामिन् से सिर्फ शरीर को भीतरी रूप से ही नहीं बल्कि बाहरी रूप से भी बहुत फायदा होता है। मानव शरीर के सामान्य कामकाज के लिए Vitamin C बहुत आव्यशक है। ये हमारे शरीर में रासनायिक क्रियाओ को करने में सहायता प्रदान करता है। जैसे की तंत्रिकाओं तक सन्देश पहुचाना या फिर ऊर्जा को प्रवाहित करना ।

यह झुर्रियां भगाने में भी मददगार है। फिटनेस फार्मूला के अंतर्गत विटामिन्स को खास तौर पर शामिल किया जाता है। यह एक एस्कॉर्बिक अम्ल होता है, जो की हर तरह के सिट्रस फल में जैसे निम्बू, संतरा, अमरुद, मौसम्बी आदि में पाया जाता है। आइए जाने Vitamin C Benefits In Hindi और इसके कार्य के बारे में।

क्यों जरुरी है विटामिन सी

विटामिन सी (Vitamin C) का कार्य

यह आपके शरीर के सबसे छोटे इकाई या सेल (cell) को बांध के रखता है। इससे शरीर के विभिन्न अंग को आकार बनाने में मदद मिलती है। यह शरीर के बल्ड वेस्सल या खून की  नसों (रक्त वाहिकाओं, blood vessel) को मजबूत बनाता है।

ये बात शायद बहुत कम लोग जानते होंगे की इसके एंटीहिस्टामीन गुणवत्ता के कारण, यह सामान्य सर्दी-जुकाम में भी दवा का काम कर सकता है।

विटामिन सी के स्रोत

विटामिन सी खट्टे रसदार फल जैसे की आंवला, नारंगी, नींबू, संतरा, बेर, बिल्व, कटहल, शलगम, पुदीना, अंगूर, टमाटर, आदि एवं अमरूद, सेब, केला,मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलाई, बंदगोभी, हरा धनिया, और पालक में पाया जाता है। इसके अलावा दालें भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं।

VITAMIN-C

विटामिन सी से होने वाले लाभ -

उच्चरक्त चाप (HighBlood Pressure)में फायदेमंद

जिन लोगो को उच्चरक्त चाप की शिकायत है। उन्हें अपने आहार में रोज विटामिन सी का डोज लेना ही चाहिए| यह नसों और मांसपेसियों को फैला देती है| यहाँ तक की इससे हाइपरटेंशन से होने0020वाले नुकसान से भी बचा जा सकता है।

विटामिन सी से पाये मजबूद दांत

विटामिन सी के अभाव में मसूड़ों से खून बहता है, दांत दर्द हो सकता है, दांद मसूढ़ों में ढीले हो सकते हैं या निकल सकते हैं इसलिये अपने आहार में विटामिन सी को जरूर शामिल किजिये।

फ्री रैडिकल्स

विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। फ्री रेडिकल्स से त्वचा पर जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती हैं और शरीर के अंग डैमेज होने लगते हैं इसलिये आपको अपने आहार में विटामिन सी से भरे फल जरुर खाने चाहिये।

कैंसर(Cancer)

विटामिन सी हर तरह का कैंसर पैदा होने से रोकता है। यह शरीर में एंटीबॉडी बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

You may also like:- Amla Benefits in Hindi: अनेकों रोगों की एक दवा आंवला

सर्दी-जुखाम (Cough and Cold)

कई लोगों का यह कहना होता है कि यह सर्दी को और भी ज्यादा बढा सकता है लेकिन कई रिसर्च में यह सामने आया है की सामान्‍य सर्दी-जुखाम में भी यह बहुत फायदेमंद होता है।

शारीरिक संरचना

विटामिन सी शरीर के अंदर की हर कोशिका को बनाने में योगदान देता है। वे लोग जिनके अंदर विटामिन सी की कमी हो जाती है उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती है और त्वचा भी लूज हो जाती है।

अन्य लाभ:-

  1. विटामिन सी शरीर को कई तरह की बीमारियो से बचाता है, साथ ही सांस संभंदी बीमारियो और पाचन संभंदी समस्याओ से भी निजाद दिलाता है।
  2. विटामिन सी की कमी के कारण कई बीमारिया जैसे मोटियाबंद, चर्मरोग, रक्त का पतला होना, भूक न लगना इत्यादि हो सकती है।
  3. विटामिन सी के मदद से हड्डियों को जोड़ने वाला कोलाजेन पधार्त, रक्त वाहिकाएं, कार्टिजेल आदि अंगो का पूर्ण रूप से निर्माण संभव है।
  4. लोह तत्वों को भी विटामिन सी से ही आधार मिलता है।
  5. विटामिन सी आँखों के रोग ग्लूकोमा से आँखों का बचाव करता है।
  6. विटामिन सी शरीर के लिए बहुत आव्यशक है| इसकी कमी से कई रोगो के होने की सम्भावना बढ़ जाती है। विटामिन सी संतुलित मात्रा में खाना फायदेमंद है।
  7. विटामिन सी कोलेस्ट्रोल को भी काबू में रखता है।
  8. विटामिन सी शरीर में एक रसायन सेरटोनिन के बनने मे महत्पूर्ण भूमिका निभाता है। और सेरटोनिन नामक रसायन हमारी नींद के लिए बेहद जरुरी है।

इसके अभाव के लक्षण

इसके अभाव में मसूडों से खून बहता है, दांत दर्द हो सकता है, दांद ढीले हो सकते हैं या निकल सकते हैं।स्किन या चर्म में भी चोट लगने पर अधिक खून बह सकता है, रुखरा हो सकता है। यहाँ तक की इसके अभाव से आपको भूख भी कम लगेगि। बहुत अधिक विटामिन के अभाव से स्कर्वी (scurvy) हो सकता है।

बहुत अधिक खाने से बचे

अब आप इससे होने वाले फायदे जान गए है तो जरूर आप इसको अपनी रोजाना वाली डाइट में शामिल करेंगे, लेकिन आपको इस बात का ख्याल रखना है की इसको बहुत ज्यादा अधिक भी ना खाया जाये|

इससे शरीर के विभिन्न अंगों में, जैसे कि गुर्दे में, दिल में और अन्य जगह में, एक प्रकार का पथरी हो सकती है| इससे पैशाब में जलन या दर्द हो सकता है, या फिर पेट खराब होने से दस्त हो सकता है। इसके अलावा आपको खून में कमी या एनिमीया (anemia) की भी शिकायत हो सकती है।

Subscribe to