डांडिया प्रैक्टिस में एनर्जी चाहिए तो जरूर पिये ये ड्रिंक्स

डांडिया प्रैक्टिस में एनर्जी चाहिए तो जरूर पिये ये ड्रिंक्स

श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही नवरात्री शुरू हो जाएगी| हर जगह बस गरबों की धूम नजर आएगी। अभी से ही हर जगह डांडिया प्रेक्टिस का दौर शुरू हो गया है। दिन भर का काम करने के बाद रात में डांडिया प्रेक्टिस करने से अत्यधिक एनर्जी लॉस होने के साथ ही थकान भी बहुत जल्दी महसूस होती है|

ऐसे वक्त में अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस वक्त में एनर्जी बनाये रखने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते| कुछ लोग सुबह-सुबह योगा करते है, कुछ लोग सूखे मेवे खाते है| वही कुछ लोग एनर्जी ड्रिंक्स लेना ज्यादा पसंद करते है|लेकिन वर्तमान में हेल्थ ड्रिंक्स के इस्तेमाल का चलन कुछ ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

ये ड्रिंक्स आपको दिनभर एनर्जी से भरा रखते है|लेकिन बाजार में मिलने वाली ड्रिंक्स के बजाय यदि आप नेचुरल और घरेलू हेल्थ ड्रिंक्स का सेवन करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा| तो आइये जानते है कुछ Energy Drinks के बारे में, जो गरबा प्रैक्टिस के दौरान आपको लगातार उर्जा देकर थकान से बचाने में मदद करेंगे|
 

Boost Energy Drinks: इन् हेल्थी ड्रिंक्स से मिलेगी ऊर्जा

 

Energy Drinks

 

केले का शेक

केला तुरंत उर्जा देने का काम करता है इसलिए यह एथलीट लोगो का भी फेवरेट होता है क्योकि यह यह तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। सुबह नाश्ते में केला खाने से ऊर्जा बढती है| वे लोग जो दिन भर भूखे प्यासे रहते हैं, अगर वह केवल केला ही खा लें तो उन्‍हें अन्य फल के मुकाबले केले से तुरंत एनर्जी मिलेगी। इसलि‍ए आप बनाना शेक का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद ग्लूकोज, विटामिन, मिनरल्स, पोटेशि‍यम और फास्फोरस मिलकर आपकी थकान को मिटाकर उर्जा का स्तर बढ़ाने और बनाए रखने में मदद करते हैं।

नींबू का शरबत

कुछ लोग सोचते है की निम्बू का शर्बत केवल गर्मियों में ही पिया जाता है| लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है जब भी आपको एनर्जी की आव्यशकता महसूस हो, तब इसे लिया जा सकता है। दरहसल नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और घुलनशील ग्लूकोज होता है, जो शरीर में जाकर रक्त में घुल जाता है और शरीर को हाइड्रेट कर, मिनरल्स की पूर्ति करता है। इसलिए जब भी एनर्जी की जरुरत हो झटपट तैयार होने वाला निम्बू शरबत पी ले|

अगर आप इसे चीनी के साथ नहीं लेना चाहते है तो हल्के गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से भी आप दिनभर तरोताजा और उर्जावान बने रह सकते हैं। नियमित सुबह खाली पेट इसका प्रयोग करने से आप दिनभर थकान महसूस नहीं करते और सक्रिय बने रहते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते है तो इसे ज्यादा इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है| ग्रीन-टी आपको आंतरिक शक्ति प्रदान करती है। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सचेत करने में मदद करती है, जिससे आप पूरे समय क्रियाशील और उर्जावान महसूस करते हैं। इसे प्रतिदिन दिन में दो बार लेने से ना केवल आपको ऊर्जा मिलेगी बल्कि आप स्वस्थ भी महसूस करेंगे|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- नवरात्री पर दमकती त्वचा चाहिए तो अपनाये ये नेचुरल ब्यूटी टिप्स
 

चुकंदर का जूस

कई लोग चुकंदर का जूस पीना पसंद नहीं करते| लेकिन जब आपके इसके फायदों के बारे में जानेंगे तो इसे जरूर पियेंगे| और यह आसानी से बाजार में उपलब्ध भी है। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में तुरंत उर्जा का संचार करता है। सुबह के वक्त इसका प्रयोग कर आप पूरा दिन चुस्त- दुरुस्त रह सकते हैं। आप चाहे तो खाने में सलाद की तरह भी इसका इस्तेमाल कर सकते है|

स्ट्रॉबेरी शे‍क

जल्दी ऊर्जा पाने के लिए स्ट्रॉबेरी शेक एक बढ़िया तरीका है। बच्चो को तो स्ट्रॉबेरीज बहुत पसंद आती है| फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी एक हाई एनर्जी फ्रूट है, जो आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाता ही नहीं बल्कि उसे बनाए भी रखता है।

सेब का रस

सेब का रस भी आपको भरपूर उर्जा देता है और लंबे समय तक आपको उर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। इसका प्रयोग दूध के साथ एप्पल शेक बनाकर भी कर सकते हैं| सेब में मिनरल और विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है। जो रक्त को साफ़ करता है। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी सेब को आहार में शामिल करना महत्वपूर्ण है।

गाजर का रस

विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और कैरोटीन से भरपूर गाजर का रस आपके उर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से चेहरे की चमक बढ़ती है| इसमें कैलोरी भी कम होती है|

अनानास का रस

अनानास एक ऐसा फल है जो शरीर को पोषकता प्रदान करने के साथ-साथ भरपूर एनर्जी भी देता है| इसमें लगभग 85% जल होता है। यह गर्मीनाशक, स्वादिष्ट, पेट के वायु विकार को कम करने वाला होता है। आपको शायद यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारी होने की संभावना कुछ हद तक कम हो जाती है।

तो इस बार जब डांडिया खेलते वक्त यदि थकने का मन नहीं हो, तब  इन रसों का प्रयोग कर उर्जा का स्तर बनाए रखिए और खो जाइये डांडिया की धुन पर।
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to