Weight Gain After Marriage: जाने क्यों बढ़ने लगता है शादी के बाद लोगों का वजन

Weight Gain After Marriage: जाने क्यों बढ़ने लगता है शादी के बाद लोगों का वजन

अक्सर आपने बड़े बूढ़ो को यह कहते सुना ही होगा है की शादी के बाद महिलाओं का वेट बढ़ जाता है। पर क्या आपने कभी ऐसा सोचा है की ये क्यों होता है? लोग जो कह रहे है उसमे कितनी सच्चाई है? आपको बता दे अधिकांश महिलाओं के साथ शादी के बाद ऐसी समस्याएं आती ही है। बहुत ही कम महिलाएं ऐसी होती है जिनका शादी के बाद वेट वैसे का वैसे ही रहता है।

ऐसा नहीं है की इस प्रकार की समस्या सामान्य जीवन जीने वाली महिलाओं को आती है। शादी के बाद वेट गेन तो कई सेलिब्रेटी ने भी किया है जैसे की विद्या बालन, रानी मुखर्जी आदि। जबकि इनकी लाइफ बहुत ज्यादा ग्लैमरस होती है फिर भी वेट गेन हो ही जाता है।

शादी के बाद वज़न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें शादी के बाद लाइफ स्टाइल में आने वाले बदलाव, खानपान में बदलाव, गर्भधारण की प्रक्रिया से गुजरने की वजह तथा यौन संबंधों के बनने की वजह से भी वेट बढ़ सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे है जिसके कारण शादी के बाद महिलाओं के वजन में वृद्धि होने लगती है। इस लेख को पढ़ कर आप इससे जुड़ी जानकारियाँ ग्रहण कर लेंगी जिससे महिलाओं का वज़न शादी के बाद बढ़ने लगता है। पढ़िए Weight Gain After Marriage.

Weight Gain After Marriage: इस तरह बढ़ता है शादी के बाद महिलाओं का वजन

Weight-Gain-After-Marriage-in-Hindi

जब कोई आपसे पूछे की Why Weight Increases After Marriage तो इसके जवाब में आप किसी एक कारण को नहीं इंगित कर सकते हैं। दरअसल इसके कई कारण होते है। आइये जानते है कुछ मुख्य कारण जिसकी वजह से शादी के बाद वजन में वृद्धि होने लगती है।

तनाव है इसका मुख्य कारण

  • वजन के बढ़ने में तनाव भी जिम्मेदार होता है। तनाव होने से वजन अपने आप वज़न बढ़ने लगता है।
  • शादी से पहले लड़कियों को घर की जिम्मेदारियों का प्रेशर उतना नहीं रहता जितना की शादी के बाद होता है। फिर चाहे वह लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज, चिंता तो बनी रहती है की ससुराल में किस तरह से घर को संभालना है।
  • यदि आप घर के काम करने के साथ साथ नौकरी भी करती है तो आप की मुश्किलें और भी बढ़ जाती है क्योंकि आपको नौकरी और ससुराल में तालमेल बैठाने में परेशानी आती है। जिसके कारण भी आप तनाव में रहती है।
  • साथ ही इस बात की भी चिंता रहती है की परिवार वालों का व्यवहार कैसा होगा? उनके साथ किस प्रकार से सामंजस्य बैठाना है? इस प्रकार की चिंताए होने लगती है।
  • तनाव होने से खानपान भी प्रभावित होता है जिसके कारण वजन में वृद्धि होती है।

अनियमित खानपान का होना

  • शादी से पहले आप अपने खानपान का खुद ख्याल रखती हैं और समय पर अपना भोजन ग्रहण करती हैं पर शादी के बाद आपको अपने परिवार का ख्याल रखना होता है इसलिए आपकी रूटीन लाइफ बदल जाती है जिससे खानपान समय पर नहीं हो पाती है।
  • शादी के बाद आप अपना बहुत सारा समय तो किचन में खाना बनाने में निकाल देती है और जिस समय आपको खाना खा लेना चाहिए वह समय निकल जाता है।
  • आप अपने पति को अपने परिवार वालों और बच्चों को तो सही समय पर खाना खिला देती है पर खुद समय पर खाना नहीं खा पाती है।
  • गलत समय पर खाना खाने से भी मोटापा बढ़ने लगता है। इस कारण भी महिलाएं शादी के बाद मोटी हो जाती है।
  • इसलिए थोड़ा सा समय अपने लिए भी निकाल ले जिससे आप मोटे होने से बच सकते है। हो सके तो बीच बीच में थोड़ा थोड़ा खाते रहे। जिससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और आप मोटी भी नहीं होंगी।

