Home Remedies For Lice: इन करामाती घरेलू नुस्खों से सिर में होने वाले जू को कहें बाय बाय

Home Remedies For Lice: इन करामाती घरेलू नुस्खों से सिर में होने वाले जू को कहें बाय बाय

आप जानते ही होंगे की जू हमारे सिरों पर अपना घर बना के कैसा आतंक मचती है। जू यदि सिर में आ जाये तो परेशान करके रख देती है। उन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इनके आतंक से लोग बहुत डरते है। यदि एक भी जू (Hair Insects) सिर में आ जाये तो वह उसी सिर में अपना पूरा परिवार बना लेती है। जू हमारे शरीर का खून पीकर जिंदा रहते है और साथ ही वृद्धि भी करते है।

जू ज्यादातर बच्चों के सिर को अपना निशाना बनाती है क्योंकि बच्चे सही ढंग से अपने सिर का ख्याल नहीं रख पाते और उन्हें नहीं पता चल पाता है की कब जू उनके सिर में आ गयी।

यदि किसी एक व्यक्ति के सिर में जू आ गयी तो यह घर के अन्य सदस्यों के सिर में भी चली जाती है। इसलिए इन्हे दूर करना बहुत ही ज़रुरी होता है।

बाजार में जू को हटाने के लिए कई शेम्पू और तेल भी उपलब्ध है परन्तु कभी कभी इतने असरकारी नहीं हो पाते है। इसके लिए आप घरेलू उपायों की भी मदद ले सकते है। इस लेख में हम आपको बताएँगे की की किस तरह आप जू से छुटकारा पा सकती है। जानते है Home Remedies For Lice.

Home Remedies For Lice: इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर के भगाये अपने सर से जू

Home-Remedies-For-Lice-in-Hindi

जैतून के तेल से भगाये जू

सिर से जू को भगाने के लिए जैतून का तेल बहुत ही असरकारी होता है। आप इस तेल की मदद ले सकती है। यह तेल जू को मारने का कार्य करता है।

उपयोग विधि

  • जैतून के तेल का उपयोग करने के लिए जब आप सोने जा रहे हो तब सोने से पहले जैतून के तेल को अपने सिर में अच्छी तरह से लगा ले। फिर अपने सिर को तौलिये या फिर शॉवर कैप की मदद दे कवर कर दे। इसके बाद सुबह आप अपने बालों पर कंघी करे।
  • आपके बालों से जू मरी हुई नीचे गिरेगी। अच्छी तरह से कंघी करने के बाद बालों को शेम्पू से धो ले।

नीम का करे उपयोग

नीम कीटाणुनाशक होती है। इसके कड़वेपन से जू भी दूर भागते है। Lice Removal के लिए इसका उपयोग करना भी असरकारी होता है।

उपयोग विधि

  • आप जू को दूर करने के लिए नीम का तेल या फिर नीम का भी इस्तेमाल कर सकती है।
  • इसके लिए आप नीम की कुछ पत्तियों को ले। फिर उसे पीसकर उसका रस निकाल ले। इस रस को कुछ देर के लिए बालों में लगा कर रखे। ऐसा करने से जू मर जाती है। फिर कंघी की सहायता से आप मरी हुई जू को बाहर निकाल सकती है।
  • इसके अतिरिक्त बाजार में नीम का तेल भी उपलब्ध है आप उसे भी बालों में लगा सकती है। यह भी Lice in Hair को मारने में सक्षम होता है।

लहसुन की गंध जू को भगाये

लहसुन का उपयोग करके भी जू को भगाया जा सकता है। जू लहसुन की तेज गंध को सहन नहीं कर पाती है और मर जाती है।

उपयोग विधि

  • लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए कुछ लहसुन की कलियों को लेकर उसका पेस्ट बना ले।
  • फिर उसमे कुछ बुँदे निम्बू के रस की भी डाल दे।
  • फिर इस पेस्ट को बालों पर लगाए और कुछ देर के लिए लगा रहने दे।
  • कुछ देर के बाद बालों को हलके गरम पानी से धो ले। ऐसा करने से जू मर जाती है।

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल

एप्पल साइडर विनेगर भी जू को निकालने में मदद करता है। आप इसका भी इस्तेमाल कर सकती है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए आधा कप पानी ले और उसमे आधा कप एप्पल साइडर विनेगर डाले।
  • इस मिश्रण को बालों पर लगाए। इसे लगाने के कुछ मिनट बाद अपने बालों पर कंघी करे। आपको मरी हुई जू मिलेंगी।
  • यह भी बहुत ही आसान प्रक्रिया होती है जू को मारने की।

नमक से दूर भागे जू

नमक तो हर घर में आसानी से मिल जाता है। साथ ही यह जू को भगाने में भी मदद करता है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए एक कप में एक चौथाई कप नमक ले लें और उसमे सिरका भी मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को अपने बालों पर स्प्रे की सहायता से लगाए। इसके बाद सिर को शावर केप से कवर कर ले।
  • कुछ देर के बाद अपने बालों को शेम्पू से धो ले। कुछ दिन इसे नियमित रूप से करने से जू चली जाती है।

नारियल तेल करे जू का सफाया

सिर से जू को साफ करने के लिए नारियल का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह जू को बढ़ने से रोकता है और उन्हें पैदा नहीं होने देता है।

उपयोग विधि

  • इसके लिए सबसे पहले अपने बालों पर सेव का सिरका लगा ले फिर कुछ देर के लिए वैसे ही रहने दे।
  • अब उसके बाद नारियल का तेल लगाए। इसके बाद अपने सिर को शावर केप या फिर तौलिये की मदद से कवर कर दे।
  • इसके बाद शेम्पू से बालों को धो ले। ऐसा करने से सारे जू मर जाते है।

पेट्रोलियम जेली का उपयोग

जू को ख़त्म करने के लिए पेट्रोलियम जेली भी फ़ायदेमंद होती है।

उपयोग विधि

  • पेट्रोलियम जेली को अपने सिर के स्केल्प पर लगा ले।
  • ध्यान रखे की इसकी एक मोटी परत को ही लगाए और इसे रात को सोने से पहले लगाए। फिर तौलिये की मदद से अपने सिर को ढक लें।
  • सुबह बालों से पेट्रोलियम जेली को निकालने के लिए बेबी ऑयल का उपयोग कर सकते है। इसके बाद अपने बालों को कंघी करे। ऐसा करने से मरी हुए जू बाहर आ जाते है।
  • इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करे। आपके सिर के सारे जू ख़त्म हो जायेंगे।

उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त आप जू को दूर करने के लिए बेबी ऑइल का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह भी सिर से जू को निकालने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त टी ट्री ऑयल की भी मदद ले सकते है।

नोट- उपरोक्त उपायों को एक बार करने से यदि जू पूरी तरह से ख़त्म नहीं हो रही है तो इन्हे नियमित रूप से तब तक करे जब तक की जू सिर से ख़त्म ना हो जाए। यह प्रक्रियाएं नुकसानदायक नहीं होती है।

Subscribe to