सर्दियों में वजन के बढ़ने की ये हैं 5 वजहें, रखे इनका ध्यान

सर्दियों में वजन के बढ़ने की ये हैं 5 वजहें, रखे इनका ध्यान

सर्दियों का मौसम ऐसा होता है जो की अधिकांश लोगो को पसंद होता है। इस मौसम में कम्बल से बाहर निकलने का मन नहीं करता है। सर्दियाँ ऐसी होती है जब गरमा गर्म चीजें खाने का मन करने लगता है, खासकर तली हुयी और मसालेदार चीजें।

इस मौसम में हमारी रोज़मर्रा के क्रियाकलाप में भी परिवर्तन होता है। सर्दियों के कारण शरीर का उतना व्यायाम नहीं हो पाता जितना की शरीर को आवश्यक होता है।

सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्या ज्यादा देखने में आती है, क्योंकि सर्दियों के आते ही अधिकतर लोगो में आलस आने लगता है। और जैसा की हम जानते है वजन बढ़ने से कई प्रकार की समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती है जैसे की हृदय सम्बन्धी रोग, डायबिटीज़ आदि।

इसलिए सर्दियों में भी अपनी सेहत का ख्याल ज़रूर रखे और ऐसी आदतों को त्याग दे जिससे आपके वजन में वृद्धि हो सकती है। यहाँ जानिए 5 Reasons of Weight Gain in Winters.

5 Reasons of Weight Gain in Winters - सर्दियों में इन कारणों से बढ़ता है वजन

Bad-Habits-That-Lead-to-Weight-Gain-in-Winters

वसा वाले पदार्थो का सेवन

  • तली और मसालेयुक्त भोजन का सेवन कम करे, क्योंकि यह आपके वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।
  • आपको ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे आपकी सेहत तो अच्छी रहे साथ ही साथ आपके शरीर की चर्बी न बढ़े।
  • इसके लिए आप हरी सब्ज़ियाँ और सलाद को अपने नियमित भोजन में शामिल कर सकते है।

व्यायाम की कमी

  • कई लोग ठंड आने पर रोज व्यायाम नहीं करते है। व्यायाम की कमी के चलते शरीर में फैट बढ़ने लगता है।
  • सर्दियों में अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए व्यायाम एक अच्छा माध्यम होता है।
  • व्यायाम करने से शरीर के तापमान भी नियंत्रित रहता है जो की ठंड के लिए भी लाभकारी होता है।

अल्कोहल का सेवन

  • शराब में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है जिसके कारण वजन बढ़ता है।
  • इसलिए शराब का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचे।
  • साथ सी शराब के सेवन से सेहत पर भी असर होता है इसलिए इससे दूर ही रहे।

अत्यधिक नींद

  • सर्दियों में नींद ज्यादा आने लगती है जिसके चलते हम ज्यादा सो जाते है। यह भी वजन बढ़ने का कारण होता है।
  • नींद ज्यादा होने से आलस भी आने लगता है जिस कारण शारीरिक गतिविधियाँ कम हो जाती है और वजन बढ़ जाता है।

दुग्ध उत्पाद का सेवन

  • दूध का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। परन्तु सर्दियों में इसका सेवन कम ही करना चाहिए। क्योंकि यह आपके वजन को बढ़ा सकता है।
  • इसके अतिरिक्त सेवन से बलगम में भी वृद्धि होती है। बलगम बनने से भी मोटापा बढ़ता है।

ऊपर बताई गयी सभी बातों का ध्यान रखे रखे और सर्दी में अपने शरीर का ख्याल रखे ताकि आप स्वस्थ रहकर सर्दियों का अच्छे से आनंद उठा सके।

Subscribe to