खाने की पसंद में बदलाव

  • शादी से पहले आपको जो पसंद है आप वही खाना खाते है और जितना आपको अच्छा लगता है उतना ही खाना खाना पसंद करते है परन्तु शादी के बाद ऐसा नहीं हो पाता है।
  • आपको अपने पार्टनर और परिवार वालों की पसंद का खाना बनाना पड़ता है और खाना पड़ता है।
  • जिसके कारण यदि आप कम तीखा और कम ऑयली खाना खाते थे और आपके ससुराल में लोग ऑयली खाना पसंद करते है तो यह आपके वजन को बढ़ा देता है
  • साथ ही नयी नयी शादी होने पर कपल्स बाहर खाना खाना पसंद करते है, पार्टियों में जाते है। जिसके कारण भी वजन में वृद्धि होने लगती है।
  • नयी नयी शादी होने पर महिलाएं बोलने में संकोच करती है जिस कारण भी वह ज्यादा खाना खा लेती है। साथ ही पति के साथ मिलकर खाने से भी ज्यादा खाना खाने में आ जाता है जिसका पता नहीं चल पाता है।

मोटापे का दबाव कम होना

  • शादी से पहले हर लड़की की मेंटालिटी होती है की वह पतली रहे ताकि उसको अच्छा लड़का मिल सके।
  • लेकिन शादी हो जाने के बाद इस प्रकार की कोई भी चिंता नहीं रहती है जिसके चलते महिलाएं अपने फिगर की देखभाल पर ध्यान देना छोड़ देती है।
  • साथ ही अपने खाने पर भी ध्यान नहीं देती जिस कारण भी वजन बढ़ने लगता है।
  • शादी के बाद भी थोड़ा सा समय निकाल कर खुद को मेन्टेन रखना ज़रूरी होता है ताकि आप मोटे न हो पाए क्योंकि मोटे होने से कई परेशानियां बढ़ जाती है। इसलिए जितना संभव हो सके खुद का भी ख्याल रखे।

खुद पर ध्यान ना देना

  • शादी से पहले खुद पर ध्यान देने के लिए काफी समय होता है जिसमे आप जिम जाना, डाइट फॉलो करना आदि काम करते हैं लेकिन जब शादी हो जाती है तो बहुत ही कम महिलाएं जिम जा पाती है।
  • शादी के बाद महिलाएं घर के कामों में इतना व्यस्त हो जाती है की उनके पास खुद के लिए भी टाइम नहीं रह पाता है और वह खुद का फिगर मेंटेन नहीं रख पाती है। यह भी वजन बढ़ने का कारण बनता है।

उपरोक्त कारणों के चलते शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। जिसके कारण वह मोटी होती जाती है और अपना फिगर ख़राब करती है। गर्भावस्था भी इसकी एक मुख्य वजह होती है। गर्भावस्था के दौरान आपका खास ख्याल रखा जाता है और आप मोटी होती जाती है। प्रेग्नेंसी के बाद भी खुद का ध्यान ना देने से मोटापा बढ़ा ही रहता है। वह कम नहीं हो पाता है। प्रेग्नेंसी के बाद भी कुछ डाइट फॉलो करनी चाहिए और कुछ व्यायाम करना चाहिए ताकि आप अपने फिगर को सही रख सके।

नोट- महिलाओं को चाहिए की शादी के बाद शुरू से ही अपने लिए थोड़ा समय निकाले और योग या फिर व्यायाम करे ताकि यह आपके फिगर को सही रख सके और साथ ही खुद को स्वस्थ भी रख सके। आप जब मेंटेन रहेंगी तब आप अपने काम को आसानी से पूरा कर पायेगी इसलिए अपने खानपान पर भी ध्यान दे क्योंकि जब आप स्वस्थ्य रहेंगी तभी आप अपने परिवार वालों की भी सही ढंग से देखभाल कर सकेंगी।

Subscribe to