क्या आप पेट के बल सोते हैं? तो हो जाए सतर्क, झेलने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

क्या आप पेट के बल सोते हैं? तो हो जाए सतर्क, झेलने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

जैसा की आप सब जानते है की सोना सेहत के लिए कितना फ़ायदेमंद होता है और सोने से दिन भर की थकान दूर हो जाती है। एक ताज़गी की अनुभूति होती है और शरीर में फुर्ती भी आती है।

पर्याप्त नींद लेने से थकान से साथ साथ तनाव भी दूर होता है और आपके स्वास्थ पर सकारात्मक असर छोड़ता है। अब तो आप जान ही गए होंगे कि सोना आपके और आपके स्वास्थ के लिए कितना ज़रूरी होता है।

अच्छी और गहरी नींद के साथ यह जानना भी ज़रुरी होता की आपका सोने का तरीका आपकी सेहत पर कैसा असर दाल रहा है, क्या ये लाभकारी है या नुकसानदेह है! कहीं आप अपने सोने के तरीके से शरीर को नुकसान तो नहीं पंहुचा रहे है?

कुछ लोगो को पेट के बल सोने से सुकून मिलता है पर क्या आप जानते है इससे आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। जानिए Sleeping on Stomach Side Effects.

Sleeping on Stomach Side Effects: पेट के बल सोने से होने वाली परेशानियां

Sleeping-On-Your-Stomach-is-Bad-For-You

गर्दन में अकड़न और दर्द

  • आपने कई बार सुना होगा की कई लोगो को गलत तरीके से सोने के कारण गर्दन में दर्द, अकड़न या फिर गर्दन की नस खिच जाने की परेशानी से दो चार होना पड़ता है।
  • पेट के बल सोने के कारण गर्दन में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है।
  • आपको बता दे कि पेट के बल सोने के कारण सिर और स्पाइन एक सीध में नहीं रह पाते है, जिसके कारण गर्दन में दर्द होने लगता है।
  • गर्दन का दर्द दूर करने के उपाय आप यहां जान सकते है।

पाचन तंत्र पर असर:

  • पेट के बल सोने से पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है, जिसके कारण पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है।
  • पेट के बल सोने के कारण पाचन शक्ति भी धीरे धीरे कमजोर होती चली जाती है।

रीढ़ की हड्डी पर प्रभाव

  • पेट के बल सोने से पीठ और रीढ़ की हड्डी में खिचाव आता है, और शरीर का अधिकांश वजन शरीर के मध्य भाग पर आ जाता है, जिसके कारण रीढ़ की हड्डी अपनी प्राकृतिक अवस्था में नहीं रह पाती है और उसमे दर्द होने लगता है।
  • रीढ़ की हड्डी में खिंचाव होने से यह शरीर के अन्य भागों पर भी खिचाव पैदा करता है।

मिर्गी रोगियों के लिए हानिकारक

  • शोध से यह पता चला है की जिन लोगो को मिर्गी की समस्या होती है उनको पेट के बल बिलकुल नहीं सोना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से उनकी अचानक मृत्यु होने की सम्भावना ज्यादा होती है।
  • मिर्गी की बीमारी एक मस्तिष्क से संबंधित बीमारी है और पेट के बल सोने से रक्त का संचार अच्छे से नहीं हो पाता है, जिसके कारण बार बार दौरे पड़ने लगते है।

चेहरे पर असर

  • पेट के बल सोने से चेहरे की मांसपेशियाँ दब जाती हैं, जिसके कारण उसमे रक्त संचार नहीं हो पाता है।
  • शोध से पता चला है कि पेट के बल सोने से चेहरे की सुंदरता कम होती है और चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है।
Subscribe to