Jeera water for weight loss: मोटापे को कम करने का अचूक उपाय

Jeera water for weight loss: मोटापे को कम करने का अचूक उपाय

जीरा एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर घर में पाया जाता है। ये बहुत ही लाभकारी होता है और खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होता है।

यदि आप मोटापे को लेकर परेशान है और इसके निजात के लिए घरेलु उपाय ढूंढ रहे है तो जीरा का पानी इसके लिए एक अचूक उपाय हो सकता है। जीरे के पानी के नियमित सेवन से वजन को कम किया जा सकता है।

जीरा कई गुणों से भरपूर होता है। यदि जीरे के पानी को सुबह-सुबह पिया जाए तो यह वजन को तो कम करता है साथ ही इससे धीमी मेटाबोलिजम की मरम्मत, कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

इस गुणकारी जीरे के पानी को आप आसानी से घर पर बना सकते है और इसका सेवन कर सकते है। जानते है Jeera water for weight loss के बारे में विस्तार से।

Jeera water for weight loss: जानिए जीरे के पानी के फायदे और बनाने की विधि

Jeera-Water-for-Weight-Loss

कैसे बनाये जीरे का पानी

  • आवश्यक सामग्री
  • जीरा दो चम्मच
  • एक ग्लास पानी

विधि

  • जीरे का पानी बनाने के लिए दो चम्मच जीरा ले और उसे एक ग्लास पानी में डाल कर रात भर रख दे ताकि वह अच्छी तरह भीग जाए।
  • इसके बाद सुबह के समय इसे अच्छे से उबाल ले।
  • उबालने के बाद इसे आप खाली पेट चाय की तरह पी लें।
  • बचे हुए जीरे को आप चाहें तो चबा भी सकते है।
  • ध्यान रखे की इसके सेवन के एक घंटे बाद ही आप कुछ खा सकते है, ऐसा करने से लाभ जल्दी मिलेगा।
  • इसका नियमित सेवन करने से शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी घटती है।

जीरे के पानी के फायदे

पाचनशक्ति में सुधार

  • जीरे के पानी का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है।
  • पाचन क्रिया का सही रूप से कार्य न करना भी मोटापे का एक कारण है।
  • शोध के द्वारा यह पता चला है कि जीरे का पाचन एंजाइमों पर उत्तेजक प्रभाव पड़ता है और इससे सूजन भी कम हो जाती है।

विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में लाभकारी

  • जीरे के पानी का नियमित सेवन करने से शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है।
  • शरीर में विषाक्त पदार्थ होने के कारण सूजन हो सकती है, तनाव का स्तर बढ़ सकता है, कब्ज, अपच और वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।
  • जीरा का पानी शरीर में विष के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया में तेजी आती है।

कम कैलोरी

  • एक चम्मच जीरे में सात कैलोरी होती है।
  • यदि आप जीरे के पानी का नियमित सेवन करते है तो आप ज्यादा कैलोरी कन्जुम नहीं करते है।
  • जिसके कारण भी आपका वजन नहीं बढ़ता है।

इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है

  • जीरे का पानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है। जिसके कारण मधुमेह जैसी बीमारी की सम्भावना कम होती है।
  • वजन को बढ़ाने में शर्करा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिसे जीरे के पानी द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है।
Subscribe to