जानिए कोर मांसपेशियों की कमजोरी के लक्षण और बचाव

जानिए कोर मांसपेशियों की कमजोरी के लक्षण और बचाव

वो जमाना अलग था जब सिर्फ बड़े बूढ़ों को हीं मांसपेशियों की कमजोरी से जुडी समस्याओं सामना करना पड़ता था। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में इस समस्या से कोई भी ग्रसित हो सकता है।

अगर आप अपने आपको हमेशा स्वस्थ और मजबूत रखना चाहते हैं तो आपको अपनी मांसपेशियों को मजबूती जरूर देना होगा। मुख्य रूप से आपको आपकी कोर मांसपेशियों को मजबूत बनाना होगा।

आपका कोर बहुत सारी मांसपेशियों का समूह होता है, ये 29 होते हैं, जो शरीर के केंद्र में स्थित होते हैं। इन्हे हम आम भाषा में पावरहाउस भी कहते हैं।

आज हम इस लेख में विस्तार से जानेंगे उन लक्षणों के बारे में जिससे हम जान सकते हैं कि हमारी कोर मांसपेशियां कमजोर हो रहीं हैं। अपनी मांसपेशियों को अब मज़बूती देने की जरुरत आन पड़ी है। जानिए Signs of Core Muscles weakness.

Signs of Core Muscles weakness: क्या आपकी कोर मांसपेशियां कमजोर हो रही है?

Signs-of-Core-Muscle-Weakness

आइये जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जिनसे पता चलता है कि आपकी मांसपेशियां कमजोर है।

गलत शारीरिक मुद्राएं

  • सोने और बैठने की ख़राब पोस्चर अर्थात मुद्राएं आपकी कोर मांसपेशियों के कमजोर होने की संभावनाएं बढ़ाती हैं।
  • पेट और पीठ के निचले भाग की मांसपेशियाँ जो रीढ़ की हड्डी को अपनी सही स्थिति में स्थिर रखने में मदद करते है, इनमे ताकत का आभाव होने पर मुद्राएं गलत हो जाती हैं।

कमर के निचले हिस्से में दर्द

  • कमर के निचले हिस्से में दर्द महसूस करना भी एक लक्षण है आपके कोर मांसपेशियों के कमजोर होने का।
  • जब आपका कोर मजबूत और संतुलित ना हो जैसा कि वो होना चाहिए तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपके लुम्बर स्पाइन का करवेचर बदल गया हो ।
  • ऐसा होने पर थोड़े दवाब से भी आपकी रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियां दर्द से परेशान हो जाएंगी।

कमजोर हाथ और पैर

  • हाथ और पैर में कमजोरी महसूस करना भी कोर मांसपेशियों के कमजोर होने के लक्षण हो सकते हैं।
  • अगर आप गेंद फेकने या पंच करने में परेशानी महसूस करते हैं तो इसका मतलब है आपके कोर को और मजबूत करने की जरुरत है।

पेट को खाली करने में असमर्थ होना

  • कोर मांसपेशियों के कमजोर होने का एक लक्षण है पेट खाली कर पाने में असमर्थ होना।
  • एक गहरी सांस ले, सांस छोड़ते समय नाभि को अपनी रीढ़ की हड्डी की तरफ खींचे, कुछ देर उसी अवस्था में रहकर 10 तक की गिनती करें, आखिर में करें।
  • अगर आप 10 तक की गिनती खत्म होने तक ये नहीं कर पाते हैं तो आपके कोर के कमजोर होने की संभावनाएं ज्यादा हैं।

एक्सरसाइज करने में असमर्थता

  • एक्सरसाइज करते समय तुरंत थक जाना भी आपके कोर की कमजोरी दर्शाता है।
  • एक्सरसाइज या इस जैसे किसी भी शारीरिक शक्ति लगाने वाले कार्य में तुरंत थक जाना, 30 सेकेण्ड से ज्यादा किसी भी जिम पोस्चर में नहीं रह पाना आपकी कमजोर मांसपेशियों के ही कारण होता हैं।

क्या है मांसपेशियों की कमजोरी का इलाज ?

जब हम ज्यादा शारीरिक काम करते हैं या ज्यादा चलते फिरते हैं तो अक्सर हमारी मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है जिससे हमें दर्द का सामना करना पड़ता है। जब हम दर्द वाले जगह पर मालिश करते हैं तो हमे दर्द से निजात मिलता है। और भी ऐसे कई कार्य हैं जिसे कर के आप मांसपेशियों की कमजोरी में राहत महसूस कर सकते हैं।

  • मांसपेशियों की कमजोरी में सिकाई बहुत राहत देता है, नहाते समय गर्म पानी से नहाने पर पुरे शरीर की सिकाई हो जाती है।
  • जैतून या नारियल के तेल में एक चम्मच लाल मिर्च का पाउडर मिलाकर गर्म करें फिर उसे ठंडा कर के मांसपेशियों की समस्या वाले स्थान पर लगाएं, राहत मिलेगी।
  • एक ग्लास पानी में थोडा सेब का सिरका मिलाकर पीने से मांसपेशियों की समस्यायों से राहत मिलती है।
  • मांसपेशियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपना मोटापा कम करना चाहिए। इससे भी ये समस्याएं दूर होती हैं।
  • मैग्नीशियम की कमी से ज्यादातर मांसपेशियों की समस्याएं होती हैं, तो इन समस्यायों से निदान के लिए आपको अपने आहार में कद्दू के बीज, काली बिन्स, काजू, बादाम आदि शामिल करना चाहिए।
  • शरीर के मांसपेशियों को व्यायाम और आराम दोनों की जरुरत होती है, अतः पूरा व्यायाम और पूरा आराम जरूर करे।
  • मसाज करने से शरीर का ब्लडप्रेसर सही हो जाता है जिससे मांसपेशियों को राहत मिलती है। मसाज के लिए अच्छे तेलों का प्रयोग करना चाहिए, तो असर दोगुना हो जाता है।
Subscribe to