Garlic Benefits for Cancer: कैंसर जैसे रोगों से लड़ने में सक्षम है लहसुन

Garlic Benefits for Cancer: कैंसर जैसे रोगों से लड़ने में सक्षम है लहसुन

हम अपने भोजन में कई ऐसी चीजों का उपयोग करते है जो भोजन को स्वादिष्ट तो बनाती है ही साथ ही हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। उन्ही कई चीज़ो में लहसुन का नाम भी शामिल है।

लहसुन कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अधिकतर लोग इसका उपयोग भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते है। लहसुन में प्रोटीन, विटामिन, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन के तत्व मौजूद रहते है।

लहसुन में सल्फ़्यूरिक एसिड की भी विशेष मात्रा पायी जाती है। इसके उपयोग से कई बीमारियों को दूर किया जा आ रहा है। इसका उपयोग प्राचीन काल से ही औषधियों के रूप में भी किया जाता आ रहा है।

लहसुन का प्रतिदिन नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। एलिसिन नामक एंटीबायोटिक लहसुन में उपस्थित होता है जिसके कारण कई रोगों से बचाव होता है। लहसुन का सेवन कैंसर जैसे रोगों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जानते है Garlic Benefits for Cancer के बारे में।

Garlic Benefits for Cancer: लहसुन से दूर करें कैंसर का खतरा

Garlic-Cures-Cancer

कैंसर की सम्भावना 80% कम

  • कैंसर को एक भयानक बीमारी के रूप में जाना जाता है।
  • इस बीमारी के लिए यदि लहसुन का सेवन किया जाए तो कैंसर होने की सम्भावना को 80% तक कम किया जा सकता है।
  • लहसुन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर कैंसर होने की संभावना को कम करता है।
  • लहसुन में उपस्थित एलिसिन तत्व फेफड़े के कैंसर से बचाव करता है।

क्या कहती है रिसर्च

  • शोघ के दौरान पता चला है की लहसुन का सेवन करने से लंग कैंसर से बचाया जा सकता है।
  • रिसर्च में यह भी पता चला है की लहसुन के सेवन से जो लोग धुम्रपान करते है उनको भी कैंसर होने का खतरा कम होता है।
  • अगर आप धुम्रपान करते हैं तो अपने फेफड़ों को कैंसर से बचाने के लिए रोज लहसुन का सेवन करना चाहिए।
  • रिसर्च से यह भी पता चला की यदि लहसुन की पर्याप्त मात्रा का सेवन किया जाए तो पैंक्रिएटिक कैंसर होने की सम्भावना को आधा किया जा सकता है।
  • लहसुन के लिए चीन में भी एक शोघ किया गया जिसमे पता चला की यदि लहसुन और सेलेनियम का प्रतिदिन सेवन किया गया तो पेट के कैंसर होने की सम्भावना 52 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

अन्य रोगों से बचाव

  • इसके अतिरिक्त लहसुन जोड़ों के दर्द को ठीक करने में असरकारी होता है।
  • हृदय से संबंधित रोगों को दूर करने में भी यह सहायक है।
  • इससे उच्च रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • लहसुन पेट सम्बन्धी विकारों को दूर करता है और दाँतो में हो रहे दर्द को ठीक करता है।
  • यह फंगल इन्फेक्शन से बचाव करता है और एलर्जी से छुटकारा दिलाता है।
  • यदि लहसुन का सेवन नियमित किया जाए तो इससे तनाव को भी दूर किया जा सकता है।
Subscribe to