How to Reduce Cholesterol Naturally: इन तरीको से करे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित

How to Reduce Cholesterol Naturally: इन तरीको से करे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित

आजकल की अनियमित जीवन शैली हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है जिसके कारण व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है।

हमारा शरीर सही रूप से कार्य कर सके इसके लिए कोलेस्ट्रॉल का कम होना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति को कई बीमारियां हो रही है। आज देखा जाये तो अधिकांश लोग कोलेस्ट्रॉल से होने वाली समस्याओं से ग्रसित है।

कोलेस्ट्रॉल जिसे पित्तसांद्रव भी कहा जाता है यह मोम के समान पदार्थ होता है। यकृत से कोलेस्ट्रॉल उत्पन्न होता है। शरीर में हार्मोन्स और विटामिन D के निर्माण में कोलेस्ट्रॉल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में उपस्थित वसा को पचाने में भी सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली समस्याओं से बचने के लिए आप प्राकृतिक उपाय भी अपना सकते है । इसके लिए जानते है How to Reduce Cholesterol Naturally.

How to Reduce Cholesterol Naturally: जानिए कोलेस्ट्रॉल को काबू करने के उपाय

How-to-Reduce-Cholesterol-Naturally

कोलेस्ट्रॉल के कारण

कुछ ऐसे कारण होते है जिससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या उत्पन्न होती है जैसे -

  • मोटापा
  • नियमित व्यायाम ना करना
  • असंतुलित भोजन
  • चिंता और तनाव से ग्रसित रहना

कोलेस्ट्रॉल संतुलन के लिए व्यायाम

  • कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने के लिए व्यायाम करना बहुत ही अच्छा होता है।
  • व्यायाम में वेट ट्रेनिंग और बर्स्ट ट्रेनिंग एचडीएल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।
  • इसके अतिरिक्त आप योग के माध्यम से भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते है।
  • ज्यादा मोटापा होना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण होता है जिसे आप व्यायाम और योग के द्वारा कम कर सकते है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए आवश्यक तेल

  • लैवेंडर तेल का उपयोग कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
  • इस तेल से तनाव का स्तर कम हो जाता है। जिसके चलते कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।
  • इसके अतिरिक्त साईप्रस आयल और रोजमेरी आयल भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाये रखने में सहायक होते है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए लाभकारी जड़ी-बूटियां

  • जड़ी बूटियों का सेवन शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है ।
  • इसलिए अपने दैनिक आहार में रोजमेरी, हल्दी और तुलसी जैसी चीजों को शामिल करे।
  • इनमे एंटीऑक्सिडेंट होते है जो की हृदय की सुरक्षा करते है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए लहसुन का उपयोग

  • लहसुन का सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  • इसके सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
  • लहसुन में सल्फर युक्त यौगिकों की मदद से धमनियों को साफ किया जाता है।

मछली का तेल

  • कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ओमेगा -3 वसा महत्वपूर्ण होता है
  • मछली के तेल में ओमेगा -3 वसा भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है।

अन्य जानकारी

  • शराब का सेवन ना करे क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या उत्पन्न करता है।
  • कैफीन से दूरी रखे।
  • अधिक मात्रा में मिठाई और चॉकलेट के सेवन से बचे।
Subscribe to