Neem Ke Fayde: औषधीय गुणों से भरे नीम से मिलते हैं कई सारे स्वास्थ्य लाभ

Neem Ke Fayde: औषधीय गुणों से भरे नीम से मिलते हैं कई सारे स्वास्थ्य लाभ

हम हिंदुस्तानी प्राचीन काल से ही प्रकृति के बहुत करीब रहते आये हैं। इसीलिए प्राकृतिक तौर पर इलाज किये जाने की विधि आयुर्वेद का हम लोगों ने बहुत ज्यादा उपयोग किया है। हम कई सारे औषधीय पौधों का उपयोग अपने उपचार हेतु करते आएं हैं इन पौधों में एक प्रमुख पौधा है नीम।

नीम में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं और इन्हीं गुणों की वजह से इसका उपयोग कर के कई प्रकार के बीमारियों का उपचार किया जाता है। नीम के पेड़ को हमारे देश में 'गांव का दवाखाना' के नाम से भी जाना जाता है। अपने औषधीय तत्वों की वजह से यह पिछले करीब चार हजार वर्षों से भी अधिक वक़्त से उपयोग में लाया जा रहा है।

नीम को संस्कृत भाषा में ‘अरिष्ट’ के नाम से भी जाना जाता है, और इसका अर्थ “श्रेष्ठ, पूर्ण एवं कभी ख़राब न होने वाला” होता है। नीम का वैज्ञानिक नाम Azadirachta indica होता है और आजकल इसका इस्तेमाल पूरे विश्व में कई सारे असाध्य बीमारियों स बचाव के लिए किया जाता है।

नीम के उपयोग से कई सारी बीमारियों से राहत मिलती है। इसकी सहायता से मधुमेह की समस्या में राहत मिलती है साथ ही इसमें शक्ति-वर्धक एवं मियादी रोगों से बचाव के गुण भी होते। इसके पत्तों में बैक्टीरिया से बचाव के गुण मौजूद होते है जिसकी मदद से मुंहासे, छाले, खाज-खुजली, एक्जिमा आदि को दूर करने में मदद मिल जाती है। इस पेड़ का हर हिस्सा बहुत फ़ायदेमंद होता है इसी कारण संस्कृत भाषा में इसे “सर्व-रोग-निवारिणी” अर्थात ‘सभी रोगों की दवा” के नाम से भी जाना जाता है। आज के लेख में पढ़ें Neem Ke Fayde.

Neem Ke Fayde: नीम है स्वास्थ्य के लिए अति लाभदायक, जाने इसके फायदे

Neem-Ke-Fayde-in-Hindi

नीम का पेड़ विश्व के लगभग हर देश में मिल जाता है पर मुख्य रूप से यह एक भारतीय मूल का हर ऋतू में फलने फूलने वाला पेड़ है। आयुर्वेद में तो इस पेड़ का अपना अलग महत्व होता है। कई असाध्य बीमारियों से निजात दिलाने वाला नीम का पेड़ पूरे साल भर हरा भरा बना रहता है। नीम ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बल्कि यह हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

चलिए अब जानते हैं Neem ke Benefits in Hindi:

नीम के पेड़ का हर हिस्सा हर तत्व वो चाहे इसके पत्ते हो, फल हो, छाल हो या फिर जड़ हो सब कुछ का प्रयोग औषधि के तौर पर किया जाता है। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथ चरक संहिता तथा सुश्रुत संहिता में भी नीम के पेड़ का उल्लेख विस्तार से किया गया है। नीम एक तरह का औषधालय माना जाता है।

चर्म रोग में असरकारी Neem ki Patti ke Fayde

  • चेचक जैसी त्वचा सम्बन्धी समस्याओं में नीम की पत्तियां काफी फायदेमंद साबित होती हैं।
  • इसके लिए नीम की पत्तियों को उबाल लें और फिर इसे ठंडा करके इससे नहा लें। ऐसा करने से चेचक के साथ साथ दूसरे चर्म रोग के वायरस भी खत्म हो जाते हैं।
  • नीम मानव शरीर की स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
  • इसके उपयोग के लिए नीम के पेड़ की छाल निकाल लें और इसे नीम के ही पत्ते मिक्स कर के इसका काढ़ा तैयार कर लें और इसका अलग अलग रूप में सेवन करें।
  • इससे त्वचा सम्बंधित ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएँगी।

