Slip Disc Cure: उठने बैठने में होती है परेशानी तो हो जाए सतर्क, ये हो सकती है स्लिप डिस्क

Slip Disc Cure: उठने बैठने में होती है परेशानी तो हो जाए सतर्क, ये हो सकती है स्लिप डिस्क

हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। यह शरीर के लिए एक आधार का कार्य करती है। लेकिन यदि रीढ़ की हड्डी में परेशानी आ जाये तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस लेख में हम आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं पर कुछ जानकारी दे रहे है। जिसके बारे में  जानकारी रखना बहुत ज़रुरी होता है। जी हाँ हम बात कर रहे है स्लिप डिस्क की।

बहुत से लोगो ने इसका नाम तो सुना ही होगा लेकिन यह क्या होती है इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। इसीलिए बहुत सारे लोग इस समस्या के होने के लक्षणों को भी पहचान नहीं पाते हैं और इसका उचित इलाज नहीं करवा पाते हैं।

स्लिप डिस्क की परेशानी रीढ़ की हड्डी में होती है जिसके कारण व्यक्ति को खड़े होने, चलने, बैठे आदि में समस्या आने लगती है। इसे आप घरेलू उपचार से भी ठीक कर सकते है। घरेलू उपाय भी इसके लिए असरदार होते है। आईये इसके लिए जानते है Slip Disc Cure के बारे में विस्तार से।

Slip Disc Cure: जाने स्लिप डिस्क की समस्या क्या होती है, इसके लक्षण और घरेलू उपचार

क्या है स्लिप डिस्क: Slipped Disc?

  • रीढ़ की हड्डी को मज़बूती देने और उसे सहारा देने के लिए बहुत ही छोटी छोटी डिस्क होती है जो की गद्देदार भी होती है।
  • जिसके द्वारा रीढ़ की हड्डी को आधार मिलता है और आप झटको से बच पाते है। लेकिन यदि इस डिस्क को नुकसान होता है तो यह टूट जाती है या फिर इसमें सूजन भी आ जाती है।
  • रीढ़ की हड्डी में पायी जाने वाली इन डिस्क में इस तरह की समस्या को ही स्लिप डिस्क कहा जाता है।
  • इन गद्देदार डिस्क में तरल पदार्थ होता है। जो की बाहर की तरफ निकलने लगता है। यह पदार्थ रीढ़ की हड्डी पर दबाव भी बनाता है।
  • कई बार यह तरल पदार्थ उम्र बढ़ने पर सूखने भी लग जाता है। इसके अलावा यह डिस्क टूट भी सकती है।
  • इन वजहों से पैरों में दर्द होने लगता है, साथ ही पैरों के सुन्न पर जाने की समस्या भी आ जाती है।

स्लिप डिस्क के लक्षण

  • हाथों पैरों में दर्द का होना
  • खड़े होने में दर्द होना साथ ही बैठने में भी दर्द का अनुभव होना
  • रात के समय दर्द का अधिक होना
  • मांसपेशियों में कमज़ोरी होना
  • झुनझुनी और जलन महसूस होना

उपरोक्त लक्षण आपको स्लिप डिस्क के कारण हो सकते है।

क्या है उपचार? Slip Disc ka Ilaj

स्लिप डिस्क के उपचार के लिए आप कुछ घरेलू उपाय को भी अपना सकते है जैसे

व्यायाम है लाभकारी

  • व्यायाम शरीर को स्वस्थ तो बनाता है साथ ही शरीर को फिट रखने में भी मदद करता है। यदि आपको स्लिप डिस्क की समस्या हो रही है तो आपको व्यायाम करना चाहिए।
  • आप चाहे तो व्यायाम के लिए डॉक्टर से भी सलाह ले सकते है की किस तरह का व्यायम आपके लिए सही रहेगा।
  • साथ ही यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो आपको स्लिप डिस्क जैसी समस्याएं नहीं होंगी।

सेंधा नमक करे इस समस्या को दूर

  • सेंधा नमक भी स्लिप डिस्क की समस्या के लिए लाभकारी होता है। इसके उपचार के लिए लिए सेंधा नमक के पानी से स्नान करने से यह समस्या दूर हो जाती है।
  • साथ ही इसके पानी से स्नान करने से मांसपेशियों की ऐठन भी दूर हो जाती है।

सरसो के तेल का उपयोग

  • सरसो का तेल भी दर्द के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए सरसो के तेल में कुछ लहसुन की कलियों को डाल दे और उन्हें गर्म कर ले। तेल के अच्छे से गर्म होने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दे।
  • जब तेल हल्का गर्म हो तो उस समय इस तेल से अपनी कमर पर मालिश करे। ऐसा करने से राहत मिलती है और दर्द दूर हो जाता है।

काली मिर्च के साथ लौंग का उपयोग

  • काली मिर्च के साथ लौंग का उपयोग करने से भी स्लिप डिस्क की परेशानी को कम किया जा सकता है।
  • इसके लिए पांच काली मिर्च ले लें और उसी मात्रा में लौंग को भी ले लें। फिर इन दोनों को अच्छी तरह से पीस लें। इसका पाउडर तैयार हो जायेगा।
  • इसके बाद जब भी आप चाय कर सेवन करे उस समय इस पाउडर को भी डालकर चाय का सेवन करे। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दर्द दूर हो जाता है और राहत मिलती है।

नमक की सिकाई

  • नमक दर्द को दूर करने के लिए बहुत ही असरकारी होता है। इसलिए स्लिप डिस्क की समस्या से निजात पाने के लिए आप नमक का उपयोग कर सकते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नमक को एक पोटली में बांध लें।
  • इस बात का ध्यान रखे की जब आप नमक को पोटली में रख कर हल्का गर्म कर ले। फिर इस पोटली को प्रभावित स्थान पर रख कर सेक करे। ऐसा करने से दर्द दूर होता है और आपको दर्द से आराम मिलता है।

Slip Disk Treatment at Home के अन्य उपाय

  • उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त आप गर्म पानी से तौलिये को भिगो कर प्रभावित स्थान पर भाप ले सकते है यह भी दर्द को दूर करने के लिए असरकारी उपाय होता है।
  • साथ ही आप नारियल के तेल से मसाज भी कर सकते है यह भी फ़ायदेमंद होता है। नियमित रूप से मालिश करने से दर्द में आराम मिलता है।
  • स्लिप डिस्क की समस्या गलत तरीके से बैठने के कारण भी होती है। इसलिए आपको ज़रूरी है की जब भी आप बैठे तो सही तरीके से बैठे। ताकि आपकी रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव न आये और आपको स्लिप डिस्क की परेशानी ना हो।
  • आपको चाहिए की आप अपनी दैनिक क्रिया कलाप में भी परिवर्तन करे साथ ही पौष्टिक खाना खाये ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे और आपको किसी भी प्रकार की समस्या ना आये क्योंकि ज़रूरी विटामिन की कमी के कारण भी स्लिप डिस्क की समस्या हो सकती है।

आपको बता दे की यह बीमारी नहीं है लेकिन यदि इसका उपचार नहीं किया जाता है तो आपको चलने, उठने, बैठने आदि में परेशानी होने लगती है। साथ ही यदि यह दर्द लगातार बना रहता है तो इससे अन्य समस्याएँ भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए इसका उपचार करना भी ज़रुरी है। इसलिए अपनी रीढ़ की हड्डी को सुरक्षित रखिये और उपरोक्त उपायों को ध्यान में रखे। फिर भी यदि आपको किसी तरह की समस्या आती है तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते है।

Subscribe to