How to Get Thick Eyebrows: भौहों को घना बनाए और पेंसिल लगाने से छुटकारा पाए

How to Get Thick Eyebrows: भौहों को घना बनाए और पेंसिल लगाने से छुटकारा पाए

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए दमकती त्वचा के साथ साथ मोटी और घनी भोहों का होना भी ज़रुरी होता है। यदि आपने एक अच्छा मेकअप किया है परन्तु आपके भोहे घनी नहीं है तो आपका चेहरा उतना आकर्षक नहीं दिखता जितना की दिखना चाहिए

भोहे घनी और मोटी होने पर यह आँखों को भी आकर्षित बनाती है। भोहों को घना बनाने के लिए पेन्सिल का उपयोग भी किया जाता है।

परंतु कभी कभी ऐसी परिस्थिति आ जाती है जब आपके पास पेन्सिल लगाने का समय भी नहीं होता है या फिर उस समय पेन्सिल उपलब्ध नहीं होती है। साथ ही पेंसिल लगी भोहे हर वक्त अच्छी भी नहीं लगती है।

यदि आपकी भोहे पतली और हलकी है तो आप घरेलू उपाय अपना सकती है जिससे आपकी भोहे कम समय में मोटी और घनी दिखने लगेगी। जानते है How to Get Thick Eyebrows.

How to Get Thick Eyebrows: चाहते है भौहों को बढ़ाना तो करे ये उपाय

Ways-to-Grow-Thick-Eyebrows-Naturally

एलोवेरा जेल

  • प्रतिदिन एलोवेरा जेल को भोहों पर लगाने से यह काली और घनी होती है।
  • इसलिए सोने से पहले भोहों पर एलोवेरा जेल लगाकर हलके हांथो से मालिश करे।

जैतून का तेल

  • भोहों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए जैतून का तेल भी बहुत लाभकारी होता है।
  • जैतून के तेल की कुछ बुँदे लेकर इसे अपनी भोहों पर लगाए फिर धीरे धीरे मसाज करे इससे भोहे जल्दी बढ़ने लगेगी।

अरंडी का तेल

  • अरंडी का तेल भोहों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए एक उत्तम तेल माना जाता है।
  • इसका उपयोग पुराने ज़माने से किया जाता आ रहा है और यह आसानी से दुकानों पर उपलब्ध रहता है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए रात को सोने से पहले भोहों पर इसे लगाए और मसाज करे।
  • फिर पूरी रात इसे लगा रहने दे। सुबह के समय गुनगुने पानी से धो ले।

नारियल तेल

  • यदि आपकी भोहे हलकी है तो नारियल का तेल आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
  • इसके उपयोग से भोहे घनी और काली होती है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए नारियल के तेल की कुछ मात्रा लेकर इसे भोहों पर लगा ले।
  • फिर हलके हांथो से मालिश करे।

दूध

  • दूध का उपयोग कर भोहों को घना करना भी एक प्रभावी प्राकृतिक तरीका होता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए दूध में रुई को भिगो ले और फिर भौहों पर रगड़ें।
  • इसे आप अपनी सुविधा अनुसार जब भी समय मिले तब लगा सकते है।

अन्य उपाय

  • गुनगुने पानी को रोज दिन में 2 बार रूई में भिगोकर आइब्रो पर लगाएं। साथ ही हलके हांथो से लगभग 10 मिनट तक मसाज करे।
  • भोहों की ग्रोथ के लिए अंड़े की जर्दी भी बहुत ही असरकारी होती है। इसके लिए सप्ताह में 2 बार भौहों पर इसे लगाए। इससे भोहे घनी होंगी।
  • नींबू का उपयोग करना सबसे सरल होता है। इसके लिए एक टुकड़ा काटकर अपनी भौहों पर लगाए।
  • प्याज़ का रस लगाने के लिए इसे भोहों पर लगाकर 5 मिनट तक मालिश करे और बाद में पानी से धो ले।
  • बादाम के तेल से भोहों की मालिश करने पर भी भोहे काली और घनी होती है।
Subscribe to