नीम की छाल से दाँतों की बीमारियों को करें दूर

  • दाँतों में होने वाली ज्यादातर बीमारियों के बचाव के लिए नीम का इस्तेमाल उपयोगी माना जाता है।
  • इसके इस्तेमाल के लिए इसकी कोपलों ले कर पानी में मिला कर उबालें और फिर इससे कुल्ला करें।
  • ऐसा करने से आपकी दाँतों के दर्द तथा अन्य समस्याओं में भी बहुत आराम मिल जाएगा।
  • दाँतों को हमेशा स्वस्थ एवं साफ़ बनाये रखने के लिए आपको नीम के दातुन का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • नीम का दातुन आपकी दाँतों के एक एक प्रकार का चमत्कारिक परिणाम देता है।
  • अगर आप इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर करेंगे तो इससे दांतों में कीड़े लगने की समस्या कभी नहीं होगी और मुंह से दुर्गंध आने की परेशानी भी नहीं होगी।
  • आजकल के फैशनेबल और आधुनिक जमाने में दातुन का प्रयोग लोगों की नजर में आउट डेटेड हो गया है। पर आपको अपने दाँतों को स्वस्थ रखने के लिए इसका इस्तेमाल ज़रुर करना चाहिए।

नीम की छाल का काढ़ा दिलाएगा मलेरिया से निजात

  • मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी मलेरिया से राहत दिलाने में भी नीम उपयोगी साबित होता है।
  • इससे निजात पाने के लिए आप नीम की छाल की मदद से काढ़ा तैयार कर लें और इसमें धनिया तथा सोंठ का चूर्ण मिक्स कर के पियें।
  • इससे मलेरिया से जल्द राहत मिल जायेगी।
  • अगर आपके आसपास नीम का पेड़ हो तो वहां पर मच्छर नहीं होगा और मलेरिया जैसी समस्याओं की संभावना नगण्य हो जाएगी।
  • नीम के फल तथा उसकी पत्तियों एवं उसके बीजों से बनने वाले तेल से बॉडी की मालिश करने से भी शरीर को लाभ मिलता है।

नीम करेगा बाल झड़ना बंद

  • आजकल हर दूसरे व्यक्ति को बालों सम्बंधित समस्या हो जाती है और उनके बाल झड़ने लग जाते हैं।
  • बाल झड़ने की समस्या में भी नीम बहुत राहत प्रदान कर सकता है।
  • इसके लिए आप इसके पत्ते को बेर के पत्ते के साथ मिलाकर उबाल लें और फिर इसके ठंडा होने के बाद इससे बाल धो लें।
  • ऐसा करने से बाल झड़ने की समस्या धीरे धीरे खत्म हो जायेंगे और साथ ही बाल काले तथा मजबूत भी बनेंगे।

अधिक पसीना आने की समस्या करे दूर

  • नीम के साथ साथ Neem ka Oil भी बहुत फायदेमंद होता है।
  • इसके तेल की 15 से 10 बूंदों को रात को सोने से पहले दूध में मिला कर पियें।
  • इसे पीने से अधिक पसीना निकलने और जलन आदि होने की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है।

चेहरे का सौंदर्य बढ़ाये नीम

  • चेहरे के सौंदर्य को बढ़ने के लिए भी नीम उपयोगी होता है।
  • इसके लिए आप नीम के पत्तों की मदद से बनाया गया लेप अपने चेहरे पर लगाएं।
  • यह लेप आपके चेहरे को कोमल बनाएगा और साथ ही कील मुहासों की समस्या से भी छुटकारा दिला देगा।

आज के इस लेख में आपने Neem Information in Hindi के अंतर्गत Neem Benefits in Hindi के बारे में पढ़ा। इस लेख में बताये गए सभी उपचार बिलकुल प्राकृतिक हैं और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं होते हैं।

Subscribe to