Life After Divorce: फ़िक्र को कहें बाय बाय और तलाक के बाद ऐसे जीए अपनी जिंदगी

Life After Divorce: फ़िक्र को कहें बाय बाय और तलाक के बाद ऐसे जीए अपनी जिंदगी

शादी एक ऐसा बंधन होता है जिसे हर पति और पत्नी को ख़ुशी के साथ निभाना होता है। यह दो इंसानों के साथ साथ दो परिवारों को भी नज़दीक लाने का कार्य करते है। पति पत्नी का रिश्ता जीवन पर्यन्त चलता रहता है। लेकिन इस रिश्ते के बीच सुख और दुःख आते ही रहते है।

हर घर में मनमुटाव और तनाव की स्थिति कभी कभार आ ही जाती है। लेकिन कई बार आपसी तनाव और कई अन्य कारणों की वजह से पति और पत्नी के रिश्ते के बीच तलाक आ जाता है। तलाक एक ऐसा शब्द है जो शादी जैसे रिश्ते को तोड़ देता है।  

तालक पति और पत्नी दोनों के लिए सही नहीं होता है। इससे दोनों को ही नुकसान होता है लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओ को ही होता है।  

कुछ लोगो समझते है की तलाक के बाद जिंदगी पर फूल स्टॉप लग जाता है। लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है। आप तलाक के बार भी अपनी लाइफ को दोबारा शुरू कर सकते है। इसके लिए जानते है Life After Divorce के बारे में।  

Life After Divorce: जाने तलाक के बाद खुद को कैसे संभाले और कैसे जियें खुशहाल जीवन

कैसे सामना करें तलाक का: How to Deal with Divorce?

तलाक के बाद जीना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं। जानते है आपको किन चीजों को याद रखना चाहिए।

हिम्मत न हारे

  • बहुत से ऐसे लोग होते है जो की After Divorce जीवन से हार मान लेते है। उन्हें लगता है की उनकी जिंदगी अब ख़त्म हो गयी है और वह अब कुछ नहीं कर सकते है।
  • आपको बता दे की आपका जीवन केवल तलाक तक सीमित नहीं है आप तलाक के बाद भी एक अच्छी जिंदगी जी सकते है।
  • जीवन में कठिन परिस्थितियां आती रहती है लेकिन आपको उनसे हार नहीं मानना चाहिए बल्कि उन परेशानियों का सामना डट कर करना चाहिए।
  • यदि आप पहले ही डर जायेंगे तो हार जायेंगे इसलिए कभी भी डरे नहीं, हिम्मत ना हारे।

आत्मविश्वास को बनाये

  • तलाक के बाद लोगो के आत्मविश्वास में भी कमी आ जाती है।
  • जिसके कारण वह अपने कामों को भी सही से नहीं कर पाते और उनका मन किसी भी काम में नहीं लगता है।
  • इसलिए आपको चाहिए की आप अपने आत्मविश्वास को बनाये रखे। तभी आप दुनिया के साथ चल सकते है और अपनी लाइफ को फिर से शुरू कर सकते है। साथ ही अच्छे से और अपने तरीके से जीवन जीना भी सीख सकते है।

खुद को न ठहराए जिम्मेदार

  • कई लोग तलाक के लिए खुद को ही जिम्मेदार मानते है।
  • तलाक की वजह जो भी हो। अब आपको खुद के बारे में सोचना है और ऐसा नहीं है की केवल आपकी गलती के कारण ही तलाक होता है इसमें दोनों ही जिम्मेदार हो सकते है।
  • इसलिए इस तरह की भावना को खुद पर हावी ना होने दे नहीं तो आप इसी चिंता में रहेंगे और अपने आगे के जीवन को सही से नहीं जी सकेंगे।
  • आपको चाहिए की आप पुरानी बातों को भूल कर अपनी नई शुरुआत करे।

खुद के लिए भी निकाले समय

  • शादी के बाद आप अपने बारे में सोचना बंद कर देते है जिसके कारण आप क्या है और आप क्या चाहते है इसे आप नज़रअंदाज़ कर देते है।
  • लेकिन यदि आप तलाक ले चुके है तो अब आपको खुद के बारे में सोचना है। आप क्या कर सकते है उसके बारे में सोचना चाहिए।
  • अपने जीवन की शुरुआत करने के लिए यह बहुत ही ज़रुरी है। ऐसा करने से आपको पता चलेगा की आप भी किसी से कम नहीं है आप खुद के दम पर भी बहुत कुछ कर सकते है।

परिस्थितियों से न भागे

  • कई बार हम अपने बारे में ना सोच कर यह सोचते है की समाज क्या सोचेगा, लोग क्या सोचेंगे? इन सबके कारण आप वर्तमान परिस्थितियों से भागने लगते है।
  • आपको अपनी परिस्थितियों से भागना नहीं चाहिए क्योंकि आप जितना इनसे दूर जायेंगे वह आपके पीछे ही आएगी। इसलिए आपको इनका सामना करना चाहिए।

Life After Divorce for Women

तलाक के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाओ की स्थिति कुछ ज्यादा ही दयनीय होती है क्योंकि समाज महिला पक्ष ही तलाक के लिए जिम्मेदार मानता है फिर गलती किसी की भी हो। तलाक के बाद महिला को समाज बुरी दृष्टि से भी देखते है जो की सही नहीं है। यह इसलिए होता है क्योंकि वह महिला को कमजोर समझते है।

कमजोर ना बने

  • महिला को चाहिए की वह तलाक के बाद कमजोर न हो क्योंकि यदि वह कमजोर होती है तो कोई भी उनका फायदा उठा सकता है।
  • इसलिए आपको चाहिए की आप निडर होकर परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी आगे की जिंदगी को खुशनुमा बनाये
  • आपका तलाक हुआ है इस बात के लिए यह नहीं समझना चाहिए की इससे आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
  • आपको खुश रहना चाहिए और यह यह सोचना चाहिए की एक बुरा समय आया था जो की अब चला गया। जो भी हुआ है वह अच्छे के लिए हुआ है तभी आप अपनी आगे की जिंदगी को खुशनुमा तरीके से जी सकेंगी।
  • आपको पुरानी बातों के बारे में नहीं सोचना चाहिए। आपके पति से संबंधित बातों और यादों को भी भूल जाना चाहिए क्योंकि यह आपके दुःख को फिर से ताजा कर सकते है। इससे आपको केवल कष्ट ही होगा। इसलिए बीती बातों को याद ना करे।
  • आपको चाहिए की आप अपने पुराने दोस्तों और अपने करीबियों के साथ समय बिताएं। ऐसा करने से आपको अच्छा लगेगा और आप पुरानी बातों को जल्दी ही भूल सकेंगी। साथ ही आपको जीवन जीने की इच्छा भी जागृत होगी।

तालक पति और पत्नी दोनों के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन यदि आपने किसी कारणवश तलाक लिया है तो आपको आपकी इच्छा को छोड़ना नहीं चाहिए। बहुत से लोग सोचते है की अब उनके जीवन का अंत हो गया। लेकिन ऐसा नहीं है जीवन में आपको कई अच्छे और बुरे मोड़ मिलेंगे। आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए और उनका सामना करना चाहिए। आपके पास एक ही जीवन है जिसे आपको बहुत अच्छे से जीना है यह आप पर निर्भर करता है की आप अपने जीवन को किस तरह से जीना चाहते है।

उपरोक्त टिप्स को याद रखे और तलाक के बाद भी अपनी जिंदगी को एक नई दिशा ले। आप किसी के लिए प्रेरणा भी बन सकते है।

Subscribe to